एक्सप्लोरर

दिग्विजय सिंह ने बताया 'गद्दार', तो केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया ये करारा जवाब

Jyotiraditya Scindia On Digvijay Singh Statement: दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को बताया ‘गद्दार’ तो केंद्रीय मंत्री ने ये करारा जवाब दिया.

Jyotiraditya Scindia On Digvijay Singh Statement: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल होने पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला करते हुए उन्हें गद्दार करार किया था जिसके बाद अब केंद्रीय मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि जनता तय करेगी कौन गद्दार है और कौन नहीं. 

दरअसल, दिग्विजय ने शनिवार को गुना जिले के मधुसूदनगढ़ इलाके के रघुनाथ गांव और विदिशा जिले के मुंडेला गांव में सभाओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मध्यप्रदेश में (वर्ष 2018 में हुए चुनाव में) कांग्रेस की सरकार तो बन गयी थी. सिंधिया जी चले गए छोड़कर और 25-25 करोड़ रुपये ले गए एक-एक विधायक का. अरे कांग्रेस के साथ गद्दारी कर गए. इसका मैं क्या करूं. किसने सोचा था. जनता ने तो कांग्रेस की सरकार बनवा दी थी.’’ दिग्विजय ने आगे कहा, ‘‘इतिहास इस बात का साक्षी है. एक व्यक्ति गद्दारी करता है, तो उसकी पीढ़ी दर पीढ़ी गद्दारी पे गद्दारी करती है.’’

समाचार एजेंसी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंंधिया ने कहा, "मैं इस स्तर पर नहीं गिरना चाहता. वो लोग जो ओसामा को ओसामा जी कहते हो... वो लोग जो जम्मू-कश्मीर में धारा-370 को दोबारा लागू करना चाहते हो तो उनके बारे में क्या कहा जाए. ज्योतिरादित्य ने आगे कहा कि, जनता तय करेगी कि कौन गद्दार है और कौन नहीं."

दिग्विजय ने शनिवार को गुना जिले के मधुसूदनगढ़ इलाके के रघुनाथ गांव और विदिशा जिले के मुंडेला गांव में सभाओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मध्यप्रदेश में (वर्ष 2018 में हुए चुनाव में) कांग्रेस की सरकार तो बन गयी थी. सिंधिया जी चले गए छोड़कर और 25-25 करोड़ रुपये ले गए एक-एक विधायक का. अरे कांग्रेस के साथ गद्दारी कर गए. इसका मैं क्या करूं. किसने सोचा था. जनता ने तो कांग्रेस की सरकार बनवा दी थी.’’ दिग्विजय ने आगे कहा, ‘‘इतिहास इस बात का साक्षी है. एक व्यक्ति गद्दारी करता है, तो उसकी पीढ़ी दर पीढ़ी गद्दारी पे गद्दारी करती है.’’

दिग्विजय आगे-पीछे घूमा करते थे सिंधिया के- पंकज चतुर्वेदी

वहीं, मध्यप्रदेश बीजेपी प्रवक्ता व सिंधिया के कट्टर समर्थक पंकज चतुर्वेदी ने कहा, ‘‘आज दिग्विजय को सिंधिया में तमाम प्रकार की बुराइयां एवं दोष नजर आते हैं. जब सिंधिया कांग्रेस पार्टी में थे तब वह उनके आगे-पीछे घूमा करते थे और उनकी तारीफें किया करते थे. मुझे दिग्विजय की सोच पर तरस आता है. दिग्विजय जी गद्दारी तो आपने एवं कमलनाथ (मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री) ने की है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ धोखा उसे कहते हैं जिसे आपने व कमलनाथ ने दिया है. गद्दारी उसको कहते हैं, जो आपने और कमलनाथ ने की है और जिसका नतीजा आपको पिछले साल हुए प्रदेश की 28 विधानसभा उपचुनाव में मिला.’’

यह भी पढ़ें.

Omicron Cases: महाराष्ट्र में ओमिक्रोन वेरिएंट के 7 नए मामले आए सामने, देश में संक्रमितों का आंकड़ा 12 तक पहुंचा

Mathura News: मथुरा में बढ़ाई गई सुरक्षा, शाही ईदगाह की ओर जाने वाले रास्ते सील, सिर्फ स्थानीय लोगों को आवाजाही की इजाज़त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शशि थरूर को कोई शक है तो...', पवन खेड़ा ने बयान पर दिया ऐसा जवाब
'शशि थरूर को कोई शक है तो...', पवन खेड़ा ने बयान पर दिया ऐसा जवाब
'1000 युवाओं में सिर्फ 12 को परमानेंट नौकरी', प्रयागराज में बोले राहुल गांधी
'1000 युवाओं में सिर्फ 12 को परमानेंट नौकरी', प्रयागराज में बोले राहुल गांधी
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget