एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: गुजरात के स्कूलों को देखने पहुंचे मनीष सिसोदिया, कहा- यहां बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी

मनीष सिसोदिया ने कहा कि गांधी-पटेल की जन्मभूमि गुजरात में BJP सरकार शिक्षा व्यवस्था का मजाक न बनाएं. BJP अपनी गलतियों को समझे और गुजरात में शिक्षा व्यवस्था को ठीक करने का काम करे.

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया आज गुजरात दौरे पर थे. इस दौरान मनीष सिसोदिया ने गुजरात के शिक्षामंत्री जीतू भाई बघानी के विधानसभा क्षेत्र भावनगर के 2 सरकारी स्कूलों का दौरा किया. दरअसल एक दिन पहले ही मनीष सिसोदिया ने ये एलान किया था कि वो गुजरात के सरकारी स्कूलों के दौरे पर जाएंगे और वहां की स्कूलों की व्यवस्था के बारे में जानकारी लेंगे. आज जब इन स्कूलों के दौरे पर मनीष सिसोदिया पंहुचे तो उन्होंने गुजरात के शिक्षा मॉडल पर कई सवाल खड़े किए. 

मनीष सिसोदिया ने कहा कि गुजरात के शिक्षामंत्री के विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों में शौचालय, फर्श और बेंच तक नहीं है. जब गुजरात के सरकारी स्कूल सिस्टम को वर्ल्ड-क्लास बताने का दम भरने वाले गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतू भाई बघानी के विधानसभा में ही सरकारी स्कूल बदहाल हैं तो बाकि गुजरात में सरकारी स्कूलों का और भी बुरा हाल होगा. मनीष सिसोदिया ने कहा कि गांधी-पटेल की जन्मभूमि गुजरात में BJP सरकार शिक्षा व्यवस्था का मजाक न बनाएं. BJP अपनी गलतियों को समझे और गुजरात में शिक्षा व्यवस्था को ठीक करने का काम करे. वरना आगामी चुनावों में गुजरात की जनता शिक्षा पर काम करने वाली सरकार चुनेगी.

इस मौके पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि गुजरात के शिक्षामंत्री जो ये दम भर रहे थे कि उनकी BJP की सरकार ने गुजरात के सरकारी स्कूलों को शानदार बना दिया. अहंकार में कह रहे थे कि जिसे गुजरात की शिक्षा व्यवस्था पसंद नहीं है वो दिल्ली चला जाए. आज मैंने खुद उनके विधानसभा क्षेत्र में आकर यहां के सरकारी स्कूलों का दौरा किया. मुझे लगा था कि पिछले 27 सालों में BJP की सरकार ने गुजरात के सरकारी स्कूलों को शानदार बना दिया होगा. वास्तविकता तो कुछ और ही है. स्कूल में बच्चे बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित हैं. 

मनीष सिसोदिया ने कहा कि जब गुजरात के शिक्षामंत्री के विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों का हाल इतना बदहाल है तो गुजरात के बाकी क्षेत्रों में सरकारी स्कूलों का क्या हाल होगा. यहां के स्कूलों में मकड़ी के जाले लगे हुए क्लासों में बच्चे पढ़ने को मजबूर हैं. छत और दीवारें जर्जर हालत में हैं. मनीष सिसोदिया ने कहा कि भावनगर का पूरा प्रशासन पिछले 2 दिनों से स्कूल को साफ करने में लगा हुआ है, लेकिन अब भी स्कूलों में गंदगी है. बच्चे जमीन पर बैठ कर पढ़ने के लिए मजबूर हैं और डर इतना है कि मेरे दौरे से पहले स्कूल में 4 स्मार्ट बोर्ड टांग दिए गए.

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर कहा कि गुजरात के सरकारी स्कूलों की ये बदहाली देखकर बहुत दुःख होता है. देश को आज़ाद हुए 75 साल हो गए, लेकिन फिर भी हम अच्छी शिक्षा का इंतज़ाम नहीं कर पाए, आखिर क्यों? हर बच्चे को बेहतरीन शिक्षा नहीं मिलेगी, तो भारत कैसे तरक्की करेगा? आइए, हम प्रण लें कि हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले, इसके लिए हम सब मिलकर प्रयत्न करेंगे.

दरअसल इस साल के अंत में गुजरात विधानसभा चुनाव होने है और आम आदमी पार्टी गुजरात चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर चुकी है. अभी कुछ दिनों पहले ही दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ अहमदाबाद में एक बड़ा रोड शो भी किया. यही वजह है कि गुजरात को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार बीजेपी को घेरने की कोशिशों में लगी हुयी है.

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिजिजू का तंज या तारीफ? महिला आरक्षण पर राहुल के लिए ऐसा क्या बोले?
रिजिजू का तंज या तारीफ? महिला आरक्षण पर राहुल के लिए ऐसा क्या बोले?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
PM मोदी से मुलाकात के बाद यूसुफ पठान बोले- 'उन्होंने भरोसा दिया कि...'
PM मोदी से मुलाकात के बाद यूसुफ पठान बोले- 'उन्होंने भरोसा दिया कि...'
रूस से सबसे ज्यादा तेल-गैस कौन खरीदता है? भारत के लिए क्या चुनौती, यहां समझिए
रूस से सबसे ज्यादा तेल-गैस कौन खरीदता है? भारत के लिए क्या चुनौती, यहां समझिए

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget