एक्सप्लोरर

डीके शिवकुमार पर बड़ा खुलासा: एजेंसियों को मिले दस्तावेजों में कांग्रेस मुख्यालय में पैसे जमा कराए जाने का जिक्र

ईडी ने हिरासत में चल रहे डीके शिवकुमार से एआईसीसी को दिए गए करोड़ों रुपए की बाबत कई सवाल किए हैं. ईडी को शक है कि डीके शिवकुमार ने एआईसीसी के अकबर रोड स्थित ऑफिस में साल 2017 में करोड़ों रुपए जमा कराए थे.

नई दिल्ली: कर्नाटक में कांग्रेस के बड़े नेता और पार्टी के संकटमोचक कहे जाने वाले डीके शिवकुमार को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. मनी लॉन्ड्रिंग केस में जांच एजेंसियों को मिले दस्तावेजों से खुलासा हुआ है कि डीके शिवकुमार ने कांग्रेस मुख्यालय में पैसे जमा कराए थे. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को शक है कि ये पैसा अवैध धंधों के जरिए जुटाया गया था. इस खुलासे के बाद ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई है.

कांग्रेस नेताओं और अधिकारियों को नोटिस जारी करेगा ईडी

इस मामले में ईडी कांग्रेस नेता विजय मूलगुंद से भी पूछताछ करेगा. विजय मूलगुंद कांग्रेस में सचिव के पद पर हैं. ईडी इस बारे में एआईसीसी के लेखा विभाग के कुछ अधिकारियों समेत कांग्रेस के कई नेताओं से पूछताछ की तैयारी कर रहा है. इन नेताओं और अधिकारियों को ईडी जल्द पूछताछ का नोटिस जारी करेगा.

ईडी ने शिवकुमार से एआईसीसी को दिए गए करोड़ों रुपए को लेकर पूछे सवाल

ईडी ने हिरासत में चल रहे डीके शिवकुमार से एआईसीसी को दिए गए करोड़ों रुपए की बाबत कई सवाल किए हैं. ईडी को शक है कि डीके शिवकुमार ने एआईसीसी के अकबर रोड स्थित ऑफिस में साल 2017 में करोड़ों रुपए जमा कराए थे. आरोप है कि यह पैसा हवाला के जरिए आया था, जिसे डीके शिवकुमार के सहयोगियों ने कांग्रेस दफ्तर में जमा कराया  था.

इसके पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के यहां मारे गए छापे के मामले में भी कांग्रेस मुख्यालय में अवैध पैसा जमा कराने का मामला सामने आया था.

ED ने की शिवकुमार की बेटी से पूछताछ

वहीं, ईडी ने कल डी के शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या से मनी लॉन्ड्रिंग मामले की अपनी जांच के सिलसिले में सात घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की. अधिकारियों ने बताया कि 22 साल की ऐश्वर्या से पूछताछ की गयी और उनका बयान धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया गया. ऐश्वर्या ने एजेंसी को कुछ व्यक्तिगत वित्तीय दस्तावेज भी सौंपे. वह एक एजुकेशनल ट्रस्ट में ट्रस्टी भी है, जो उनके पिता ने बनाया था. अधकारियों ने बताया कि ट्रस्ट कई इंजीनियरिंग और अन्य कॉलेजों का संचालन करता है और ऐश्वर्या उसके पीछे प्रमुख व्यक्ति हैं. उन्होंने बताया कि ट्रस्ट के पास करोंड़ों की संपत्ति और बिजनेस है.

बता दें कि कर्नाटक के पूर्व मंत्री डी के शिवकुमार को प्रवर्तन निदेशालय ने तीन सितंबर को गिरफ्तार किया था और तब से वह हिरासत में हैं. केंद्रीय एजेंसी ने पिछले साल सितंबर में शिवकुमार के अलावा नयी दिल्ली स्थित कर्नाटक भवन के कर्मचारी हनुमंथैया और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था. कथित कर चोरी और हवाला सौदों के लिए बेंगलुरू की एक कोर्ट के समक्ष शिवकुमार और अन्य के खिलाफ दायर इनकम टैक्स विभाग की चार्जशीट के आधार पर आपराधिक मामला दर्ज किया गया था.

यह भी पढ़ें-

इमरान खान की उड़ी खिल्ली, UNHRC में 58 सदस्य देशों के समर्थन का किया था दावा, जबकि हैं केवल 47

भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर IMF की कड़ी टिप्पणी, कहा- आर्थिक वृद्धि उम्मीद से ‘काफी कमजोर’

खूबसूरत तस्वीरें: मुंबई में लाल बाग के राजा की विदाई, लोग बोले- बप्पा अगले बरस तू जल्दी आ...

अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना: दिल्ली में राजस्थान के ट्रक का कटा 2 लाख 500 का चालान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने ये बिल कितना कारगर? सदन की मंजूरी के बाद चेंज होंगे रूल
पेपर लीक रोकने ये बिल कितना कारगर? सदन की मंजूरी के बाद चेंज होंगे रूल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
प्रियंका के बयान पर सियासत तेज, गृह मंत्री से मिले नए शिक्षामंत्री
प्रियंका के बयान पर सियासत तेज, गृह मंत्री से मिले नए शिक्षामंत्री

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget