एक्सप्लोरर

दिल्ली के भविष्य के लिए कांग्रेस जरूरी: कैप्टन अमरिंदर सिंह

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम चुनाव के जरिए दिल्ली में वापसी की पूरी कोशिश कर रही कांग्रेस पार्टी के लिए गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली के तिलक नगर में प्रचार किया. 23 अप्रैल को होने वाले नगर निगम चुनाव से पहले 9 अप्रैल को तिलक नगर से सटे राजौरी गार्डन विधानसभा के लिए उपचुनाव होना है.

कैप्टन का यह कार्यक्रम दिल्ली में होने वाले उपचुनाव को लेकर किया गया था, जहाँ उनके साथ पार्टी की उम्मीदवार मीनाक्षी चंदीला मौजूद थी. कैप्टन ने कहा कि उपचुनाव की जीत के जश्न में भी वो शामिल होंगे. तिलक नगर में अपनी स्वागत में सभा बोलते हुए कैप्टन ने कहा कि दिल्ली के भविष्य के लिए लोग कांग्रेस को वोट दें.

मंच से तो उन्होंने केजरीवाल को निशाने पर लिया. एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कैप्टन ने कहा कि लोग केजरीवाल को जान चुके हैं. उन्होंने कांग्रेस की विरासत का हवाला देते हुए कैप्टन ने कहा कि पंजाब की तरह वह दिल्ली में भी कांग्रेस का झंडा देखना चाहते हैं. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन का हौसला बढ़ाते हुए कैप्टन ने कहा कि एक दिन दिल्ली में माकन सरकार बनेगी. माकन ने पंजाब में कैप्टन की जीत को कांग्रेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया.

दरअसल आम आदमी पार्टी की इंट्री के बाद से ही दिल्ली में कांग्रेस के बुरे दिन शुरु हो गए थे और पिछ्ले विधानसभा चुनाव में पार्टी का खाता भी नहीं खुला. अब पंजाब में आम आदमी पार्टी को हराने के बाद से दिल्ली कांग्रेस में नई जान आ गई है. कांग्रेस की कोशिश है कि आप में शिफ्ट हुआ उसका वोट बैंक दुबारा उसके पाले में आ जाए.

राजौरी गार्डन विधानसभा की सीट आप विधायक जरनैल सिंह के इस्तीफे के कारण खाली हुई थी. इस सीट से आप ने हरजीत सिंह को उतारा है. वहीं बीजेपी की टिकट पर कद्दावर अकाली नेता मनजिंदर सिरसा मैदान में हैं. राजौरी गार्डन में 9 अप्रैल को मतदान होना है और मतगणना 12 अप्रैल को है. इसके नतीजे 23 अप्रैल को होने वाले एमसीडी चुनाव को भी प्रभावित करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget