एक्सप्लोरर

IndiGo Flight: रायपुर से इंदौर आ रही इंडिगो फ्लाइट में थी खराबी, लैंडिंग के बाद चला पता

IndiGo Flight: रायपुर-इंदौर इंडिगो फ्लाइट के केबिन में लैंडिंग के बाद धुएं का पता चला हैं. विमानन नियामक ने ये जानकारी दी.

IndiGo Flight Smoke Detected: रायपुर-इंदौर इंडिगो फ्लाइट के केबिन में लैंडिंग के बाद धुएं का पता चला है. विमानन नियामक डीजीसीए (DGCA) के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि इंडिगो की रायपुर-इंदौर उड़ान (Indigo Flight) के चालक दल के सदस्यों ने मंगलवार को विमान के गंतव्य पर उतरने के बाद उसमें धुआं देखा. अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री विमान से सुरक्षित उतर गए. अधिकारियों ने कहा कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) घटना की जांच कर रहा है.

इंडिगो ने इस मामले पर बयान जारी नहीं किया है. अधिकारियों ने कहा कि ए-320 विमान के उतरने के बाद विमान के चालक दल के सदस्यों ने केबिन में धुआं देखा. इंडिगो हाल ही में उस समय भी चर्चा में रही थी, जब नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के हस्तक्षेप के बाद एक छात्रा का खोया हुआ सामान उसके छात्रावास पहुंचा गया था.  

इंडिगो बना हुआ है चर्चा में

दरअसल, 1 जुलाई को छात्रा ने कहा कि उसे अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए 24 घंटे से भी कम समय में चार अलग-अलग हवाई अड्डों की यात्रा करनी पड़ी और जब वह पहुंची, तो उसे पता चला कि उसका सामान नहीं मिसप्लेस हो गया गया. इसके बाद नागरिक उड्डयन मंत्री ने हस्तक्षेप किया तो छात्रा को उसका बैग मिला. इसके अलावा देश भर में इंडिगो की कई उड़ानें शनिवार को चालक दल के सदस्यों की अनुपलब्धता के कारण विलंबित हुईं थी. 

विमानों में खराबी के मामलों में हो रही बढ़ोतरी

देश में हाल ही में विमानों में खराबी के मामले में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. पिछले 18 दिनों में स्पाइसजेट के विमानों में तकनीकी खराबी की आठ घटनाओं के बाद विमानन नियामक डीजीसीए ने बुधवार को स्पाइसजेट को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

वहीं आज ही ये भी पता चला है कि 5 जुलाई को दिल्ली से बैंकॉक आ रही विस्तारा फ्लाइट (Vistara Flight) खराबी के कारण सिंगल इंजन पर इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) पर उतरी थी. इस मामले में एयरलाइन ने कहा कि विमान के उतरने के बाद इंजन में से एक में मामूली विद्युत खराबी आई थी. बीते दिन भी दिल्ली से दुबई जाने वाले एक स्पाइसजेट (Spice Jet) बोइंग 737 मैक्स को खराबी के बाद पाकिस्तान (Pakistan) के कराची शहर में उतारना पड़ा था. 

ये भी पढ़ें- 

Vistara Engine Fails: बैंकॉक से दिल्ली आ रही विस्तारा फ्लाइट में आई खराबी, सिंगल इंजन पर हुई लैंडिंग

SpiceJet: काराची एयरपोर्ट पर करीब 11 घंटे तक फंसे रहे 138 स्पाइसजेट यात्री, मुंबई से भेजा गए दूसरा विमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
चाइनीज कमेंट को लेकर वायरल टिंकल ने गाया जन गण मन, सामने आया VIDEO
चाइनीज कमेंट को लेकर वायरल टिंकल ने गाया जन गण मन, सामने आया VIDEO
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget