एक्सप्लोरर

Symptoms List: अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसी ने कोरोना के लक्षणों में उबकाई, डायरिया और नाक बहना भी जोड़ा

कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लक्षणों को पहचानना बेहद जरूरी है. लक्षणों को पहचानकर ही वायरस को काबू में किया जा सकता है.

नई दिल्ली: अगर आपकी नाक बह रही है, डायरिया (दस्त) की समस्या है या बार-बार उबकाई ले रहे हैं तो सावधान हो जाना चाहिए. आपको कोराना की जांच जरूर करा लेनी चाहिए. अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसी सीडीसीपी (centers for disease control and prevention) ने कोरोना वायरस के लक्षणों में उबकाई, डायरिया और नाक बहना जैसे तीन लक्षण और जोड़े हैं. वायरस के संपर्क में आने के 2-14 दिन बाद ये लक्षण दिखाई दे सकते हैं.

कोरोना के अन्य लक्षण-

  • बुखार
  • जुकाम
  • खांसी
  • उल्टी
  • सांस लेने में तकलीफ
  • गले में खराश

एक व्यक्ति कोरोना से संक्रमित होने के बाद दूसरे व्यक्ति को भी संक्रमित कर सकता है. इसलिए इसे लेकर बहुत सावधानी बरतनी चाहिए. अधिक उम्र के लोग और जिन्हें पहले से अस्थमा, डायबिटीज, हार्ट जैसी बीमारी है उनके लिए कोरोना वायरस घातक भी हो सकता है. बहुत से केस में ये भी पाया गया है कि संक्रमित लोगों को सूंघने और स्वाद की क्षमता में कमी आ जाती है.

कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लक्षणों को पहचानना बेहद जरूरी है. लक्षणों को पहचानकर ही वायरस को काबू में किया जा सकता है.

बिना लक्षण दिखे भी हो सकता है कोरोना कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर हाल में हुए अध्ययनों की समीक्षा में यह बात सामने आई है कि संक्रमण के करीब 45 फीसदी मामले ऐसे हैं जिनमें लोगों में संक्रमण के लक्षण नहीं दिखाई दिए. इस प्रकार का संक्रमण लोगों के शरीर को अंदर ही अंदर नुकसान पहुंचा सकता है.

अमेरिका के स्क्रिप्स रिसर्च टॉन्सलेशनल इंस्टीट्यूट के एरिक टोपोल सहित कई वैज्ञानिकों ने नोवल कोरोना वायरस के बिना लक्षण वाले मामलों के आंकडों की समीक्षा की. ‘अनल्स ऑफ इंटरनल मेडिसिन’ जर्नल में छपे अध्ययन के मुताबिक सार्स-सीओवी-2 संक्रमण के कुल मरीजों में 40 से 45 प्रतिशत मरीज बिना किसी लक्षण वाले हो सकते हैं.

भारत में सवा पांच लाख से ज्यादा लोग अबतक कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 16 हजार लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. हालांकि तीन लाख लोग इस वायरस से उभर भी चुके हैं. वहीं दुनियाभर में एक करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना अपनी चपेट में ले चुका हैं और पांच लाख लोगों की जान ले चुका है.

ये भी पढ़ें-

कोरोना अपडेट: देश में एक दिन में पहली बार आए करीब 20 हजार मामले, अबतक 16 हजार की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
पूर्व आतंकवादी ने अपने ही कमांडर की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा
पूर्व आतंकवादी ने अपने ही कमांडर की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget