एक्सप्लोरर

Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आधी रात को कांपी धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, इसी जगह टनल में फंसे हैं मजदूर

Earthquake In Uttarkashi: भूकंप के झटकों से एक बार फिर उत्तराखंड की धरती हिल गई. उत्तरकारी जिले में रात करीब 2 बजे बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड में आधी रात को जब लोग गहरी नींद में सो रहे थे उसी समय उत्तरकाशी की धरती डोलने लगी. आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए. लोग खौफ में आ गए और घरों से बाहर निकल आए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 मापी गई. हालांकि किसी जान माल के नुकसान की खबर नहीं है लेकिन ये भूकंप उसी जगह पर आया है जहां पर टनल में 40 मजदूर फंसे हुए हैं.

भूकंप की गहराई 5 किलोमीटर अंदर थी और इसका सेंटर राजधानी देहरादून से लगभग 140 किलोमीटर दूर था. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “3.1 तीव्रता का भूकंप, 16-11-2023 को 02:02:10 पर आया. इसका अक्षांश 31.04 और लंबाई 78.23 और गहराई 5 किलोमीटर रही. जगह- उत्तरकाशी, उत्तराखंड, भारत.”  

एक महीने में दूसरी बार आया भूकंप

जिला डिजास्टर मैनेजमेंट अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि जिले की सभी तहसीलों से भूकंप के बारे में जानकारी मांगी गई है. फिलहाल किसी तरह के जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. इससे पहले उत्तरकाशी में 3 नवंबर को भूकंप आया था और केंद्र नेपाल में था. उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में पिछले 7 महीने में 13 बार भूकंप आ चुका है. भू-वैज्ञानिक इसे एक बड़े भूकंप का ट्रेलर मान रहे हैं. उत्तराखंड भूकंप की दृष्टि से काफी संवेदनशील राज्य माना जाता है. इसके कई जिले जोन 5 में आते हैं, जिससे पता चलता है कि इन जिलों में भूकंप का खतरा बना रहता है.

उत्तरकाशी में ही फंसे हैं 40 मजदूर

पता हो कि बीते रविवार को उत्तरकाशी में एक निर्माणाधीन टनल लैंडस्लाइड के चलते ध्वस्त हो गई थी, जिसके अंदर 40 मजदूर फंसे हुए हैं. इन मजदूरों को सकुशल निकालने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस बचाव अभियान में सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें लगी हुई हैं.

ये भी पढ़ें: Earthquake: देश के किन इलाकों पर है सबसे ज्यादा भूकंप का खतरा? जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में पेश होगा बिल, मंत्री जितेंद्र सिंह रखेंगे प्रस्ताव
पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में पेश होगा बिल, मंत्री जितेंद्र सिंह रखेंगे प्रस्ताव
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, जानें किसे मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, जानें किसे मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
‘सत्ता में बैठे लोगों से ज्यादा...’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले KTR?
‘सत्ता में बैठे लोगों से ज्यादा...’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले KTR?

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
Embed widget