एक्सप्लोरर

Coronavirus: शिवसेना ने कहा- देश में दूसरी लहर के लिए चुनाव आयोग और केंद्र ज़िम्मेदार

देश में कोरोना वायरस से हाहाकार मचा हुआ है. रोज़ाना दो लाख से ज्यादा नए संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं. पश्चिम बंगाल में भी कोरोना के रिकॉर्ड मामले देखने को मिल रहे हैं.

नई दिल्ली: शिवसेना ने कहा है कि भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के लिए चुनाव आयोग और केंद्र सरकार ज़िम्मेदार है. पार्टी ने कहा कि केंद्र बंगाल में चुनाव लड़ने में व्यस्त है, अगर वो कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई पर अपना ध्यान लगाती तो, हालात काबू में होते.

देश में कोरोना वायरस से हाहाकार मचा हुआ है. रोज़ाना दो लाख से ज्यादा नए संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं. पश्चिम बंगाल में भी कोरोना के रिकॉर्ड मामले देखने को मिल रहे हैं. इसी को लेकर शिवसेना ने केंद्र और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. 

कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते आयोग ने जारी की नई गाइडलाइंस

देश और पश्चिम बंगाल राज्य में कोरोना के मामलों में रिकॉर्ड बढोतरी के बीच शुक्रवार को चुनाव आयोग ने सभी पार्टियों के साथ बैठक की. मीटिंग के बाद चुनाव आयोग ने कई तरह के नए नियम जारी किए. सर्वदलीय बैठक के बाद चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव के बाकी बचे चरणों में प्रचार करने की अवधि को घटा दिया. चुनाव आयोग ने कहा है कि चुनावी प्रचार के समय को शाम 7 बजे तक सीमित कर दिया गया है. शाम 7 बजे से सुबह 10 बजे तक चुनाव प्रचार नहीं होगा.

इसी तरह मतदान के पूर्व प्रचार का शोर थमने की अवधि भी 48 घंटे से बढ़ाकर 72 घंटे कर दी गई है. यानी अब मतदान के तीन दिन पहले प्रचार थम जाएगा. नए नियम बंगाल विधानसभा चुनाव के शनिवार के बाद बचने वाले मतदान के तीन चरणों में लागू होंगे. इसके साथ ही सभी राजनीतिक दलों से कहा गया है कि वो जनता के सामने बेहतर उदाहरण पेश करें और खुद भी कोरोना गाइडलाइंस का पालन करें.

देश में पिछले 24 घंटों में आए रिकॉर्ड मामले

देश में पिछले 24 घंटों में 2 लाख 34 हज़ार 692 नए कोरोना केस आए और 1341 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 1 लाख 23 हज़ार 354 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले गुरुवार को 2 लाख 17 हजार 353 नए केस आए थे. वहीं, 15 सितंबर को सबसे ज्यादा 1290 मौत हुई थी.

कुंभ से लौटने वालों का कोरोना टेस्ट कराएगी गुजरात सरकार, सीएम रुपाणी बोले- सीधे गांव में एंट्री नहीं मिलेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये शिव का डांस, 200 अधिकारी संपर्क में, ज्ञानेश सो नहीं पाते...', राहुल गांधी की बड़ी बातें
'ये शिव का डांस, 200 अधिकारी संपर्क में, ज्ञानेश सो नहीं पाते...', राहुल गांधी की बड़ी बातें
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
INDIA Bloc March Live: 'केंद्र के 200 अधिकारी हमारे संपर्क में', राहुल गांधी का बड़ा दावा
LIVE: 'केंद्र के 200 अधिकारी हमारे संपर्क में', राहुल गांधी का बड़ा दावा

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget