एक्सप्लोरर

हनीट्रैप में फंसा DRDO का साइंटिस्ट, पाकिस्तान को खुफिया सूचना देने के आरोप में महाराष्ट्र ATS ने किया गिरफ्तार

DRDO Scientist Arrested: महाराष्ट्र एटीएस ने पाकिस्तान एजेंट को संवेदनशील जानकारी शेयर करने के मामले में गुरुवार (4 मई) को पुणे डीआरडीओ के डायरेक्टर प्रदीप कुरुलकर को गिरफ्तार किया.

DRDO Scientist Arrested: महाराष्ट्र एटीएस ने पाकिस्तान के एजेंट को खुफिया सूचना शेयर करने के मामले में गुरुवार (4 मई) को बड़ी कार्रवाई की. एटीएस ने पुणे स्थित डीआरडीओ के डायरेक्टर और साइंटिस्ट डॉक्टर प्रदीप कुरुलकर को पाकिस्तान को संवेदनशील जानकारी मुहैया करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

एटीएस के सूत्रों ने बताया कि साइंटिस्ट कुरुलकर को पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिंग (PIO) के एक शख्स ने हनीट्रैप में फंसा लिया था. इसके बाद आरोपी वैज्ञानिक ने संवेदनशील जानकारी जमा करनी शुरू कर दी और इसे पाकिस्तान के शख्स को देने लगे.

सूत्रों ने क्या कहा?
सूत्रों ने बताया कि फरवरी में भारतीय खुफिया एजेंसियों को इस बात का पता चला था कि साइंटिस्ट प्रदीप कुरुलकर अनजाने में हनीट्रैप में फंस गए हैं. वीडियो चैट और अन्य सोशल मीडिया के जरिए से वो पाकिस्तान इंटेलिजेंस एजेंसी के संपर्क में है. इसके बाद इसकी जानकारी डीआरडीओ को दी गई थी.

अधिकारियों ने क्या कहा?
एक अधिकारी ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद डीआरडीओ के विजिलेंस विभाग ने जांच शुरू की और एक रिपोर्ट तैयार की. इस रिपोर्ट के बारे में विभिन्न भारतीय जांच एजेंसियों को बताया गया. इसके बाद महाराष्ट्र एटीएस ने मामले की जांच की और डॉ.  कुरुलकर को गिरफ्तार किया. बता दें कि कुरुलकर इसी साल नवंबर में रिटायर होने वाले हैं. अब तक की जांच में जांच एजेंसियों ने पाया कि अनजाने में वे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के संपर्क में आ गए. 

एटीएस ने क्या कहा?
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एटीएस की एक प्रेस रिलीज में बताया गया है कि वैज्ञानिक को पता था कि उनके पास जो गुप्त आधिकारिक जानकारी है अगर वह दुश्मन को मिल जाती है तो इससे देश की सुरक्षा को खतरा हो सकता है. इसके बावजूद उन्होंने ये जानकारी हनी ट्रैप में फंस कर पाकिस्तानी शख्स को मुहैया कराई. इसके आधार पर उनके खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम से संबंधित धाराओं के तहत मुंबई में एटीएस की कालाचौकी यूनिट में केस दर्ज किया गया है. इस मामले में आगे की जांच जारी है. 

ये भी पढ़ें- दिल्ली में दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तान ISI और खालिस्तान से जुड़े तार- गला रेतकर की थी हत्या

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget