एक्सप्लोरर

Eid 2022 पर दिल्ली पुलिस का अलर्ट जारी, संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई सुरक्षा, बड़े अफसर जिलों में लगाएंगे गश्त

High Alert on Eid 2022: केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की एक दर्जन से ज्यादा अतिरिक्त कंपनियां तैनात की गई हैं. अलर्ट में हुड़दंगियों पर खास निगाह रखने को कहा गया है.

ईद (Eid 2022) के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने अलर्ट जारी किया है. गृह मंत्रालय के कड़े रुख को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कहा है कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए और कहीं भी अनावश्यक भीड़ जमा न होने दी जाए. सभी जिलों के तमाम बड़े अधिकारी अपने-अपने जिलों में गश्त करेंगे. पुलिस ने संवेदनशील स्थानों पर संख्या बढ़ाई है. 

उत्तर पूर्वी दिल्ली, जहांगीरपुरी, मध्य दिल्ली और दक्षिण दिल्ली की कुछ जगहों समेत अनेक जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. साथ ही केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की एक दर्जन से ज्यादा अतिरिक्त कंपनियां तैनात की गई हैं. अलर्ट में हुड़दंगियों पर खास निगाह रखने को कहा गया है. जहांगीरपुरी की घटना को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री ने दिल्ली पुलिस प्रमुख से इस तरह की घटनाएं भविष्य में ना होने के निर्देश दिए थे.

जामा मस्जिद इलाके में दिखी भीड़

दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में दो साल बाद ईद से पहले रविवार शाम खरीदारों की भारी भीड़ देखने को मिली. स्थानीय लोगों के साथ-साथ शहर के अन्य हिस्सों के लोग जामा मस्जिद के आसपास के बाजारों में खाने-पीने की चीजें, कपड़े और जूते खरीदने के लिए दुकानों पर जमा थे.

चितली कबर बाजार में एक स्थानीय दुकानदार ने कहा, 'पिछले दो सालों में लोग कोविड महामारी के कारण ईद नहीं मना सके. इस साल अधिकांश कोविड प्रतिबंध हटा दिए गए हैं, इसलिए वे त्योहार के लिए सामान खरीद रहे हैं.' हालांकि दुकानदार ने यह भी कहा कि खरीदार उस तरह से पैसे खर्च नहीं कर रहे हैं, जैसे वे कोविड से पहले के समय में करते थे.

स्थानीय निवासी बुरहानुद्दीन ने कहा कि लोगों की ओर से रोजा तोड़ने के लिए खाने-पीने की सामग्री खरीदने के कारण भी भीड़ उमड़ पड़ी. हालांकि, पिछले कुछ दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में कोविड के नए मामलों में इजाफे के बावजूद कई दुकानदारों के साथ-साथ खरीदारों को भी बिना मास्क पहने देखा गया.

दिल्ली सरकार ने कोविड से संबंधित लगभग सभी प्रतिबंध हटा दिए हैं, लेकिन संक्रमण की संख्या में इजाफे को देखते हुए पिछले महीने मास्क लगाने के नियम को फिर से लागू किया गया है. सोमवार को चांद दिखने के बाद मंगलवार को ईद मनाई जा सकती है.

ये भी पढ़ें

Hanuman Chalisa Row: लाउडस्पीकर विवाद के बीच MNS ने मुंबई में लगाए चलो अयोध्या के पोस्टर, जून में अयोध्या जाएंगे राज ठाकरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC में टूट की अटकलों के बीच अभिषेक बनर्जी ने विधानसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी, LoP पर साफ किया रुख
TMC में टूट की अटकलों के बीच अभिषेक बनर्जी की विधानसभा स्पीकर को चिट्ठी, LoP पर साफ किया रुख
डीके शिवकुमार आज बनेंगे कर्नाटक के CM, कैबिनेट में कौन-कौन होगा शामिल, ये रही लिस्ट
डीके शिवकुमार आज बनेंगे कर्नाटक के CM, कैबिनेट में कौन-कौन होगा शामिल, ये रही लिस्ट
डीके शिवकुमार की शपथ से पहले राहुल गांधी का बड़ा फैसला, सिद्धारमैया को दिल्ली में दी ये बड़ी जिम्मेदारी 
डीके शिवकुमार की शपथ से पहले राहुल गांधी का बड़ा फैसला, सिद्धारमैया को दिल्ली में दी ये बड़ी जिम्मेदारी 
‘संवैधानिक आजादी का उल्लंघन’, बंगाल के मदरसों में वंदे मातरम को अनिवार्य बनाने पर बोला पर्सनल लॉ बोर्ड
‘संवैधानिक आजादी का उल्लंघन’, बंगाल के मदरसों में वंदे मातरम को अनिवार्य बनाने पर बोला AIMPLB

वीडियोज

Sansani | Crime News: खोड़ा थाने में 150 अपराधियों ने हाथ उठाकर मांगी माफी, योगी पुलिस का खौफ!
UP Police Action: मथुरा पुलिस का 'ऑन-स्पॉट' इंसाफ! | Vrindavan
UP Election 2027 | Surya Murder Case | Janhit:खोड़ा में 'असद' के नाम पर शुरू हुई वोट बैंक की सियासत!
Bharat Ki Baat | CM Yogi Speech | Akhilesh: CM Yogi की हुंकार, अखिलेश का पलटवार!
Weather Update: मौसम का क्यों बिगड़ रहा मिजाज? | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC में टूट की अटकलों के बीच अभिषेक बनर्जी ने विधानसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी, LoP पर साफ किया रुख
TMC में टूट की अटकलों के बीच अभिषेक बनर्जी की विधानसभा स्पीकर को चिट्ठी, LoP पर साफ किया रुख
Delhi News: हौज खास में बदबूदार पानी से लोग बीमार, दिल्ली जल बोर्ड के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
हौज खास में बदबूदार पानी से लोग बीमार, दिल्ली जल बोर्ड के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
डीके शिवकुमार की शपथ से पहले राहुल गांधी का बड़ा फैसला, सिद्धारमैया को दिल्ली में दी ये बड़ी जिम्मेदारी 
डीके शिवकुमार की शपथ से पहले राहुल गांधी का बड़ा फैसला, सिद्धारमैया को दिल्ली में दी ये बड़ी जिम्मेदारी 
IPL ट्रॉफी जीतने के बाद प्रेमानन्द महाराज के आश्रम पहुंचे विराट कोहली को उपहार में ऐसा क्या मिला जिसकी हो रही चर्चा
IPL ट्रॉफी जीतने के बाद प्रेमानन्द महाराज के आश्रम पहुंचे विराट कोहली को उपहार में ऐसा क्या मिला जिसकी हो रही चर्चा
बला की हसीन हैं 'पेड्डी' एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर, कातिल अदाओं से फैंस को कर देती हैं घायल, देखें फोटोज
बला की हसीन हैं 'पेड्डी' एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर, कातिल अदाओं से फैंस को कर देती हैं घायल, देखें फोटोज
रूसी तेल पर अमेरिका ने फिर की हरकत तो भारत को आया गुस्सा, दिया दो टूक जवाब- 'इंडिया तय करेगा...'
रूसी तेल पर अमेरिका ने फिर की हरकत तो भारत को आया गुस्सा, दिया दो टूक जवाब- 'इंडिया तय करेगा...'
First King Of India: पूरे भारत पर सबसे पहले किस राजा ने किया था राज, उससे पहले कैसी थी देश की शासन व्यवस्था?
पूरे भारत पर सबसे पहले किस राजा ने किया था राज, उससे पहले कैसी थी देश की शासन व्यवस्था?
भारत में इंटरनेट यूज करने वाली महिलाओं की संख्या में इजाफा, 4 साल में लगभग दोगुना हुआ आंकड़ा
भारत में इंटरनेट यूज करने वाली महिलाओं की संख्या में इजाफा, 4 साल में लगभग दोगुना हुआ आंकड़ा
Embed widget