एक्सप्लोरर

धर्म संसद मामला: सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार से स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा, अगले सप्ताह होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्टने हिमाचल प्रदेश में 17 अप्रैल को होने जा रही धर्म संसद पर कोई आदेश देने से मना कर दिया. कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता स्थानीय प्रशासन को बताए कि इस आयोजन से क्या समस्या हो सकती है.

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार से कहा है कि वह धर्म संसद मामले में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करे. कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश में 17 अप्रैल को होने जा रही धर्म संसद पर कोई आदेश देने से मना कर दिया. कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता स्थानीय प्रशासन को बताए कि इस आयोजन से क्या समस्या हो सकती है. मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार, 22 अप्रैल को होगी.

क्या है मामला?
12 जनवरी को कोर्ट ने हरिद्वार और दिल्ली में हुई धर्म संसद में दिए गए भड़काऊ भाषणों के मामले पर नोटिस जारी किया था. यह नोटिस पत्रकार कुर्बान अली की याचिका पर जारी हुआ था.

याचिकाकर्ता ने 17 दिसंबर को हरिद्वार में हुई धर्म संसद और 19 दिसंबर को दिल्ली में हुए एक और कार्यक्रम की जानकारी दी थी. यह बताया था कि दोनों कार्यक्रमों में जिस तरह के भाषण दिए गए, वह आईपीसी की कई धाराओं के खिलाफ थे. इनमें वक्ताओं ने खुलकर मुस्लिम समुदाय के संहार की बातें कहीं. लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है. मामले में सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बाद उत्तराखंड पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए यति नरसिंहानंद समेत कई लोगों की गिरफ्तारी की थी.

आज क्या हुआ?
आज मामले की सुनवाई शुरू होते ही उत्तराखंड सरकार ने हलफनामा दाखिल करने के लिए समय मांगा. जस्टिस ए एम खानविलकर और ए एस ओका की बेंच ने इसकी अनुमति दे दी. इसके बाद याचिकाकर्ता कुर्बान अली के वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि इस रविवार को हिमाचल प्रदेश में धर्म संसद है. मामले में तुरंत कोई आदेश दिया जाना चाहिए.

इस पर कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता स्थानीय प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं. वह स्थानीय प्रशासन को बता सकते हैं कि यह आयोजन किस तरह कानून विरुद्ध है. कोर्ट ने याचिकाकर्ता से यह भी कहा कि वह अपनी याचिका की कॉपी हिमाचल प्रदेश के वकील को सौंपे, ताकि वह अगली सुनवाई में जवाब दे सकें.

यह भी पढ़ें:

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- महंगाई अंतरराष्ट्रीय समस्या, खाने के तेल के दाम बढ़े हैं लेकिन...

'कांग्रेस के बिना संभव ही नहीं है थर्ड फ्रंट'- मुंबई में शरद पवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में नहीं चल सकता अमेरिकी कानून', एल्गोरिदम पर मेटा-सरकार के बीच जारी चर्चा
'भारत में नहीं चल सकता अमेरिकी कानून', एल्गोरिदम पर मेटा-सरकार के बीच जारी चर्चा
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Zen G से बोले राहुल गांधी
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Zen G से बोले राहुल गांधी
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
Embed widget