एक्सप्लोरर

लाखों कार्यकर्ताओं के साथ डीके शिवकुमार का मेगा शपथ ग्रहण, पूरे गांधी परिवार से मिली वाहवाही

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने समारोह के दौरान फोन कर कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार को शुभकामनाएं दी.

नई दिल्ली: कर्नाटक कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने के एलान के करीब चार महीने बाद डीके शिवकुमार ने 'प्रतिज्ञा दिवस' के नाम से मेगा कार्यक्रम आयोजित कर औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चिट्ठी लिखकर तो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने समारोह के दौरान फोन कर डीके शिवकुमार को शुभकामनाएं दी. डीके शिवकुमार ने कहा कि वह सबको एकजुट रख कर काम करेंगे और कर्नाटक कांग्रेस को मास आधारित पार्टी से कैडर आधारित पार्टी बनाएंगे.

डीके का मेगा शपथ ग्रहण इसलिए महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि बेंगलुरु के कर्नाटक कांग्रेस दफ्तर में किए गए कार्यक्रम को तकनीक के सहारे इस कार्यक्रम को राज्यभर में 7,800 जगहों पर दिखाए जाने की व्यवस्था की गई. कर्नाटक कांग्रेस के मुताबिक सीधा प्रसारण, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और सोशल मीडिया के जरिए कुल मिलाकर करीब 25 लाख पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक इस कार्यक्रम के गवाह बने.

डीके शिवकुमार के साथ प्रदेश के लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत बनाने और मिल कर काम करने की प्रतिज्ञा ली. डीके शिवकुमार ने कहा, कि वह कार्यकर्ताओं को तरजीह देंगे और प्रदेश में मास आधारित संगठन को कैडर आधारित बनाएंगे.

कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने डीके शिवकुमार को शुभकामनाएं देने के लिए फोन किया तो डीके ने फोन लाउडस्पीकर पर लगा कर माइक के सामने बात की ताकि सबलोग बातचीत सुन सकें. राहुल ने कहा "मुझे उम्मीद है कि कोरोना और आर्थिक संकट के माहौल में डीके शिवकुमार कमजोर तबके के कल्याण के लिए काम जारी रखेंगे. सबको पार्टी की कामयाबी के लिए कोशिश करनी चाहिए. मुझे विश्वास है कि डीके शिवकुमार सबको साथ लेकर चलेंगे."

वहीं, प्रियंका गांधी ने डीके शिवकुमार की तारीफ करते हुए उन्हें रोलमॉडल बताया. प्रियंका ने कहा, "हम सबने डीके शिवकुमार के खिलाफ व्यक्तिगत तौर पर व्यापक राजनीतिक साजिश को देखा है. लेकिन उन्होंने बहादुरी से इसका मुकाबला किया और कठिन परिस्थितियों में पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा दिखाई. यह बात कांग्रेस के दूसरे बड़े नेताओं के लिए रोलमॉडल की तरह है." कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चिट्ठी लिखकर कर इतने बड़े पैमाने पर हो रहे शपथ ग्रहण समारोह की तारीफ की.

जानकार बताते हैं कि निकट भविष्य में किसी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पदभार ग्रहण करने के लिए इस पैमाने पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन नहीं हुआ. इस कार्यक्रम का आयोजन डीके शिवकुमार ने शक्ति प्रदर्शन के लिए किया था. कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के फोन ने उनके कद को काफी बड़ा बना दिया.

कर्नाटक के प्रभावशाली वोक्कालिगा समुदाय से आने वाले डीके शिवकुमार को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने का एलान 11 मार्च को किया गया. उनके साथ तीन कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए हैं. पदभार ग्रहण करने के बाद शिवकुमार प्रदेश भर की यात्रा पर निकलने की तैयारी कर रहे हैं. उनके सामने येदुरप्पा सरकार के खिलाफ लड़ाई के साथ ही अपने समुदाय के वोटरों को कांग्रेस में जोड़ने की चुनौती है. साथ ही उन्हें सिद्धारमैया, मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे बड़े नेताओं को भी संतुष्ट रखना होगा.

पी चिदंबरम के सांसद बेटे ने कहा- प्रियंका गांधी को यूपी में सीएम का चेहरा बनाए पार्टी

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
चीफ जस्टिस का विरोध पड़ा भारी, अब इस यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं बन पाएंगे वकील
चीफ जस्टिस का विरोध पड़ा भारी, अब इस यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं बन पाएंगे वकील

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget