एक्सप्लोरर

पंजाब-हरियाणा डंकी रूट से चल रहा था अवैध धंधा, ED ने की बड़ी छापेमारी, 30 पासपोर्ट के साथ हवाला ट्रांजेक्शन बरामद

बुधवार को पंजाब और हरियाणा में 11 जगहों पर की गई छापेमारी के दौरान ED को 30 असली पासपोर्ट, कई करोड़ का कैश और हवाला ट्रांजेक्शन से जुड़े सबूत अवैध इमिग्रेशन के मामले सामने आए हैं.

डंकी रूट के जर‍िए अमेरिका भेजे जाने वाले मामलों की जांच में ED को बड़ी कामयाबी मिली है. बुधवार (9 जुलाई, 2025) को पंजाब और हरियाणा में 11 जगहों पर की गई छापेमारी के दौरान ED को 30 असली पासपोर्ट, कई करोड़ का कैश और हवाला ट्रांजेक्शन से जुड़े सबूत और अवैध इमिग्रेशन से जुड़े कई अहम डॉक्यूमेंट्स और डिजिटल डिवाइसेज बरामद हुए हैं.

ED की ये छापेमारी 9 जुलाई को पंजाब के अमृतसर, संगरूर, पटियाला, मोगा और हरियाणा के अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र में की गई. ये छापेमारी डंकी रूट केस में की गई, जिसमें भारत से अवैध तरीके से लोगों को अमेरिका भेजने का खुलासा हुआ था.

डंकी के रास्ते अवैध इमिग्रेशन 

डंकी रूट एक अवैध इमिग्रेशन तरीका है, जिसमें एजेंट्स लोगों को खतरनाक रास्तों से कई देशों की सीमाएं पार कराकर अमेरिका या यूरोप पहुंचाते हैं. इसके लिए भारी रकम वसूली जाती है. ट्रैवल एजेंट्स और इंटरनेशनल माफिया इस रैकेट में शामिल होते हैं.

ED के मुताबिक, फरवरी 2025 में अमेरिका से बड़ी संख्या में भारतीयों को डिपोर्ट किया गया था. जब उनकी यात्रा की जांच की गई तो पता चला कि वो डंकी रूट के जर‍िए अवैध तरीके से पहुंचे थे. इस पर पंजाब और हरियाणा पुलिस ने कई FIR दर्ज की और ED ने मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच शुरू की.

करोड़ों रुपये कैश और हवाला ट्रांजेक्शन 

छापेमारी के दौरान ED को एक एजेंट के घर से 30 असली पासपोर्ट मिले, जो दूसरे लोगों के नाम पर है. इसके अलावा करोड़ों रुपये कैश और हवाला ट्रांजेक्शन से जुड़े सबूत मिले हैं. डिजिटल डिवाइसेज, रसीदें, एजेंट्स की लिस्ट और ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स भी जब्त किए गए हैं. इतना ही नहीं, कई ट्रैवल एजेंट्स और इमिग्रेशन फर्मों के नाम सामने आए हैं जो इस गैरकानूनी काम में शामिल है.

ED के अधिकारियों के मुताबिक, जांच अभी जारी है और कई और एजेंट्स और मनी ट्रेल की कड़ियां जोड़ी जा रही है. जिन लोगों के नाम सामने आए है, उनसे आगे पूछताछ की जा सकती है. ED अब इन एजेंट्स की संपत्तियों और बैंक ट्रांजेक्शन्स की भी जांच कर रही है. 

ये भी पढ़ें:- फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 'आदेश नहीं, सिर्फ टिप्पणी की थी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget