एक्सप्लोरर

Dhanbad Judge Murder Case: धनबाद जज मर्डर केस में जानकारी देने वाले को CBI देगी ₹5 लाख का इनाम, गुप्त रहेगी पहचान

Dhanbad Judge Murder Case: सीबीआई ने इसको लेकर धनबाद और आस पास के इलाकों में पोस्टर चिपकाए हैं. महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले शख्स की पहचान गोपनीय रखी जाएगी. संपर्क करने के लिए फोन नबर दिया गया है.

Dhanbad Judge Murder Case: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने धनबाद के अपर सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद की हत्या के मामले में किसी भी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले को 5 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है. सीबीआई ने इस आशय के पोस्टर भी धनबाद और आसपास के इलाकों में चिपकाए हैं. सीबीआई के अधिकारी के मुताबिक अब तक की जांच के दौरान यह पता नहीं चल सका है कि अपर सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद की हत्या की साजिश के पीछे मकसद क्या था या इस हत्या के लिए किसी ने कोई साजिश रची थी.

सीबीआई के आला अधिकारी के मुताबिक क्योंकि जांच अभी आरंभिक चरण में है लिहाजा सीबीआई किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची है. साथ ही सीबीआई ने इस मामले में सभी प्रकार के विकल्प खोल दिए हैं. इन्हीं विकल्पों के तहत यदि किसी व्यक्ति को इस हत्याकांड से जुड़ी किसी भी प्रकार की कोई महत्वपूर्ण जानकारी या सूचना हो तो उसके लिए सीबीआई विशेष अपराध शाखा प्रथम नई दिल्ली के कैंप सीएआईआर सत्कार गेस्ट हाउस धनबाद में सूचना मांगी गई है.


Dhanbad Judge Murder Case: धनबाद जज मर्डर केस में जानकारी देने वाले को CBI देगी ₹5 लाख का इनाम, गुप्त रहेगी पहचान

सीबीआई द्वारा जो पोस्टर धनबाद और आसपास के इलाकों में लगाए गए हैं उसमें यह भी कहा गया है कि सूचना देने वाले का नाम और पता गुप्त रखा जाएगा. साथ ही इस पोस्टर पर इंचार्ज पुलिस अधीक्षक और जांच अधिकारी विजय कुमार शुक्ला का नाम और मोबाइल नंबर और लैंडलाइन फोन नंबर भी दिए गए हैं.

ध्यान रहे कि धनबाद में तैनात अपर सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद की 28 जुलाई 2021 को सुबह लगभग 5 बजे रणधीर प्रसाद वर्मा चौक धनबाद झारखंड के पास ऑटो से टक्कर मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले की प्रारंभिक जांच पहले झारखंड सरकार द्वारा गठित एसआईटी द्वारा की गई थी और बाद में इस मामले में हंगामा मचाने पर राज्य सरकार ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की संस्तुति की थी .

केंद्र सरकार की अधिसूचना जारी होने के बाद सीबीआई की विशेष अपराध शाखा में इस बाबत एक विशेष टीम बनाई गई और इस टीम को अनेक अधिकारियों और फॉरेंसिक विभाग के विशेषज्ञों के साथ धनबाद भेजा गया. जहां इस मामले की जांच की जा रही है. सीबीआई इस मामले में अब तक गिरफ्तार लोगों से वैज्ञानिक परीक्षण के आधार पर पूछताछ कर रही है. साथ ही आसपास की ऐसे लोगों से भी पूछताछ कर रही है जो इस घटना के चश्मदीद गवाह थे. सीबीआई के पोस्टर के मुताबिक इस मामले में सीबीआई ने स्पष्ट तौर पर अपील की है कि जो भी शख्स इस घटना की बाबत कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी या सूचना देगा तो उसे 5 लाख रुपए का नगद इनाम दिया जाएगा. मामले की जांच जारी है.

TMC MP Convoy Attack: तिरंगा फहराने गईं तृणमूल सांसद डोला सेन के काफिले पर हमला, गाड़ी के टूटे शीशे, कहा- पुलिस बनी रही मूकदर्शक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
SC बार एसोसिएशन चुनाव में गौरव भाटिया को झटका, किसे मिली जीत?
SC बार एसोसिएशन चुनाव में गौरव भाटिया को झटका, किसे मिली जीत?
बफैलो मीट एक्सपोर्ट में भारत का दबदबा, दुनिया में बढ़ी डिमांड
बफैलो मीट एक्सपोर्ट में भारत का दबदबा, दुनिया में बढ़ी डिमांड
Xप्लेन: दतिया में 16 महीने की बच्ची की मौत, भारत में कौन सा जिला और राज्य सबसे आगे?
भारत में कुपोषण का काला सच, कौन सा जिला और राज्य सबसे आगे?

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget