एक्सप्लोरर

PM Modi Birthday: पीएम के जन्मदिन पर शुरू हुए रक्तदान अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे डोनर, इस तारीख तक चलेगी मुहिम

Blood Donation Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सरकार ने 'रक्तदान अमृत महोत्सव' की शुरुआत की है. यह अभियान एक अक्टूबर तक चलेगा.

Raktdaan Amrit Mahotsav: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (PM Modi Birthday) से भारत में 'रक्तदान अमृत महोत्सव' (Raktdaan Amrit Mahotsav) शुरू किया गया है जोकि 17 सितंबर से एक अक्टूबर तक मनाया जा रहा है. शनिवार शाम 5 बजे तक 6152 केंद्रों पर 1,72,503 लोगों ने e-raktkosh पोर्टल पर रजिस्टर किया है और 66,197 लोगों ने रक्तदान (Dlood Donation) किया है. 

इस कार्यक्रम के जरिये केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (MoHFW) देश में ब्लड बैंकों के नेटवर्क (Blood Banks Network) को मजबूत करना चाहता है. इस अभियान का उद्देश्य देश में कोविड-19 (Covid 19) के कारण हुई रक्त की कमी की समस्या का समाधान निकालना भी है. इस अभियान के जरिये सबसे महत्वपूर्ण ब्लड डोनर और ब्लड बैंक का व्यापक डेटा तैयार किया जाएगा.

ऐसे कर सकते हैं रक्तदान के लिए रजिस्टर

15 दिनों तक चलने वाले इस रक्तदान अभियान का हिस्सा बनने के लिए वेबसाइट और ऐप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है. इससे ब्लड डोनर का डेटा भी तैयार हो सकेगा. eraktkosh.in या Aarogya Setu App के जरिये कोई व्यक्ति रक्तदान के लिए रजिस्टर कर सकता है. रजिस्टर करने के लिए वेबसाइट या ऐप पर रक्तदान शिविर का विकल्प चुनना होगा. इसमें राज्य, जिला और तारीख जैसी डीटेल भरनी होगी. इसके बाद निकटतम रक्तदान शिविर का चयन कर सकते हैं और स्वैच्छिक ब्लड डोनर के रूप में रजिस्टर कर सकत हैं. इस प्रक्रिया में प्री-रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूरा विवरण भरना होगा.

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने यह कहा

शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में बने एक शिविर में रक्तदान किया. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने नागरिकों से ‘रक्तदान अमृत महोत्सव’ के तौर पर रक्तदान करने के लिए आरोग्य सेतु ऐप या ई-रक्तकोष पोर्टल पर पंजीकरण कराने और रक्तदान करने का अनुरोध किया.

इस अभियान के पीछे सरकार के कई और उद्देश्य हैं. इससे नियमित रूप से गैर-पारिश्रमिक स्वैच्छिक रक्तदान की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने में मदद मिलेगी. इससे एक स्थाई और लचीली राष्ट्रीय रक्त प्रणाली तैयार होगी. इससे जरूरतमंद लोगों सुरक्षित रक्त समय पर मिल सकेगा.

रक्तदान से जुड़े कुछ जरूरी तथ्य

  • 350 ML रक्त तीन लोगों की जान बचा सकता है.
  • भारत में हर दो सेकेंड में किसी न किसी को खून की जरूरत होती है.
  • हम में से प्रत्येक तीन में से एक को अपने जीवन काल में रक्त की आवश्यकता होगी.
  • आज की सारी तकनीक के बावजूद रक्त का कोई विकल्प नहीं है.
  • 2021 आंकड़े के मुताबिक, 1.46 करोड़ यूनिट रक्त की डिमांड थी, जिसके लिए 1.25 करोड़ यूनिट की आपूर्ति हो सकी.
  • प्लाज्मा, रेड ब्लड सेल्स और प्लेटलेट्स जैसे रक्त उत्पादों को जमी हुई अवस्था में संग्रहित किया जाता है और इस प्रकार संग्रह के बाद उसे एक वर्ष तक उपयोग किया जा सकता है. इसका उपयोग विभिन्न फार्मा उत्पाद बनाने के लिए भी किया जाता है.

ये भी पढ़ें

ABP News Survey: 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के बाद भारत वर्ल्ड पावर बनने की राह पर है? सर्वे में मिला चौंकाने वाला जवाब

C -Voter Survey: क्या नीतीश कुमार के साथ PK को फिर से जाना चाहिए? सामने आए चौंकाने वाले जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget