एक्सप्लोरर

ईडी का बड़ा एक्शन! SBML की करीब 80 करोड़ की संपत्तियां जब्त, 286 करोड़ की धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला

शेरोन बायो मेडिसिन लिमिटेड के तत्कालीन निदेशक मोहन काला, सविता गौड़ा और ललित मिश्रा ने स्टॉक स्टेटमेंट, बैलेंस शीट और रिकॉर्ड्स में हेरफेर किया और बैंकों से बड़ी रकम का लोन लिया.

ED Action Money Laundering: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मुंबई जोनल कार्यालय ने सोमवार (27 जनवरी) को बड़ी कार्रवाई की है. शेरोन बायो मेडिसिन लिमिटेड (SBML) और अन्य के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने कार्रवाई करते हुए 79.78 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की है. यह मामला फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंकों से 286 करोड़ रुपये के लोन घोटाले से जुड़ा है.

जानकारी के अनुसार, अटैच की गई संपत्तियां नवी मुंबई, मुंबई, सातारा, रायगढ़ (महाराष्ट्र) और उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल में स्थित हैं. इनमें फ्लैट, प्लॉट, होटल और कृषि भूमि शामिल हैं. कुल संपत्तियों का मूल्य 79.78 करोड़ रुपये है.

CBI और एंटी करप्शन ब्यूरो मुंबई ने दर्ज किया था FIR
दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB), मुंबई की ओर से दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की है. आरोप है कि कंपनी ने फर्जी दस्तावेजों के जरिये बैंकों को 286 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया.

जांच में सामने आए तथ्य
शेरोन बायो मेडिसिन लिमिटेड के तत्कालीन निदेशक मोहन काला, सविता गौड़ा और ललित मिश्रा ने स्टॉक स्टेटमेंट, बैलेंस शीट और रिकॉर्ड्स में हेरफेर किया. फर्जी बिक्री और खरीद के लेनदेन के जरिये बैंकों से बड़ी रकम का लोन लिया. बैंकों से मिले फंड को शेल कंपनियों के माध्यम से डायवर्ट किया गया. इन फंड्स का उपयोग निदेशकों और उनके रिश्तेदारों के नाम पर संपत्तियां खरीदने में किया गया.

पहले की कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, 23 अक्टूबर 2024 को ईडी ने छापेमारी की थी, जिसमें 16.42 करोड़ रुपये की चल संपत्तियां (बैंक खाते, एफडी, डीमैट खाते) जब्त और फ्रीज की गई थीं. जांच के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस भी बरामद हुए थे.

अब तक की कुल कुर्की
बता दें कि इस मामले में अब तक ईडी ने कुल 96.20 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त और कुर्क की हैं. इस तरह की कार्रवाई से यह साफ है कि भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में ये एजेंसियां सख्त कदम उठा रही हैं.

यह भी पढ़ें:  'हिंदू धर्म में...', दिल्ली चुनाव के बीच पानी को लेकर CM आतिशी का हरियाणा सरकार पर बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर सरकार का क्या प्लान? विदेश राज्य मंत्री का आया बयान
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर सरकार का क्या प्लान? विदेश राज्य मंत्री का आया बयान
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Xप्लेन: जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी
जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब अभिव्यक्ति पर हमला होगा', राहुल गांधी का बड़ा बयान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget