एक्सप्लोरर

अपनी 'युवा फौज' को बड़ा करने की कोशिश में दुष्यंत चौटाला, हरियाणा में अभियान चलाकर युवाओं को साथ लाएगी जेजेपी

जननायक जनता पार्टी हरियाणा के अंदर अपनी पार्टी को बढ़ाने की पूरी कोशिश में लग गई है. पार्टी राज्य में अभियान चलाकर युवाओं को अपने साथ जोड़ने की तैयारी में लगी हुई है.

चंडीगढ़: हरियाणा की सबसे नई पार्टी जननायक जनता पार्टी अपनी युवा फौज को और बड़ा करने के लिए इसी महीने के आखिर से प्रदेश स्तर पर अभियान छेड़ने जा रही है. 28 फरवरी से 12 मार्च तक जेजेपी की युवा फौज प्रदेशभर में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को संगठन के साथ जोड़ने की कोशिश करेगी. हालांकि, इस अभियान में इस बात का ख्याल रखा जाएगा कि हरियाणा सरकार में उनकी सहयोगी बीजेपी के किसी साथी को जेजेपी में शामिल नहीं किया जाएगा. बीजेपी को छोड़कर अन्य सभी दलों के युवा साथियों का पार्टी में खुले दिल से स्वागत किया जाएगा.

इस अभियान के बारे में आज चंडीगढ़ में पार्टी दफ्तर में उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ हुई जेजेपी युवा प्रकोष्ठ की बैठक में निर्णय लिया गया. बैठक के बाद युवा प्रकोष्ठ के प्रभारी सुमित राणा और प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र सांगवान ने बताया कि दुष्यन्त चौटाला ने ज्यादा से ज्यादा मजबूत युवा साथियों को पार्टी के साथ जोड़ने का निर्देश दिया है. जिससे नए विजन और युवा सोच के साथ प्रदेश हित में निरंतर आगे बढ़ने वाली जेजेपी को और मजबूती मिल सके.

इस अभियान को सफल बनाने के लिए आज पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दिशा-निर्देश देते हुए कई महत्वपूर्ण मूलमंत्र दिए जिसे पार्टी के युवा पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे. बता दें कि दुष्यंत हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के पोते हैं. वहीं इंडियन नेशनल लोकदल से निकाले जाने के बाद उन्होंने जननायक जनता पार्टी का गठन किया था. उन्होंने 9 दिसंबर 2018 को जेजेपी का गठन किया था.

जाफराबाद-मौजपुर इलाकों में प्रदर्शनकारियों ने दो घरों में आग लगाई, केजरीवाल बोले- शांति बहाल करें LG-गृहमंत्री

सुन्नी वक्फ बोर्ड ने स्वीकार की अयोध्या में पांच एकड़ जमीन, मस्जिद के साथ बनेगा चैरिटेबल हॉस्पिटल और अस्पताल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'माता-पिता की उम्र में 15 साल से कम का अंतर', SIR पर मुस्लिम नेता ने उठाए सवाल
'माता-पिता की उम्र में 15 साल से कम का अंतर', SIR पर मुस्लिम नेता ने उठाए सवाल
'दुनिया को लगे की भारत आना चाहिए', स्पेस स्टार्टअप्स के फाउंडर्स से बोले PM मोदी
'दुनिया को लगे की भारत आना चाहिए', स्पेस स्टार्टअप्स के फाउंडर्स से बोले PM मोदी
8.7 करोड़ युवा न पढ़ाई में, न नौकरी में! नीति आयोग की चौंकाने वाली रिपोर्ट
8.7 करोड़ युवा न पढ़ाई में, न नौकरी में! नीति आयोग की चौंकाने वाली रिपोर्ट
'कांग्रेस का हिंदू-विरोधी नैरेटिव', BJP ने मनु-स्मृति को लेकर राहुल को घेरा
'कांग्रेस का हिंदू-विरोधी नैरेटिव', BJP ने मनु-स्मृति को लेकर राहुल को घेरा

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'जो पहले डायन थी अब डार्लिंग बन गई', चीनी महंगी होने पर AIMIM का बयान
'जो पहले डायन थी अब डार्लिंग बन गई', चीनी महंगी होने पर AIMIM का बयान
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget