एक्सप्लोरर

COVID 19 Cases In Delhi: दिल्ली में 5 फीसदी से कम हुई कोरोना संक्रमण दर, क्या खुलेंगे स्कूल?

शुक्रवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की बैठक होगी. इस बैठक में स्कूल खोलने को लेकर फैसला लिया जा सकता है.

Corona Cases In Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में मंगलवार के मुकाबले आज कोरोना (Coronavirus) के मामलों में मामूली बढ़ोतरी देखी गई. हालांकि संक्रमण दर पांच फिसदी से कम दर्ज की गई. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रात के करीब 9 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3028 मामलों की पुष्टि हुई और 27 मरीजों की जान चली गई. वहीं इतने ही समय में 4679 मरीज संक्रमण से उबरे हैं. संक्रमण दर 4.73 फीसदी दर्ज की गई है. इस समय शहर में 14 हजार 870 मरीजों का इलाज चल रहा है. 

दिल्ली में मंगलवार को 2683 नए मामले आए थे और संक्रमण दर 5.09 फीसदी थी. वहीं सोमवार को कोरोना के 2779 मामलों की पुष्टि हुई थी और संक्रमण दर 6.20 फीसदी थी.

कोरोना के कम होते मामलों के बीच शुक्रवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की बैठक होगी. इस बैठक में दिल्ली में कोरोना प्रतिबंधों में ढील दी जा सकती है. साथ ही स्कूलों के खोलने पर भी फैसला लिया जा सकता है.

बता दें कि DDMA की पिछली बैठक 27 जनवरी को हुई थी और इस बैठक में वीकेंड कर्फ्यू और बाजारों से ऑड इवेन की व्यवस्था खत्म करने का फैसला लिया गया था. इस बैठक के बाद एक अधिकारी ने कहा था कि  “स्कूलों को फिर से खोलने के मुद्दे को डीडीएमए की अगली बैठक में उठाया जाएगा.” 

वहीं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने स्कूल खोलने की मांग करते हुए कहा था कि ऑनलाइन शिक्षा, भौतिक रूप से कक्षा में दी जाने वाली शिक्षा का विकल्प कभी नहीं बन सकती. उन्होंने कहा कि सरकार ने स्कूल तब बंद किये थे जब बच्चों को खतरा था लेकिन अत्यधिक सावधानी बरतने से उनका नुकसान हो रहा है.

बता दें कि कोरोना वायरस के ओमिक्रोन स्वरूप और कोविड-19 की तीसरी लहर के खतरे के मद्देनजर पिछले साल 28 दिसंबर को स्कूल बंद कर दिए गए थे.

Schools Reopen Update: पश्चिम बंगाल में 7 फरवरी से सातवीं तक के छात्रों के लिए चलेंगी अनोखी 'क्लास', जानकर चौंक जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित
तेलंगाना के चीफ सेक्रेटरी से मिले असदुद्दीन ओवैसी के प्रतिनिधि, राज्य में जारी SIR के बीच की PRC सर्टिफिकेट की मांग
तेलंगाना के चीफ सेक्रेटरी से मिले ओवैसी के प्रतिनिधि, SIR के बीच की PRC सर्टिफिकेट की मांग
'सरकार बेवकूफ नहीं, बहुत समझदार है..', इथेनॉल विवाद पर क्या बोले एसोसिएशन के अध्यक्ष?
'सरकार बेवकूफ नहीं, बहुत समझदार है..', इथेनॉल विवाद पर क्या बोले एसोसिएशन के अध्यक्ष?
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget