एक्सप्लोरर

Delhi Excise Policy: मनीष सिसोदिया के खिलाफ ED ने नहीं दर्ज किया कोई केस, एजेंसी की सफाई

Delhi Excise Policy Case: ईडी ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया है.

Manish Sisodia News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया है. कुछ देर पहले न्यूज एजेंसी एएनआई ने ईडी के अधिकारियों के हवाले से कहा था कि ईडी ने सिसोदिया पर मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) का मामला दर्ज किया है. हालांकि अब बताया गया कि ईडी (ED) ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया है. 

बता दें कि, आबकारी नीति मामले में कथित भ्रष्टाचार को लेकर सीबीआई (CBI) मनीष सिसोदिया समेत 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चुकी है. सीबीआई ने इस मामले को लेकर सिसोदिया के दिल्ली स्थित आवास सहित 31 जगहों पर छापेमारी भी की थी. 

ये झूठा मामला है- सिसोदिया

इस मामले में सीबीआई आठ लोगों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी कर चुकी है. सीबीआई की छापेमारी के बाद मनीष सिसोदिया ने दावा किया था कि उनके खिलाफ ये झूठा मामला है. उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते कहा था कि, 'ये सभी झूठे मामले हैं. मैं एक ईमानदार आदमी हूं. वास्तव में, मैं अरविंद केजरीवाल टीम के साथ हूं इसलिए ये सब किया जा रहा है. इनका निशाना अरविंद केजरीवाल हैं." 

मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर लगाए हैं आरोप

उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने बीजेपी को लेकर सनसनीखेज दावा भी किया था. उन्होंने कहा कि, "उन्हें बीजेपी द्वारा मुख्यमंत्री पद की पेशकश की गई थी और कहा गया था कि अगर उन्होंने आम आदमी पार्टी छोड़ दी और बीदेपी में शामिल हो गए तो सभी मामलों को बंद कर दिया जाएगा." हालांकि बीजेपी ने मनीष सिसोदिया के इस दावे का खंडन किया है और उनसे सबूत पेश करने के लिए कहा है. 

आप और बीजेपी में छिड़ी हुई है जंग

इस मामले को लेकर मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) अपनी जल्द गिरफ्तारी होने की बात भी कह चुके हैं. उन्होंने कहा था कि, "सत्येंद्र जैन पहले से जेल में हैं. 2-3 दिन में मैं भी गिरफ्तार हो जाऊंगा. ये शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम रोकने की साजिश है." इस मामले को लेकर बीजेपी (BJP) जहां आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है तो वहीं आप (AAP) ने केंद्र सरकार पर राजनीतिक बदले की भावना से साजिश करने का आरोप लगाया है.

ये भी पढ़ें- 

Assam: असम की कोर्ट ने समन जारी कर मनीष सिसोदिया को किया तलब, जानिए क्या है पूरा मामला

Sanjay Singh On BJP: शराब नीति पर दिल्ली में संग्राम जारी, संजय सिंह बोले- ऑपरेशन लोटस बन गया ऑपरेशन बोगस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा से भी पास एंटी पेपर लीक बिल, पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति से मुलाकात
राज्यसभा से भी पास एंटी पेपर लीक बिल, पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति से मुलाकात
एजुकेशन सेक्टर में अल्पसंख्यक बच्चों की हिस्सेदारी में बढ़ोतरी, सरकार ने जारी किए आंकड़े
एजुकेशन सेक्टर में अल्पसंख्यक बच्चों की हिस्सेदारी में बढ़ोतरी, सरकार ने जारी किए आंकड़े
‘भारत का एक राफेल, चीन के चार जे-20 के बराबर’, पूर्व IAF चीफ ने किया था दावा
‘भारत का एक राफेल, चीन के चार जे-20 के बराबर’, पूर्व IAF चीफ ने किया था दावा
Parliament Monsoon Session Day 9 Highlights: कानून बनने से बस एक कदम दूर एंटी पेपर लीक बिल, राज्यसभा से भी हुआ पास
Highlights: कानून बनने से बस एक कदम दूर एंटी पेपर लीक बिल, राज्यसभा से भी हुआ पास

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
Embed widget