एक्सप्लोरर

Delhi Pollution: दिवाली के ठीक बाद पिछले 5 सालों के मुकाबले दिल्ली के प्रदूषण का स्तर सबसे कम, सरकार ने लॉन्च की 150 एंटी स्मॉग गन

दिल्ली में प्रतिबंध के बावजूद पटाखे जलाने की घटनाओं को लेकर दिल्ली के ही पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि कुछ लोगो ने पटाखे जलाए थे, उम्मीद है कि धीरे-धीरे उनमें जागरूकता बढ़ेगी.

Delhi AQI Index: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai) ने आज दिल्ली सचिवालय (Delhi Secrtrait) से 150 मोबाइल स्मॉग गन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इससे पहले मीडया से बातचीत में गोपाल राय ने कहा कि इस साल दिवाली के अगले दिन पिछले पांच साल में सबसे कम प्रदूषण है. पिछले पांच साल के आंकड़ा साझा करते हुए गोपाल राय ने बताया कि इस साल पिछले साल की तुलना में ही प्रदूषण में 30 फ़ीसदी की कमी दर्ज की गई है. इसके लिए उन्होंने दिल्ली वालों का धन्यवाद किया.

गोपाल राय ने कहा कि कल धूमधाम से दिवाली का पर्व मनाया गया लेकिन दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं कि आपके प्रयासों से आज हर साल की तुलना में प्रदूषण का स्तर नहीं बढ़ा है. पिछले पांच साल में आज सबसे कम प्रदूषण का स्तर है. पिछले साल यह 462 था, जो आज घटकर 323 रह गया है, यानी क़रीब तीस फ़ीसदी की कमी है.

धीरे-धीरे आएगी जागरूकता
पटाखे जलाने की घटनाओं पर गोपाल राय ने कहा कि कुछ लोगो ने पटाखे जलाए थे, उम्मीद है धीरे धीरे उनमें भी जागरूकता बढ़ेगी. दिल्ली में चूंकि अभी भी  AQI 323 है और ठंढ बढ़ने के साथ इसमें बढ़ोतरी हो रही है. इसलिए हमारा प्रयास लगातार जारी है.

गोपाल राय ने बताया कि आज हम 150 मोबाइल स्मॉग गन शुरू कर रहे हैं. पिछले साल हमने ऐसे 10 स्मॉग गन शुरू किए थे. इन 150 मोबाइल स्मॉग गन में से दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में दो-दो स्मॉग गन लगाई जाएंगीं और बाकी को प्रदूषण के हॉट स्पॉट्स पर लगाया जाएगा. एक मोबाइल स्मॉग गन में सात हज़ार लीटर पानी होगा और यह वन साइड दस किमी का एरिया कवर करेंगी.

'पंजाब में नहीं सहयोग कर रही है केंद्र सरकार'
पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं और इस पर विपक्षी पार्टी द्वारा उठाए जा रहें सवालों पार गोपाल राय ने कहा कि कई लोग कह रहे हैं कि पंजाब में क्या हो रहा है. जबकि पंजाब सरकार ने केंद्र द्वारा सहयोग न करने के बावजूद प्रयास किए हैं और इसका असर भी दिख रहा है.

पिछले साल दिवाली के दिन पंजाब में पराली जलाने की 3032 घटनाएं हुई थीं, जबकि हरियाणा में 228 और यूपी में 123 जगह पराली जली थी. इस साल की बात करें तो दिवाली के दिन पंजाब पराली जलाने की सिर्फ़ 1019 घटनाएं दर्ज हुई हैं जबकि हरियाणा और यूपी में यह आंकड़ा बढ़ा है. हरियाणा में इस साल 250 और यूपी में 215 जगहों पर पराली जलाई गई है.

'शुक्रगुजार हैं कि हवा चली है'
दिल्ली में पिछले साल की तुलना में दिवाली के अगले दिन प्रदूषण के स्तर में आई कमी को कई विशेषज्ञ हवा के रुख़ से जोड़कर देख रहे हैं और बीजेपी- कांग्रेस के कई नेता भी इसे लेकर दिल्ली सरकार के श्रेय लेने पर सवाल उठा रहे हैं. इसे लेकर सवाल करने पर गोपाल राय ने कहा कि बीजेपी के लोग क्या कहते हैं, उन्हें ही नहीं समझ आता है. हम शुक्रगुज़ार हैं कि हवा चली है, लेकिन अगर हवा ही सबकुछ होता, फिर तो कुछ करने की ज़रूरत ही नहीं होती.

विदेशों में भारतीयों का डंका! ऋषि सुनक से पहले भारतीय मूल के ये नेता भी रह चुके 'शीर्ष पदों' पर

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस से सबसे ज्यादा तेल-गैस कौन खरीदता है? भारत के लिए क्या चुनौती, यहां समझिए
रूस से सबसे ज्यादा तेल-गैस कौन खरीदता है? भारत के लिए क्या चुनौती, यहां समझिए
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
तमिलनाडु में पहले ही दिन इतने लोगों ने ऑनलाइन बुक की शराब, लेकिन नहीं हुई होम डिलीवरी, जानें क्यों
तमिलनाडु में पहले ही दिन इतने लोगों ने ऑनलाइन बुक की शराब, लेकिन नहीं हुई होम डिलीवरी, जानें क्यों
Xप्लेन: कैसे होती है मानसून की भविष्यवाणी, बारिश अर्थव्यवस्था के लिए क्यों है जरूरी?
Xप्लेन: कैसे होती है मानसून की भविष्यवाणी, बारिश अर्थव्यवस्था के लिए क्यों है जरूरी?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget