एक्सप्लोरर

International Roaming Card: विदेश जाने वाले भारतीयों को खुशखबरी, दूरसंचार विभाग ने अंतरराष्ट्रीय रोमिंग सिम कार्ड नियमों में किए बदलाव

Department of Telecom: संशोधित नीति के तहत एनओसी धारकों को ग्राहक सेवा, संपर्क ब्योरे, शुल्क प्लान और सेवाओं की पेशकश आदि के बारे में सूचना उपलब्ध कराने के लिए प्रावधान करने होंगे.

International Roaming Card: दूरसंचार विभाग ने अंतरराष्ट्रीय रोमिंग कार्ड की बिक्री के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) संबंधी नियमों में संशोधन किया है. विभाग ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि यह कदम उपभोक्ता संरक्षण को बेहतर करने के लिए उठाया गया है. विभाग ने कहा कि इस कदम से विदेश जाने वाले भारतीयों को फायदा होगा. साथ ही इससे प्रक्रियाओं को अन्य लाइसेंस की तर्ज पर सुसंगत किया जा सकेगा.

संशोधित नीति के तहत एनओसी धारकों को ग्राहक सेवा, संपर्क ब्योरे, शुल्क प्लान और सेवाओं की पेशकश आदि के बारे में सूचना उपलब्ध कराने के लिए प्रावधान करने होंगे. इसके अलावा बिलिंग और उपभोक्ता शिकायत निपटान को मजबूत करने के लिए भी इसमें प्रावधान किए गए हैं. देश में दूरसंचार ग्राहकों की संख्या नवंबर 2021 के अंत तक मामूली रूप से बढ़कर 119.1 करोड़ पर पहुंच गई.

बढ़ी है रिलायंस जियो और भारतीय एयरटेल के कनेक्शनों की संख्या

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है. इस दौरान रिलायंस जियो और भारतीय एयरटेल के कनेक्शनों की संख्या बढ़ी है. जियो ने फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या के मामले में बीएसएनएल को पीछे छोड़ दिया है. इस खंड में उसके कनेक्शनों की संख्या 43.4 लाख हो गई है. अभी तक इस क्षेत्र पर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी का दबदबा था.

देश में कुल मोबाइल ग्राहकों की संख्या नवंबर अंत तक बढ़कर 116.75 करोड़ हो गई. ट्राई की मासिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. माह के दौरान मोबाइल और फिक्स्ड लाइन कनेक्शनों दोनों में वृद्धि हुई. अक्टूबर, 2021 के अंत तक कुल मोबाइल ग्राहकों की संख्या 116.63 करोड़ थी.

मोबाइल खंड में रिलायंस जियो के कनेक्शनों की संख्या 20,19,362 बढ़कर 42.8 करोड़ पर पहुंच गई. भारती एयरटेल ने इस दौरान 13,18,251 नए मोबाइल ग्राहक जोड़े. वोडाफोन आइडिया के मोबाइल कनेक्शनों की संख्या 18,97,050 घटकर 26.71 करोड़ पर आ गई.

सार्वजनिक क्षेत्र की बीएसएनएल ने माह के दौरान 2,40,062 कनेक्शन गंवाए. वहीं एमटीएनएल के ग्राहकों की संख्या 4,318 घट गई. देश में फिक्स्ड लाइन कनेक्शनों की संख्या नवंबर में बढ़कर 2.35 करोड़ पर पहुंच गई. अक्टूबर में यह 2.33 करोड़ थी.

Delhi News: अब बाजार में नो वैक्सीन-नो एंट्री, वैक्सीनेशन को लेकर DDMA ने दिए दिशा-निर्देश

Delhi News: JNU परिसर में PHD की छात्रा के साथ छेड़खानी, छात्र और शिक्षकों ने सुरक्षा की कमी का लगाया आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
अमित शाह के बयान पर मल्लिकार्जुन खरगे का पलटवार- '30 साल बाद कौन रहेगा...'
अमित शाह के बयान पर मल्लिकार्जुन खरगे का पलटवार- '30 साल बाद कौन रहेगा...'
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’

वीडियोज

Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget