एक्सप्लोरर

दिल्ली में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले, करीब ढाई महीने बाद आज आए 600 से अधिक नए केस

दिल्ली में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में 600 से अधिक नए केस आए हैं.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से कोरोना के नए मामलों में तेजी देखी जा रही है. पिछले 24 घंटे में 607 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और एक मरीज की मौत हुई है. करीब ढाई महीने बाद ऐसा हुआ है जब दिल्ली में एक दिन में 600 से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं.

बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 536 नए मामले सामने आए थे. दिल्ली में अब तक 6,45,632 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं. इनमें से 6,31,759 लोग ठीक हो चुके हैं और 10,949 लोगों की मौत हुई है. इस समय 2924 मरीजों का इलाज चल रहा है.

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने समीक्षा बैठक की. इसके बाद उन्होंने कहा कि मामलों में कमी आने पर कुछ शिथिलता आ गयी थी , लेकिन अब मास्क पहनने जैसे कदमों को सख्ती से लागू किया जाएगा.

साथ ही केजरीवाल ने कहा कि टीकाकरण अभियान में तेजी लाई जाएगी. उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रतिदिन 40 हजार के बजाय अब 1.25 लाख लोगों को टीके लगाए जाएंगे.

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में टीकाकरण केन्द्रों की संख्या दोगुनी की जाएगी और वे सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक खुले रहेंगे. केजरीवाल ने केन्द्र सरकार से चुनिंदा लाभार्थियों के बजाय सभी जरूरतमंदों को टीका लगाने की अनुमति देने का अनुरोध किया और कहा कि अगर टीका लगाने की शर्तों में ढील दी जाती है और टीकों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तो दिल्ली में तीन महीने में पूरी आबादी को टीके लगाए जा सकेंगे.

दिल्ली में बढ़ते कोरोना केस के बीच बोले CM केजरीवाल- अब 18 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को लगे वैक्सीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
Jantar Mantar Protest: खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?
खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?
बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा... ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा... ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget