एक्सप्लोरर

बुलिंग से परेशान 10वीं के छात्र ने 15वीं मंज़िल से कूदकर दी जान, मां ने स्कूल पर लगाए ये गंभीर आरोप

फरीदाबाद की डिस्कवरी सोसाइटी की 15वीं मंजिल से कूदकर डीपीएस के छात्र आरवी मल्होत्रा ने जान दे दी. घटना गुरुवार रात की है. आरवी ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है.

ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर 81 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्र ने बुलिंग से परेशान होकर आत्महत्या कर ली. छात्र अपनी मां के साथ डिस्कवरी सोसाइटी में रहता था. उसी सोसाइटी की 15वीं मंजिल से कूद कर छात्र ने जान दी है. छात्र की मां आरती मल्होत्रा भी उसी स्कूल में टीचर हैं. छात्र की मां ने स्कूल प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं, खासतौर से स्कूल की सीनियर कोऑर्डिनेटर एडमिनिस्ट्रेशन ममता गुप्ता पर आरोप लगाए हैं. आरोप ये भी है कि पीड़ित छात्र के साथ सेक्सुअल हैरासमेंट भी किया गया था. स्कूल प्रशासन ने इस घटना पर दुख जताते हुए अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया है.

छात्र की मां आरती मल्होत्रा ने बताया, "यह घटना गुरुवार रात लगभग 9 से 9:30 बजे के बीच की है. मैं अपने माता-पिता के घर गई हुई थी. मुझे मेरे ही पड़ोस में रहने वाले किसी व्यक्ति का फोन आया. उन्होंने कहा कि आप जल्दी से जल्दी आ जाइए आरवी को कुछ हो गया है. मैं जल्दी आई तो मुझे पता चला कि मेरे बेटे ने इसी सोसाइटी की 15वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी है. वह बहुत परेशान था. उसे स्कूल में कई सालों से बुली किया जा रहा था. इतना ही नहीं कुछ लड़कों ने स्कूल के वॉशरूम में उसके साथ सेक्सुअल हरासमेंट भी किया था. इन सब की वजह से वह डिप्रेशन का शिकार हो गया था और उसका ट्रीटमेंट भी चल रहा था. मैं भी उसी स्कूल में टीचर हूं. कई बार मैंने स्कूल प्रिंसिपल और हेडमिस्ट्रेस को इस बारे में शिकायत भी की, लेकिन हमारी कोई बात नहीं सुनी हुई गई. आरवी इस बात से परेशान आ चुका था. जब भी वह अपनी आपबीती किसी टीचर से कहता तो उसकी बात को सुना नहीं जाता था. वह जीना चाहता था और उसके लिए वह प्रयास भी कर रहा था. उसका ट्रीटमेंट भी चल रहा था और उसे फायदा भी हो रहा था. लेकिन स्कूल मैनेजमेंट ने और स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने उसे जीने नहीं दिया. उसे इतना परेशान कर दिया कि उसने आत्महत्या कर ली. वह रोता भी था. मैं और मेरा बेटा हम दोनों ही यहां पर रहते थे. हम दोनों बहन भाई की तरह थे. मैंने पिछले साल सितंबर में और मार्च में ई-मेल से स्कूल प्रिंसिपल को शिकायत भी की थी, लेकिन उस शिकायत पर भी कुछ नहीं हुआ. जिन लड़कों के नाम मैंने बताए थे. उनके लिए स्कूल ने कहा कि उनमें से कुछ तो स्कूल छोड़ चुके हैं. ऐसा कैसे हो सकता है. कोई बीच सेशन में स्कूल कैसे छोड़ सकता है. स्कूल अपने नाम को बचाने के लिए मेरे बेटे की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करता रहा और उसी का नतीजा रहा कि मेरे बेटे ने आत्महत्या कर ली. वह 10वीं क्लास में था और अब उसके एग्जाम भी होने वाले थे. वह जीना चाहता था. अब मुझे न्याय चाहिए. देखना है कि पुलिस इस मामले में मेरे बेटे को न्याय दिला पाती है या नहीं. मेरी जिंदगी भी अब पुलिस की जांच पर निर्भर करती है."

फरीदाबाद की डिस्कवरी सोसाइटी की 15वीं मंजिल से कूदकर डीपीएस के छात्र आरवी मल्होत्रा ने जान दे दी. घटना गुरुवार रात की है. आरवी ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है. आरवी की मां आरती मल्होत्रा ने आरोप लगाया है कि उसने ये कदम स्कूल में सालों से चल रही बुलिंग से परेशान होकर उठाया है. इतना ही नहीं कुछ छात्रों ने स्कूल के टॉयलेट में उसके साथ सेक्सुअल हैरासमेंट भी किया था. आरोप ये भी है कि स्कूल प्रशासन ने भी इस मामले में आरोपी छात्रों के खिलाफ कुछ एक्शन नहीं लिया. फिलहाल मामले की जांच पुलिस कर रही है.

डीपीएस, फरीदाबाद सेक्टर 81 में सीनियर कोऑर्डिनेटर एडमिनिस्ट्रेशन ममता गुप्ता ने कहा, " हमें बहुत दुख है कि हमारे स्कूल के छात्र ने ऐसा दुखद कदम उठाया है. आरवी बहुत अच्छा छात्र था. वह एक अच्छा आर्टिस्ट भी था. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. उसकी मां भी हमारे यहां पर टीचिंग करती है. आरवी ने शिकायत की थी. वह शिकायत मौखिक थी. उसके बाद हम लोगों ने ही आरवी और उसकी मां को कहा था कि आप रिटन में एक कंप्लेंट कीजिए. उसके बाद ही उन्होंने ईमेल से कंप्लेंट की थी. हमारी तरफ से उस शिकायत की जांच भी की गई थी, लेकिन जांच में आरोप सही नहीं पाए गए थे. आरवी का ट्रीटमेंट भी चल रहा था. हमारा स्कूल एक जिम्मेदार स्कूल है, लेकिन जो आरोप लगाए जा रहे हैं. सही नहीं है. अब मामले की जांच पुलिस कर रही है और पुलिस जांच में जो भी सामने आएगा वह सबको पता चल जाएगा."

डीपीएस के छात्र द्वारा खुदकुशी करने के मामले में फरीदाबाद पुलिस जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि मौके से सुसाइड नोट भी मिला है और उसमें जो आरोप लगाए गए हैं, उनकी जांच की जा रही है. आरवी की मां ने भी कुछ आरोप लगाए हैं. हम सभी आरोपों को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रहे हैं. जांच में जो भी तथ्य सामने निकल कर आएंगे, उसके अनुसार ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Russia Ukraine War: अपने देश के लिए लड़ने निकले एक्स बॉक्सिंग चैंपियन विटाली क्लिट्स्को, मशीन गन लोड करते तस्वीरें हुईं वायरल

Watch: रूसी सेना ने कीव में रिहाइशी इमारत पर किया मिसाइल अटैक, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम

वीडियोज

Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs
Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
Embed widget