एक्सप्लोरर

Delhi Rain: 'दो चुनाव में नहीं खोल पाए खाता...', कांग्रेस ने दिल्ली में जलजमाव पर घेरा तो AAP ने कसा तंज

Delhi Rain: दिल्ली में बारिश का 88 साल का रिकॉर्ड टूट गया है. मौसम विभाग ने कहा है कि शनिवार (29 जून) को भी दिल्ली के कुछ हिस्सों में भी बारिश होने वाली है.

AAP-Congress Tension: दिल्ली में हुई बारिश की वजह से विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन में दरार पड़ने लगी है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि दिल्ली में शुक्रवार (28 जून) को हुई भारी बारिश के बाद कई हिस्सों में जलजमाव देखने को मिला है. इसे लेकर कांग्रेस ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को निशाने पर लिया है. आप ने अब कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कह दिया है कि वह तो पिछले दो चुनाव में खाता भी नहीं खोल पाई है. 

राजधानी में हुए जलजमाव पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आप सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि वह संकट के समय फरार हो गई. इस पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने शनिवार (29 जून) को कांग्रेस को जवाब दिया. भारद्वाज ने कहा, "देश में विपक्षी दल संविधान को बचाने के लिए लड़ रहे हैं. विपक्षी दलों के बीच विभाजन अच्छा नहीं है. विभिन्न राज्यों में स्थानीय नेतृत्व को अपने विचार व्यक्त करने का अधिकार है."

चुनावी हार को लेकर AAP ने कांग्रेस पर कसा तंज

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने बताया कि दिल्ली में पिछले दो विधानसभा चुनावों में कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल पाई है. उन्होंने कहा, "देवेंद्र यादव खुद चुनाव हार रहे हैं. राष्ट्रीय स्तर पर हम सभी इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं और हम स्थानीय स्तर पर अनावश्यक बहस में नहीं पड़ना चाहते." दिल्ली में भारी बारिश की वजह से कई प्रमुख जगहों पर जलजमाव देखने को मिला है. इसे लेकर बीजेपी भी आप पर हमला बोल रही है.

देवेंद्र यादव ने क्या कहा था?

दरअसल, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दिल्ली सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने सरकार को मानसून के बारे में पहले ही आगाह कर दिया था. उन्होंने कहा, "दिल्ली का कोई भी इलाका ऐसा नहीं है जहां आज जलभराव न हुआ हो, चाहे रेलवे स्टेशन हों, एयरपोर्ट हों, पार्क हों या रिहायशी इलाके हों. पहली बार दिल्ली थम गई. हम नियमित रूप से चिट्ठी लिखकर सरकार को मानसून के बारे में सचेत करते रहे हैं, लेकिन संकट के समय में दिल्ली सरकार भाग जाती है जैसा कि आज देखा गया है."

यह भी पढ़ें: Delhi Weather: मूसलाधार बारिश के 24 घंटे बाद कैसी दिख रही है दिल्ली, देखें तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'1000 युवाओं में सिर्फ 12 को परमानेंट नौकरी', प्रयागराज में बोले राहुल गांधी
'1000 युवाओं में सिर्फ 12 को परमानेंट नौकरी', प्रयागराज में बोले राहुल गांधी
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget