एक्सप्लोरर

Earthquake in Delhi-NCR: 'अलर्ट और शांत रहें', भूकंप से डोलने लगी धरती तो लोगों से क्या बोले पीएम मोदी

Earthquake in Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में आए भूकंप के बाद पीएम मोदी ने जनता से सतर्क रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

Earthquake in Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार (17 फरवरी) की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. सुबह-सुबह धरती हिलने से लोग डर गए. भूकंप को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से शांत रहने की अपील की है.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. सभी से अपील है कि शांत रहें और सुरक्षा सावधानियां का पालन कर संभावित झटकों के प्रति सतर्क रहें. अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं. 

दिल्ली पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर किया जारी 

भूकंप के तेज झटकों के बाद दिल्ली पुलिस ने इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है. दिल्ली पुलिस की ओर से X पर किए गए पोस्ट पर कहा गया, "उम्मीद है आप सभी लोग सुरक्षित होंगे. किसी भी इमरजेंसी मदद के लिए 112 डायल करके हमसे संपर्क करें."

केजरीवाल और आतिशी ने भी किया पोस्ट 

दिल्ली में भूकंप के बाद केयरटेकर मुख्यमंत्री आतिशी और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने लोगों के सुरक्षित रहने की कामना की. आतिशी ने X पर लिखा, 'दिल्ली में अभी एक जोर का भूकंप आया. भगवान से प्रार्थना करती हूं कि सब सुरक्षित होंगे.' अरविंद केजरीवाल ने आतिशी के पोस्ट को रिपोस्ट कर लिखा, 'मैं सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं.'

गिरिराज सिंह बोले- काफी डरावना था!

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिल्ली-एनसीआर में लगे झटकों पर कहा, 'ये भूकंप काफी डरावना था! महादेव सबको सुरक्षित रखें!'

किस-किस शहर में आया भूकंप? 

नेशनल सीस्मोलॉजी सेंटर के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई है. इसका केंद्र धौला कुआं के पास बने झील पार्क के नजदीक जमीन में पांच किलोमीटर की गहराई पर था. चूंकि इसकी गहराई कम थी, इसीलिए दिल्ली और आस-पास के शहरों में इसके झटके ज्यादा महसूस हुए. अगर शहरों की बात करें तो उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, सहारनपुर, अलवर, मथुरा और आगरा में झटके महसूस हुए. वहीं हरियाणा के कुरुक्षेत्र, हिसार, कैथल तक झटके महसूस किए गए. हालांकि इसमें किसी प्रकार के नुकसान होने की कोई जानकारी नहीं है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
'कभी बर्फ से हुई थी व्यापार की शुरुआत...', भारत-US संबंधों पर बोले एस. जयशंकर
'कभी बर्फ से हुई थी व्यापार की शुरुआत...', भारत-US संबंधों पर बोले एस. जयशंकर
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget