एक्सप्लोरर

6 अगस्त से नजफगढ़-ढांसा ग्रे लाइन और पिंक लाइन के त्रिलोकपुरी सेक्शन पर दौड़ेगी मेट्रो  

6 अगस्त को ढांसा बस स्टैंड एक्सटेंशन और त्रिलोकपुरी सेक्शन पर मेट्रो दोड़ने लगेगी. इससे पिंक लाइन और ग्रे लाइन के सभी स्टेशन एक-दूसरे से जुड़ जाएंगे. 

दिल्ली मेट्रो की ग्रे लाइन का विस्तार कर बनाए गए नजफगढ़-ढांसा बस स्टैण्ड और त्रिलोकपुरी में पिंक लाइन गलियारे के एक छोटे से खंड का छह अगस्त को उद्घाटन किया जाएगा. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. दिल्ली मेट्रो रेल कोरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया कि केंद्रीय आवासीय और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंस के जरिए इन दो खंड़ों का शुभारंभ करेंगे. अधिकारियों ने बताया कि उद्घाटन समारोह छह अगस्त को सुबह ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा जबकि यात्री सेवा दोनों खंड़ों पर उसी दिन दोपहर तीन बजे से शुरू होगी. 

390 किलोमीटर लंबा नेटवर्क
करीब एक किलोमीटर लंबे नजफगढ़-ढांसा बस स्टैण्ड खंड के जरिए मेट्रो को नजफगढ़ के अंदरुनी क्षेत्रों तक ले जाएगा. मयूर विहार पॉकेट 1 और त्रिलोकपुरी संजय लेक स्टेशनों के बीच करीब 289 मीटर लंबा त्रिलोकपुरी खंड 59 किलोमीटर लंबी पिंक लाइन से पूरी तरह जुड़ जाएगा. इसके अलावा यह खंड आनंद विहार रेलवे स्टेशन, आनंद विहार आईएसबीटी, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, साउथ एक्सटेंशन में बाजारों, आईएनए और लाजपत नगर को जोड़ेगा. पिंक लाइन पर 38 मेट्रो स्टेशन हैं. इन खंडों के खुलने के साथ ही दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क 390 किलोमीटर लंबा हो जाएगा, जिसमें 286 स्टेशन होंगे.

उदघाटन समारोह में केजरीवाल भी रहेंगे मौजूद 
डीएमआरसी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि ग्रे लाइन मेट्रो का नजफगढ़-ढांसा बस स्टैंड लाइन 6 अगस्त को खुल जाएगा. इसका उद्घाटन केंद्रीय शहरी एवं आवास मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करेंगे. डीएमआरसी ने ढासा बस स्टैंड के पास अंडरग्राउंड इंटीग्रेटेड पार्किग भी बनाया है. अब ग्रे लाइन पूरी तरह से मयूर विहार पॉकेट-1 और संजय लेक स्टेशन तक पूरी तरह से जुड़ जाएगा. डीएमआरसी ने बताया कि पूर्वी दिल्ली में स्थित त्रिलोकपुरी का कुछ हिस्सा मेट्रो के लिए पिछले कई सालों से बाधा उत्पन्न कर रहा था. अब इस बाधा को खत्म कर लिया गया है. 

ये भी पढ़ें-

August 2021: कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन से लेकर कजरी तीज का पर्व, देखें अगस्त के व्रत-त्योहार की लिस्ट

Bank Holidays in August 2021: अगस्त में छुट्टियों की भरमार, बैंकों में पड़ेंगी कुल 15 छुट्टियां, देखिए पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget