एक्सप्लोरर

श्रीनगर: सत्यपाल मलिक ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के पद की शपथ ली

आतंकवाद प्रभावित कश्मीर में बकरीद पर भी हिंसा हुई और राज्य के दो जिलों में आतंकवादियों ने एक इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिसकर्मियों और एक बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या कर दी.

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में बिगड़े हालात के बीच श्रीनगर में सत्यपाल मलिक ने राज्यपाल के पद की शपथ ली. कश्मीर में कल बकरीद/ईद के दिन आतंकियों ने तीन पुलिसकर्मी की हत्या कर दी थी वहीं भीड़ ने जमकर पत्थरबाजी की. इस दौरान आईएसआईएस और पाकिस्तान के झंडे भी लहराये गए.

जम्मू-कश्मीर के नए राज्यपाल सत्यपाल मलिक बुधवार को यहां पहुंचे. श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर राज्यपाल के तीन सलाहकारों विजय कुमार, बी.बी. व्यास और खुर्शीद अहमद गनी ने उनका स्वागत किया. राष्ट्रपति ने मंगलवार को बिहार के राज्यपाल मलिक को जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल नियुक्त किया. वह एन.एन वोहरा की जगह लेंगे, जिन्होंने राज्य के राज्यपाल के रूप में पांच-पांच साल के दो कार्यकाल पूरा कर 10 साल अपनी सेवाएं दीं.

आतंकी वारदात आतंकवाद प्रभावित कश्मीर में बकरीद पर भी हिंसा हुई और राज्य के दो जिलों में आतंकवादियों ने एक इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिसकर्मियों और एक बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि कल शाम को आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में लारवे स्थित पुलिस इंस्पेक्टर मोहम्मद अशरफ डार के आवास पर उस वक्त उनकी हत्या कर दी जब वह बकरीद मनाने के लिए घर गये थे.

डार राज्य पुलिस की विशेष शाखा में काम करते थे और मध्य कश्मीर के बडगाम में तैनात थे. इससे पहले दिन में, दक्षिण कश्मीर के आतंकवाद से बुरी तरह प्रभावित कुलगाम जिले में ईद की नमाज के बाद जब प्रशिक्षु पुलिस कांस्टेबल फयाज अहमद शाह घर लौट रहे थे तब आतंकवादियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी.

‘भारत माता की जय’ के नारे लगाने वाले फारूक को BJP ने बताया शेर, कहा- वह गीदड़ों से नहीं डरेंगे

शाह (34) जम्मू कश्मीर पुलिस में विशेष पुलिस अधिकारी के तौर पर काम कर रहे थे और उन्हें समय से पूर्व प्रोन्नति देकर कांस्टेबल बनाया गया था. हाल में वह जम्मू के तलवारा में प्रशिक्षण हासिल कर रहे थे और घर गये थे. आतंकवादियों ने शाह पर उनके घर के नजदीक करीब से गोली चलाई और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी.

शाह की मौत की खबर से उनके गांव जाजरीपोरा में मातम छा गया. शाह के घर पर ईद की खुशियां गम में तब्दील हो गई. उनकी पांच और दो साल की दो नाबालिग बेटियां अचानक बड़ी संख्या में लोगों के घर पर पहुंचने और मां और दादी के बार-बार बेहोश हो जाने की बात समझ नहीं पा रही थीं.

कुलगाम पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरमीत सिंह की अगुवाई में पुलिसकर्मियों ने शाह को श्रद्धांजलि दी. पुलिस महानिदेशक एस पी वैद्य ने शाह पर हमले को कायराना कृत्य करार दिया है.

एक अन्य विशेष पुलिस अधिकारी मोहम्मद याकूब शाह को पुलवामा जिले में गोली मार दी गयी. उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर रेंज) स्वयं प्रकाश पाणि की अगुवाई में पुलिसकर्मियों ने पुलवामा की जिला पुलिस लाईन में शाह को श्रद्धांजलि दी.पुलवामा भी आतंकवाद से प्रभावित है.

एक अन्य घटना में कुपवाड़ा में बीजेपी कार्यकर्ता शबीर अहमद भट का शव मिला है. बताया जाता है कि कल रात संदिग्ध आतंकवादियों ने उन्हें अगवा कर लिया था. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शबीर अहमद भट के शरीर पर गोलियों के निशान हैं और उनका शव कुपवाड़ा के रख-ए-लितर में खेत से बरामद हुआ है. इस घटना पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की. शाह ने कहा कि चरमपंथी घाटी के युवकों को अपना बेहतर भविष्य चुनने से नहीं रोक सकते और हिंसा चक्र ज्यादा समय तक नहीं चलेगा.

पंजाब के कैबिनेट मंत्री बाजवा ने कहा- शहीदों के परिवार से माफी मांगे सिद्धू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cockroach Janta Party Protest LIVE: कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके भी मौजूद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
LIVE: CJP का जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके भी मौजूद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
CJP Protest: भारत में लैंड करते ही कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत में लैंड करते ही कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
CJP Protest: क्या अमेरिका ने अभिजीत दीपके के डिपोर्टेशन के बारे में बताया? दिल्ली में CJP के विरोध-प्रदर्शन से पहले सरकार से सवाल
क्या अमेरिका ने अभिजीत दीपके के डिपोर्टेशन के बारे में बताया? दिल्ली में CJP के विरोध-प्रदर्शन से पहले सरकार से सवाल
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किन नेताओं को सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किसे सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?

वीडियोज

Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar
US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News
Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की नई चाल, PoK में विधानसभा चुनाव कराने का किया ऐलान, भारत ने UN में लगाई लताड़, कहा- ऐसे कब्जा...
पाकिस्तान की नई चाल, PoK में विधानसभा चुनाव कराने का किया ऐलान, भारत ने UN में लगाई लताड़, कहा- ऐसे कब्जा...
दिल्ली: मालवीय नगर अग्निकांड में एक और गिरफ्तारी, शेफ केशव नेगी गिरफ्तार; अब तक दो आरोपी दबोचे
दिल्ली: मालवीय नगर अग्निकांड में एक और गिरफ्तारी, शेफ केशव नेगी गिरफ्तार; अब तक दो आरोपी दबोचे
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किन नेताओं को सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किसे सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
झूठे आरोपों का कबूलनामा कर बुरी फंसी शिल्पा शिंदे, अब होगी कार्रवाई? AICWA ने महाराष्ट्र के सीएम से कर दी है अपील
झूठे आरोपों के खिलाफ शिल्पा शिंदे पर अब होगी कार्रवाई? एआईसीडब्ल्यूए ने की ये तैयारी
IND vs AFG Live Streaming: आज कितने बजे से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
आज कितने बजे से शुरू होगा IND vs AFG टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
'वो शिक्षक नहीं माफिया....पैसे का घमंड है', खान सर के मामले में आया गांव वाले चाचा का बयान
'वो शिक्षक नहीं माफिया....पैसे का घमंड है', खान सर के मामले में आया गांव वाले चाचा का बयान
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
Cockroach Janta Party Protest: क्या कोई भी कर सकता है जंतर मंतर पर आंदोलन? जानें, कैसे मिलती है इसके लिए इजाजत
क्या कोई भी कर सकता है जंतर मंतर पर आंदोलन? जानें, कैसे मिलती है इसके लिए इजाजत
Embed widget