एक्सप्लोरर

'तमिलनाडु में वोटों के लिए पीएम मोदी ने की जयललिता की तारीफ', बोली डीएमके

PM Modi Tamil Nadu Visit: बालू ने कहा कि पीएम मोदी खुद 2016 के विधानसभा चुनावों के दौरान एआईएडीएमके सरकार के आलोचक रहे थे और भ्रष्टाचार को लेकर इसकी आलोचना की थी, लेकिन अब वह पलट गए हैं.

तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) ने बुधवार (28 फरवरी) को राज्य की दो दिवसीय यात्रा के दौरान पार्टी पर निशाना साधने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की और आरोप लगाया कि उन्होंने वोटों के लिए दिवंगत जे जयललिता के नाम का सहारा लिया.

डीएमके के कोषाध्यक्ष और पार्टी के संसदीय दल के नेता टीआर बालू ने एक कड़े बयान में प्रधानमंत्री से कई सवाल पूछे, जिसमें तमिलनाडु में बाढ़ के लिए राहत पैकेज की मांग भी शामिल थी.

पीएम मोदी ने साधा था डीएमके पर निशाना
प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर अपनी जनसभा में केंद्रीय योजनाओं पर असहयोग सहित कई मुद्दों पर डीएमके की आलोचना की थी और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एआईएडीएमके) के दिवंगत मुख्यमंत्रियों एमजी रामचंद्रन और जयललिता की प्रशंसा की थी.

लोकसभा सदस्य बालू ने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी को याद दिलाना चाहते हैं कि जयललिता ने अतीत में (अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली) भारतीय जनता पार्टी की सरकार को 'गिरा' दिया था. उन्होंने कहा कि जयललिता को भ्रष्टाचार के लिए 'दो बार दोषी ठहराया गया' और सजा दी गई.

'AIADMK के आलोचक रहे हैं पीएम मोदी'
बालू ने कहा कि पीएम मोदी खुद 2016 के विधानसभा चुनावों के दौरान एआईएडीएमके सरकार के आलोचक रहे थे और भ्रष्टाचार को लेकर इसकी आलोचना की थी, 'लेकिन अब वह पलट गए हैं.' बालू ने आरोप लगाया, 'उन मोदी के बारे में क्या कहा जाए जो आज उनकी प्रशंसा कर रहे हैं? पीएम मोदी जयललिता का हवाला देकर वोट पाने का प्रयास कर रहे हैं.'

पीएम मोदी ने की थी इन नेताओं की तारीफ
प्रधानमंत्री ने दिवंगत मुख्यमंत्री एमजी रामचंद्रन की प्रशंसा की और कहा कि उन्हें यकीन है कि तमिलनाडु के लोग केवल अपने परिवारों के लिए काम करने वालों को नकार देंगे और गरीब परिवारों के लिए काम करने वालों का समर्थन करेंगे.

मोदी ने कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्रीय हित सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने पाकिस्तान से भारतीय वायुसेना के लड़ाकू पायलट अभिनंदन की रिहाई, कतर से नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों और श्रीलंका तथा अन्य देशों के मछुआरों की रिहाई का जिक्र किया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget