एक्सप्लोरर

ED की रांची के बिरसा मुंडा जेल में छापेमारी, लैंड स्कैम से जुड़ा है मामला

ED Raids In Ranchi Jail: झारखंड में कथित जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने बिरसा मुंडा जेल में छापेमारी की.

Land Scam Case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड में कथित भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले के गवाहों को प्रभावित करने और सबूत मिटाने की 'साजिश' रचे जाने की सूचना के आधार पर शुक्रवार (3 अक्टूबर) को बिरसा मुंडा जेल पर छापा मारा. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी.

यह सूचना मिलने के बाद अधिकारियों ने मारा छापा

धनशोधन मामले में ईडी की ओर से गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत के तहत जेल में रखा गया है. सूत्रों ने कहा कि कुछ गिरफ्तार स्थानीय बाहुबलियों की ओर से गवाहों को प्रभावित करने, ईडी अधिकारियों को नुकसान पहुंचाने और सबूतों से छेड़छाड़ करने या नष्ट करने की 'साजिश' रचे जाने की जानकारी मिलने के बाद एजेंसी के अधिकारियों ने जेल के कर्मचारियों के साथ छापेमारी शुरू की.

गिरफ्तार आरोपियों में आईएएस अधिकारी भी शामिल

एजेंसी ने इस मामले में लगभग 14-15 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2011-बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी छवि रंजन भी शामिल हैं, जो पहले राज्य के समाज कल्याण विभाग के निदेशक और रांची के उपायुक्त के रूप में कार्यरत थे. जांच ईडी के इस आरोप से संबंधित है कि 'झारखंड में माफिया की ओर से भूमि के स्वामित्व को अवैध रूप से बदलने का एक बड़ा रैकेट चल रहा था.'

बालू घोटाले को लेकर ईडी की रेड

बता दें कि कई मामलों को लेकर झारखंड में ईडी एक्शन मोड में है. बिहार के औरंगाबाद के बालू घोटाले को लेकर भी ईडी ने झारखंड के धनबाद में छापेमारी की. ईडी ने गुरुवार (2 नवंबर) को मामले से जुड़े सुरेंद्र जिंदल और मिथिलेश सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की थी. सूत्रों के मुताबिक, मिशिलेश सिंह ईडी की हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है.

मामला 400 करोड़ रुपये के बालू घोटाले का है. मामले में बालू सिंडिकेट से जुड़े धनबाद निवासी जगनारायण सिंह उर्फ जगन सिंह और उनके बेटे जेल में बंद हैं. इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने जून में रांची और धनबाद समेत 23 ठिकानों पर छापे मारे थे. 

यह भी पढ़ें- 'महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटर्स ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को दिए 508 करोड़ रुपये', ED का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget