एक्सप्लोरर

दिल्ली के विकासपुरी में 70 साल के बुजुर्ग की गोली मार कर हत्या, सीसीटीवी में वारदात कैद

आत्म सिंह 28 साल पहले अफगानिस्तान से भारत आये थे. पुलिस को प्रोपेर्टी से सम्बंधित विवाद के चलते हत्या का शक है.

नई दिल्ली:  राजधानी दिल्ली के पॉश विकासपुरी इलाके में 70 साल के एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना सोमवार शाम की है, जब 70 साल के बुजुर्ग आत्म सिंह कराला से अपने घर आ रहे थे. जैसे ही वह अपनी कार से नीचे उतरे तो पहले से ही मौजूद बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और फरार हो गए. आत्म सिंह को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. फिलहाल पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है और यह आशंका जता रही है कि यह हत्या प्रॉपर्टी विवाद के चलते की गई हो सकती है. वेस्ट डिस्ट्ट्रि्क्ट के डीसीपी दीपक पुरोहित का कहना है कि मामले की जांच चल रही है जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

कब हुआ, कैसे हुआ?

राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके में विकासपुरी मौजूद हैं. सोमवार शाम 70 साल के एक बुजुर्ग आत्म सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जो अपने परिवार के साथ रहते थे. कल शाम लगभग 4:45 बजे वह कराला स्थित अपने ऑफिस से घर लौटे थे, जैसे ही वह अपनी कार से नीचे उतरे तो घर के बाहर पहले से ही मौजूद बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें टारगेट किया और नजदीक से उनके सर में गोली मार दी. दोनों ही बदमाशों ने हेलमेट लगाए हुए थे, जो फरार होने में सफल रहे. जैसे ही गोली चलने की जानकारी इलाके में फैली आसपास के लोग एकत्र हो गए. गोली चलने की जानकारी मिलते ही यहां पर बीट कांस्टेबल ही सबसे पहले मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आत्म सिंह को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

28 साल पहले अफगानिस्तान से दिल्ली आये थे आत्म सिंह

पुलिस का कहना है कि आत्म सिंह लगभग 28 साल पहले अफगानिस्तान से भारत आए थे. यहां पर वह कराला में प्रॉपर्टी का व्यवसाय कर रहे थे. साथ ही कराला में स्थित एक गुरुद्वारे में सेवादार भी थे. पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर यह मामला प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद का लग रहा है. इसलिए पिछले कुछ दिनों की डिटेल खंगाली जा रही है. इस दौरान आत्म सिंह ने प्रॉपर्टी का कोई सौदा किया हो, इसके अलावा यह भी जांच की जा रही है कि किसी से उनका कोई विवाद तो नहीं था? आत्म सिंह के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और बेटी है. एक बेटा लंदन में रहता है.

मौत से 15 मिनट पहले पत्नी को किया था फोन

आत्म सिंह के परिजनों का कहना है कि 28 साल पहले वह अफगानिस्तान से भारत आए थे. वह कराला में प्रॉपर्टी का काम भी करते थे. साथ ही कराला में एक गुरुद्वारा भी है, जिसमें वे सेवादार थे और लगभग 13 सालों से वहां के प्रधान भी थे. वे गुरुद्वारे की सेवा में अपना बहुत समय गुजारा करते थे और आम लोगों की भी मदद करते थे. कल शाम को जब वह कराला से घर लौट रहे थे, तो घर पहुंचने से लगभग 15 मिनट पहले उन्होंने अपनी पत्नी को फोन करके पानी गर्म करने के लिए कहा था कि मैं आकर नहा लूंगा. उनकी पत्नी ने पानी गर्म कर दिया था.

आत्म सिंह की गाड़ी घर के नीचे आकर रुकी तो उनकी पत्नी ऊपर ही उनका इंतजार कर रही थी. 10 मिनट तक जब वह ऊपर नहीं आए, तो उनकी पत्नी ने अपने बेटे को कहा कि एक बार नीचे जाकर देखो तुम्हारे पापा क्यों नहीं आए? उनके बेटे ने ऊपर बालकनी से नीचे देखा तो आत्म सिंह जमीन पर गिरे हुए थे. उसे लगा कि पापा को बीपी की प्रॉब्लम है, हो सकता है तबियत खराब होने की वजह से नीचे गिर गए हों. नीचे आकर देखा तो आत्म सिंह के सर से खून निकल रहा था. जिसके बाद उसने शोर मचाया कि पिताजी को गोली मार दी है. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस आई थी, डीसीपी भी आये थे और फोरेंसिक टीम भी. आत्म सिंह का किसी से कोई विवाद नहीं था.

कौन दे रहा था आत्म सिंह को धमकी?

इस पूरे मामले में जहां एक ओर आत्म सिंह का परिवार इस बात से इनकार कर रहा है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी, तो वही दबी जुबान में पुलिस सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि आत्म सिंह का पिछले कुछ समय से कराला इलाके में ही प्रॉपर्टी से संबंधित विवाद चल रहा था. यह विवाद कराला इलाके के ही किसी दबंग व्यक्ति से था, जो उन्हें धमकी भी दे चुका था. 1-2 दिन पहले उस व्यक्ति और आत्म सिंह की फ़ोन पर लगभग आधे घंटे तक बातचीत भी हुई थी, जिसमें गर्मागर्म भी हुई थी. पुलिस इसी एंगल को ध्यान में रखते हुए इस पूरे मामले की जांच आगे बढ़ा रही है.

हत्यारों ने पहले से की हुई थी रेकी

जिस तरीके से आत्म सिंह की हत्या को अंजाम दिया गया है, उससे एक बात स्पष्ट है कि बाइक सवार दोनों हत्यारे इस पूरे इलाके से अच्छी तरह वाकिफ थे. इतना ही नहीं उन्हें आत्म सिंह के घर पहुंचने का समय भी पहले से पता था और यह भी पता था कि वह किस रूट से अपने घर आते हैं. पुलिस सूत्रों का कहना है कि अब तक हुई जांच में पता चला है कि बाइक सवार दोनों बदमाश पहले से ही आत्म सिंह के घर के बाहर मौजूद थे. इससे यह स्पष्ट लगता है कि दोनों ही हत्यारे इस पूरे इलाके की रेकी पहले से ही कर चुके थे. उन्हें इस पूरे इलाके के बारे में सारी जानकारी थी. सीसीटीवी फुटेज में भी ऐसा दिख रहा है कि बाइक पर सवार दोनों बदमाश उनके घर के बाहर खड़े होते हैं. जैसे ही आत्म सिंह की गाड़ी आती है, वह अपनी बाइक को थोड़ा आगे लेकर जाते हैं और फिर वापस आते हैं. जैसे ही आत्म सिंह अपनी गाड़ी से बाहर निकलते हैं, दोनों बदमाश बाइक से उतर कर उनके नजदीक जाते हैं और उनके सिर में गोली मारकर फरार हो जाते हैं.

सेवा करने वाले इंसान की जान का दुश्मन कौन?

पुलिस अब हत्यारों का सुराग तलाश रही है. सबसे बड़ा सवाल यह है कि सरदार आत्म सिंह जो सेवा भाव वाले व्यक्ति थे और वर्षों से लोगों की सेवा करते आ रहे थे और गुरुद्वारे में सेवा करते आ रहे थे, तो ऐसे व्यक्ति का कोई दुश्मन कैसे हो सकता है और आखिर वह क्या कारण है, जो किसी ने सरदार आत्म सिंह की जान ले ली.

सरकार ने फिर कसी Chinese Apps पर नकेल, 43 एप्स पर लगाई पाबंदी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
'अराजक तत्वा उठा रहे फायदा', सोनम वांगचुक ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील
'अराजक तत्वा उठा रहे फायदा', सोनम वांगचुक ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
जंतर मंतर को लेकर गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
जंतर मंतर को लेकर गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget