एक्सप्लोरर

Eid Moon 2023: दिल्ली, लखनऊ, रांची, भोपाल और गुवाहाटी में चांद का हुआ दीदार, शनिवार को मनाई जाएगी ईद

Eid 2023: माह- ए-रमजान में रमजान के आखिरी जुमे को अलविदा की नमाज पढ़ी गई. शनिवार को ईद मनाई जाएगी.

Eid Ul Fitr 2023: देश में शुक्रवार की शाम को ईद का चांद नजर आया. इसी के साथ अब शनिवार (22 अप्रैल) को ईद मनाई जाएगी. दिल्ली, लखनऊ, रांची, गुवाहाटी और भोपाल समेत पूरे देश में चांद नजर आया. लखनऊ से शिया चांद कमेटी ने चांद के दिखने का एलान किया.

वहीं दिल्ली की फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने कहा कि शुक्रवार शाम दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा के कई शहरों, बिहार, राजस्थान और असम समेत कई स्थानों पर ईद का चांद सामान्य तौर पर सबने देखा है.

जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने एक बयान में ऐलान किया, “21 अप्रैल 2023 जुमे (शुक्रवार) के रोज़ माहे शव्वाल का चांद नज़र आ गया है. लिहाज़ ईद का त्यौहार शनिवार 22 अप्रैल को मनाया जाएगा.”

अरब देशों सऊदी अरब, यूएई, कतर समेत खाड़ी देशों में शुक्रवार (21 अप्रैल) को ईद उल फितर यानी मीठी ईद की मिठास घुली रही. वहीं भारत में माह- ए-रमजान में आखिरी जुमे को अलविदा नमाज पढ़ी गई. इसी के साथ इबादत और पाकीजगी वाले रमजान के 29 रोजे पूरे हुए. शाम को लोगों ने बेसब्री से ईद के चांद का इंतजार किया, आखिर शाम को दीदार-ए-चांद हुआ.

रमजान का पूरा हुआ महीना

रमजान का पाक माह पूरा होने के बाद इस्लामिक कैलेंडर के शव्वाल महीने के पहले दिन ईद मनाई जाती है. दुनियाभर का मुस्लिम समुदाय इस पाक महीने में रोजा रखता हैं और पूरे महीने अल्लाह की इबादत की जाती है. सऊदी अरब में 29 दिनों का रमजान 20 अप्रैल को पूरा हुआ, इसलिए वहां 21 अप्रैल को ईद मनाई गई.

भारत में भी शुक्रवार को चांद देखने के बाद 22 अप्रैल को ईद मनाने की उम्मीद की जा रही थी. ईद से एक दिन पहले रोजेदारों सहित अन्य लोगों ने अलविदा की नमाज पढ़ी. हदीस शरीफ में जिक्र है कि हज़रत आदम अलैहिस्सलाम को जुमे के रोज ही जन्नत से दुनिया में भेजा गया था. कहा जाता है कि जुमे के दिन ही वो जन्नत वापस लौटे थे. इसलिए मान्यता है कि जुमे की नमाज अदा करने से गुनाहों से पीछा छूट जाता है. जुमे की एक नमाज अदा करना 40 नमाज अदा करने का सवाब देता है.

ईद की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़
रोजेदारों की इबादत के बाद ईद का दिन मुबारक होता है. इसकी तैयारी में लोग उत्साह से लबरेज रहते हैं. इसका सुबूत शुक्रवार को देश के सभी राज्यों के बाजारों में देखने को मिला. ईद की खरीदारी में लोगों ने तपती गर्मी की परवाह की और न ही सर्द मौसम की. यूपी से लेकर कश्मीर तक सब लोग ईद मनाने के जोश से भरे रहे है. सेवइयां की दुकानें हो, चूड़ी की दुकान हो, फल की दुकानें हो या फिर कपड़ों की हर तरफ लोगों की भीड़ रही.

मेहंदी लगाने वाले की दुकानों पर भी अच्छी खासी भीड़ रही. ईद उल फितर के मौके पर रोजेदार और पूरा घर मिलकर सुबह ईद की तैयारी करते हैं.  कुछ मीठी चीज खाते हैं. इस ईद में मीठी सेवइयां खाने का रिवाज है. इसके साथ ही चार रकात नमाज़-नफील चाश्त (खास नमाज) अदा करते हैं.  इसके बाद लोग अल्लाह से दुआ करते हैं." इस दिन मुसलमानों में कुनबे का हर शख्स फित्र अदा करता है और गरीबों को तलाश करके उन्हें कुछ रकम देता है. 

ये भी पढ़ें: Eid Al Fitr 2023: अरब देशों में नजर आया ईद उल फितर का चांद, भारत में कब मनाई जाएगी ईद, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर सरकार का क्या प्लान? विदेश राज्य मंत्री का आया बयान
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर सरकार का क्या प्लान? विदेश राज्य मंत्री का आया बयान
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Xप्लेन: जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी
जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget