एक्सप्लोरर

ड्राइवर ने पैसों के लिए दी लिफ्ट, दो लोगों ने मिर्ची पाउडर डालकर गाड़ी कर ली चोरी

Car Stolen Case: कार चोरी करने का एक मामला सामने आया है जिसमें एक कार वाले से लिफ्ट ली जाती है और उसके बाद ड्राइवर की आंखों में मिर्ची झोंक कर गाड़ी छीन ली जाती है. पढ़िए क्या है पूरा मामला.

Cab Crime: दिल्ली में कथित तौर पर लिफ्ट लेने के बहाने एक एसयूवी लूटने और फिर मिर्च पाउडर का इस्तेमाल कर चालक पर हावी होने के आरोप में नोएडा पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में काम करने वाले नोएडा सेक्टर-93 निवासी के टाटा हैरियर कार को एक ड्राइवर चला रहा था, जिसने पैसे के बदले में चार अजनबियों को सवारी की पेशकश की थी. अधिकारी ने एफआईआर का हवाला देते हुए कहा कि अजनबी नोएडा में कार में बैठे थे और दिल्ली गए.

वहां उन्होंने चालक की आंखों पर मिर्च पाउडर मल दिया. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मध्य नोएडा) साद मियां खान ने कहा कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और कार भी बरामद कर ली गई है.

आरोपी हुए गिरफ्तार

साद मियां खान ने कहा कि 23 सितंबर को दिल्ली में हुए इस मामले में जीरो प्राथमिकी दर्ज की गई थी. मामला बाद में नोएडा सेक्टर 20 पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था. इसके अलावा, चरण 2 पुलिस स्टेशन के अधिकारियों को संदिग्धों के अपने क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी और रविवार को उन्हें पकड़ लिया गया." उन्होंने आगे बताया कि कि दो संदिग्ध रोशन मिश्रा और अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उनके दो और साथी अभी पकड़े नहीं गए हैं.

इन धाराओं दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस के अनुसार, एक सामान्य प्राथमिकी रिपोर्ट (एफआईआर) उस पुलिस स्टेशन में दर्ज की जानी चाहिए जिसके अधिकार क्षेत्र में अपराध किया जाता है लेकिन "शून्य प्राथमिकी" के मामले में, शिकायत किसी भी पुलिस स्टेशन में दायर की जा सकती है, चाहे वह क्षेत्राधिकार का क्षेत्र कुछ भी हो और बाद में इसे कार्रवाई के लिए उपयुक्त पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दिया जाता है. पुलिस ने कहा कि आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 393 (डकैती), 411 (बेईमानी से संपत्ति प्राप्त करना) और 34 (कई लोगों द्वारा सामान्य इरादे से किया गया अपराध) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें: Burhanpur News: लगातार मिल रही धमकियों से परेशान युवक ने सीएम हेल्पलाइन पर की शिकायत, कार्रवाई से पहले ही लगाई फांसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget