एक्सप्लोरर

Money Laundering Case: संजय राउत से ED ने करीब 10 घंटे की पूछताछ, बोले- 'हमारा कर्तव्य है कि हम उनकी शंका दूर करें'

Money Laundering Case: संजय राउत सुबह करीब साढ़े 11 बजे दक्षिण मुंबई में बलार्ड एस्टेट में स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे. कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में शिवसेना के कार्यकर्ता मौजूद थे.

Money Laundering Case:  शिवेसेना (Shiv Sena) नेता और सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) से मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को पूछताछ की. राउत से ईडी ने करीब 10 घंटे तक पूछताछ की. शिवसेना नेता रात के करीब 10 बजे मुंबई (Mumbai) स्थित ईडी के दफ्तर से बाहर निकले. ईडी दफ्तर के बाहर राउत ने कहा कि उनके मन में कोई शंका होती है, तो हमारा कर्तव्य होता है कि हम जाकर उनकी शंका दूर करें. उन्होंने कहा कि जो-जो सवाल पूछे गए उसका जवाब मैंने दिया है.

इससे पहले राउत सुबह करीब साढ़े 11 बजे दक्षिण मुंबई में बलार्ड एस्टेट में स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे. केंद्रीय एजेंसी के कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी और बड़ी संख्या में शिवसेना के कार्यकर्ता वहां मौजूद थे. ईडी कार्यालय तक जाने वाली सड़कों पर अवरोधक लगाए गए थे.

राउत ने हाथ हिला कर समर्थकों का अभिभावदन किया
शिवसेना सांसद के ईडी कार्यालय में पहुंचने पर उन्हें गले में भगवा मफलर पहने हुए देखा गया और उन्होंने अपने वकील के साथ कार्यालय में प्रवेश करने से पहले हाथ हिलाकर अपने समर्थकों का अभिवादन किया.

इससे पहले, शिवसेना नेता ने ट्वीट किया था, ‘‘मैं आज अपराह्न 12 बजे ईडी के समक्ष पेश होऊंगा. मुझे जारी किए गए सम्मन का मैं सम्मान करता हूं और जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करना मेरा कर्तव्य है. मैं शिवसेना कार्यकर्ताओं से ईडी कार्यालय में एकत्रित नहीं होने की अपील करता हूं. चिंता मत करिए.’’

क्या है मामला?
ईडी ने मुंबई की एक ‘चॉल’ के पुन: विकास और राउत की पत्नी तथा दोस्तों से संबंधित वित्तीय लेनदेन से जुड़ी धन शोधन की जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए राज्यसभा सदस्य को सम्मन भेजा था.

एजेंसी ने राउत को 28 जून को सम्मन भेजा था. हालांकि, राउत ने ईडी के सम्मन को उन्हें पार्टी के विधायकों (MLAs) की बगावत के मद्देनजर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों से लड़ने से रोकने की ‘‘साजिश’’ बताया था और कहा था कि वह मंगलवार को एजेंसी के समक्ष पेश नहीं हो पाएंगे क्योंकि उन्हें अलीबाग (अलीबाग) में एक बैठक में भगा लेना है. इसके बाद ईडी (ED) ने नया सम्मन जारी करते हुए उन्हें शुक्रवार को उसके समक्ष पेश होने के लिए कहा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें दिल्ली यूपी-बिहार का मौसम
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें यूपी-बिहार का मौसम
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
PM मोदी के वीडियो से क्या पता चलता? कैसे काम करता है इंस्टाग्राम एल्गोरिदम
PM मोदी के वीडियो से क्या पता चलता? कैसे काम करता है इंस्टाग्राम एल्गोरिदम

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
Embed widget