एक्सप्लोरर

Delhi MCD Election: एंटी CAA मूवमेंट की धरती शाहीन बाग़ में ओवैसी की हुंकार, केजरीवाल को बताया बीजेपी की B टीम, कांग्रेस को कहा सियासी कचरा

MCD Election: एमसीडी चुनाव में एआईएमआईएम ने 15 वॉर्ड में अपने प्रत्याशी उतारे हैं. इनमें 14 मुस्लिम प्रत्याशी हैं. दिल्ली एमसीडी चुनाव में कुल 12 प्रतिशत मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं.

Owaisi Campaign: दिल्ली नगर निगम चुनाव के सियासी दंगल में इस बार असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने भी अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं. एआईएमआईएम (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी रविवार को अपने प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया. इस दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने एंटी CAA मूवमेंट की धरती शाहीन बाग़ में हुंकार भरी. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लिया. प्रचार के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय मुद्दों पर भी बात की,

ओवैसी ने केजरीवाल के आम आदमी पार्टी को बीजेपी की बी टीम बताया. औवैसी ने कहा कि केजरीवाल और बीजेपी आपस मे मिले हुए हैं. दोनों ही पार्टियों में ये समझौता हुआ है कि एक पार्टी लोक सभा चुनाव जीते और दूसरी विधान सभा. ओवैसी ने दिल्ली में कोरोना के तेजी से फैलने के लिए के तबलीगी जमात को जिम्मेदार बताने के लिए भी अरविंद केजरीवाल को जमकर कोसा. ओवैसी ने कहा कि यही केजरीवाल थे जिसने कोविड की पहली वेव के दौरान तबलीगी जमात को सुपरस्प्रेडर कहा था.  

'मुसलमानों को बदनाम करते हैं केजरीवाल'

उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने कोरोना के दौरान मुसलमानों को बदनाम किया. ओवैसी ने बिलकिस बानो पर केजरीवाल की चुप्पी को लेकर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि यूनीफॉर्म सिविल कोड पर केजरीवाल कुछ नहीं बोलते हैं चुनाव प्रचार में ओवैसी ने दिल्ली दंगों का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि लोग मरते रहे और दिल्ली के मुख्यमंत्री गायब रहे.

ओवैसी ने कांग्रेस को बताया सियासी कचरा

ओवैसी ने कांग्रेस पर भी तंज कसा. उन्होंने कांग्रेस को सियासी कचरा बताया. खालिद सैफी का उदाहरण देते हुए ओवैसी ने कहा कि मुसलमानों को जेल में भी इंसाफ नहीं मिलता. शाहीन बाग में ओवैसी की सभा में भारी भीड़ जुटी थी. हालांकि भीड़ में युवाओं की संख्या ज्यादा थी, जबकि शाहीन बाग जैसी जगह पर जहां महिलाओं ने सीएए के खिलाफ लंबा आंदोलन चलाया, वहां ओवैसी को सुनने काफी कम संख्या में महिलाएं पहुंचीं. 

दिल्ली नगर निगम के कुल 250 वॉर्डों के लिए 4 दिसंबर को मतदान होगा. इसके नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे.

ये भी पढ़े: MCD Election: दिल्ली नगर निगम 2 करोड़ लोगों के लिए करता है काम, 15 साल से है बीजेपी का राज, जानिए एमसीडी का इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP-RSS से माफी नहीं मांगूगा', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी
'BJP-RSS से माफी नहीं मांगूगा', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी
'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'किसी को नहीं बख्शेंगे...', पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह का पहला रिएक्शन
'किसी को नहीं बख्शेंगे...', पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह का पहला रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन

वीडियोज

Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
राज्यसभा में वंदे मातरम् बिल के पास होने पर क्या बोले चिराग पासवान? जानें
राज्यसभा में वंदे मातरम् बिल के पास होने पर क्या बोले चिराग पासवान? जानें
Embed widget