एक्सप्लोरर

चुनाव आयोग धृतराष्ट्र बन गया, कहीं EVM गड़बड़ी में शामिल तो नहीं: केजरीवाल

नई दिल्ली: यूपी समेत पांच राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद ईवीएम में गड़बड़ी का मुद्दा लगातार सुर्खियों में है. श्रीनगर लोकसभा सीट और 9 विधानसभा सीटों पर कल खत्म हुए उप चुनावों के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर ईवीएम में गड़बड़ी के मुद्दे को जोरशोर से उठाया है. केजरीवाल ने कहा कि ईवीएम में बहुत शातिर तरीके से गड़बड़ी की जा रही है और चुनाव आयोग धृतराष्ट्र बन गया है. केजरीवाल ने कहा कि चुनाव आयोग के मुताबिक कल हुए उपचुनाव में धौलपुर में ऐसी 18 मशीनें मिली है जिनसे छेड़छाड़ हुई है.

इस मुद्दे पर केजरीवाल का कहना है कि उन्हें शक हो रहा है कि यह सब कहीं चुनाव आयोग के इशारे पर ही तो नहीं हो रहा. दिल्ली के सीएम ने कहा, "18 मशीनों की गड़बड़ी का मतलब 10 फीसदी वोटिंग गड़बड़ हुई है."

केजरीवाल ने अपने दावे में मजबूत ढ़ंग से पेश करते हुए कहा, "मैं भी इंजीनियर हूं. आईआईटी से पढ़ा हूं. यह गड़बड़ी नहीं मशीन से छेड़छाड़ है. यह बहुत शातिर तरीके के किया जा रहा हैं. चुनाव आयोग धृतराष्ट्र बन गया है."

केजरीवाल ने कहा कि कोई भी बटन दबाने पर बीजेपी को ही वोट जा रहा है. एमसीडी में भी राजस्थान से मशीनें मंगवाई जा रही है जिनमें गड़बड़ी पहली ही साबित हो चुकी है. उन्होंने दावा किया कि ईवीएम में गड़बड़ी नहीं है इनका सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामिंग, कोड बदला गया है.

इस मामले में चुनाव आयोग को लपेटते हुए दिल्ली के सीएम ने कहा कि चुनाव आयोग जांच के लिए तैयार नहीं हैं. सवाल उठता है कि कहीं चुनाव आयोग भी तो इसमें मिला नहीं हुआ है.

उनका कहना था कि चुनाव आयोग ने भिंड के मामले में क्लीन चिट दे दी थी जबकि तमाम पत्रकारों के सामने गड़बड़ी देखने को मिली थी. केजरीवाल का कहना है कि ईवीएम बदलने से समाधान नहीं निकलेगा.

दिल्ली के सीएम का कहना है कि नए सॉफ्टवेयर से ऐसी गड़बड़ी हो रही है कि बटन दबाने पर लाइट तो जलती है लेकिन पर्ची (VVPAT) में बीजेपी की निकल रही है. उनका कहना है कि चुनाव आयोग धृतराष्ट्र बन गया है जो बीजेपी को सत्ता में पहुंचाना चाहता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’
कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव
मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
Embed widget