एक्सप्लोरर

क्या सुशांत की मौत का अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से रिश्ता है?

सुशांत सिंह राजपूत केस में गौरव आर्या का नाम आया है. गौरव का सीधा-सीधा संपर्क अंडरवर्ल्ड से बताया जा रहा है. रिया का गौरव के साथ चैट सामने आया है.

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत मामले में अंडरवर्ल्ड का नाम आया है. सूत्रों के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन सामने आया है. अब सवाल है कि क्या इस मामले का अंडरवर्ल्ड दाऊद इब्राहिम से रिश्ता है? ड्रग्स केस में रिया जिस शख्स के  व्हाट्सएप पर चैट कर रही थीं उसका सीधा-सीधा संबंध अंडरवर्ल्ड से है. इस शख्स का नाम गौरव आर्या है. सूत्रों की मानें तो गौरव आर्या अंडरवर्ल्ड के ड्रग्स माफिया के रैकेट का हिस्सा है. मुंबई के बड़े-बड़े क्लाइंट्स और बड़े-बड़े रेव पार्टी में वे ड्रग्स मुहैया कराता है. रिया चक्रवर्ती उन्हीं में से एक क्लाइंट हैं. साल 2015 के पहले से रिया, गौरव आर्या को जानती थीं और संपर्क में थीं. ड्रग्स के बड़े रैकेट में दाऊद का नाम आता रहा है.

गौरव आर्या, अबु इस्माइल आजमी नाम के शख्स से जुड़ा हुआ है. इन दोनों ने गोवा में होटल खोल रखा है. दोनों की तलाश एनसीबी कर रही है. 2018 में दिल्ली पुलिस के नारकोटिक्स सेल ने एक बड़े इंटरनेशनल ड्रग रैकेट का भांडाफोड़ किया था, चालीस करोड़ का एमडीएमए जब्त किया था. इस मामले में आजमी को गिरफ्तार किया गया था. इसके तार यूके के अंडरवर्ल्ड के ड्रग रैकेट से जुड़ते हैं. चैट में गौरव से रिया एमडीएमए के बारे में बात कर रही थीं. अबु आजमी इस पूरे मामले में अहम कड़ी बन गया है.

संदीप सिंह की चुप्पी पर भी उठ रहे सवाल

सुशांत मामले में संदीप सिंह फिलहाल सबसे चर्चित नाम है. संदीप को अभिनेता का दोस्त माना जाता था. लेकिन अब संदीप सिंह ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है. एबीपी न्यूज़ ने संदीप सिंह से लगातार सवाल किए लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. खास बात ये की कुछ दिनों पहले संदीप मीडिया से खूब बात कर रहे थे लेकिन अब चुप्पी साध ली है.

सुशांत केस में नए किरदार की एंट्री

सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन का एक वीडियो सामने आया है. ये वीडियो करीब साढ़े तीन साल पहले जनवरी 2017 का बताया जा रहा है. इसमें एक शख्स दिख रहा है जिसका नाम इम्तियाज खत्री है. पूरे वीडियो में वो सुशांत पर हावी दिख रहा है और वो अब सवालों के घेरे में है. महाराष्ट्र बीजेपी के नेता राम कदम महाराष्ट्र पुलिस को घेर रहे हैं. उनका सवाल है कि सुशांत की मौत के बाद इम्तियाज खत्री खामोश और लापता क्यों है? बीजेपी नेता ने कहा कि जो वीडियो सामने आया है उसमें इम्तियाज खत्री सुशांत सिंह राजपूत के साथ जैसा बर्ताव कर रहे हैं, इससे बहुत सारे सवाल उठते हैं. उन्होंने कहा कि ये वीडियो पुलिस की जांच से कैसे छूटा? महाराष्ट्र की सरकार किसे बचाना चाह रही थी. इतनी मित्रता दिखाने वाले इम्तियाज खत्री सुशांत की मौत के बाद कहां गायब हैं?

कौन है इम्तियाज खत्री?

इम्तियाज खत्री पेशे से एक बिल्डर हैं. आईएनके इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम से कंपनी है. साल 2017 में इम्तियाज ने वीवीआईपी यूनिवर्सल एंटरनेटमेंट कंपनी बनाई थी जो बॉलीवुड में नए कलाकारों को मौका देती है. इसके डायरेक्टर के तौर पर इम्तियाज का नाम है. मुंबई में इम्तियाज की अपनी एक क्रिकेट टीम भी है. वो बॉलीवुड में भी पैसा लगाते हैं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget