एक्सप्लोरर

Delhi Liquor Policy Case: 'ED और CBI बीजेपी के स्टार कैंपेनर', संजय सिंह की गिरफ्तारी पर बोले AAP विधायक दिलीप पाण्डेय

आप विधायक दिलीप पाण्डेय ने कहा कि बीजेपी को सबसे ज्यादा आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से डर लग रहा है.

दिल्ली की नई शराब नीति घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद आप नेता केंद्र पर हमलावर हैं. एक के बाद एक नेता का बयान आ रहा है. अब आप के विधायक दिलीप पाण्डेय की भी प्रतिक्रिया आई है और उन्होंने संजय सिंह की गिरफ्तारी को बीजेपी में विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. का डर और बौखलाहट करार दिया है. 

दिलीप पाण्डेय का कहना है कि बीजेपी को हार का डर सता रहा है इसलिए बौखलाहट में फर्जी गिरफ्तारियां करवा रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी को सबसे ज्यादा आप और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से डर लग रहा है. इतना ही नहीं दिलीप पाण्डेय ने यह भी कहा कि बीजेपी ने ईडी और सीबीआई को अपना स्टार कैंपेनर बना दिया है. 

आप विधायक बोले- संजय सिंह शेर हैं
दिलीप पाण्डेय ने कहा कि बीजपी को हार का डर सता रहा है और ये बौखलाहट है जिसकी वजह से इस तरह की गिरफ्तारियां की जा रही है. उन्होंने कहा, 'फर्जी गिरफ्तारी की जा रही है. I.N.D.I.A. गठबंधन का भी डर है. बीजेपी को सबसे ज्यादा डर आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल से है. संजय सिंह शेर हैं. वो मरना पसंद करेंगे, लेकिन झुकना पसंद नहीं करेंगे.' 

केजरीवाल के सवाल पर क्या बोले विधायक
आप विधायक दिलीप पाण्डेय से सवाल किया गया कि बीजेपी कह रही है कि अब अरविंद केजरीवाल की बारी है. इस पर उनका क्या कहना है? इसके जवाब में दिलीप पाण्डेय ने कहा, 'जो राजा घबराता है. उसको जिससे चुनौती होती है वो उसी से ही डरता है और उसी को इस तरह से गिरफ्तार करवाता है. ये डरे हुए हैं बौखलाए हुए हैं इसलिए ये कुछ भी कर सकते हैं. इनको अब हार का डर सता रहा है.'

बीजेपी के दो कैदी वाले पोस्टर पर दिया ये जवाब
बीजेपी के दो कैदी वाले पोस्टर पर दिलीप पाण्डेय ने कहा कि पोस्टर का डिजाइन भी ये (बीजेपी) ईडी के साथ बैठकर बनाते होंगे क्योंकि इन्हें पहले से पता होता है कि ईडी की कब रेड होनी है और कब गिरफ्तारी करनी है. ये पहले से सब तय करके चलते हैं. वहीं, पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी की सरकार में मंत्री के घर ईडी और डीएमके के सांसद के घर पर आईटी के सर्वे को लेकर आप विधायक दिलीप पाण्डेय ने कहा, 'हम पहले ही कह रहे हैं कि जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है बीजेपी को हार का डर सताने लगा है. यही वजह है कि इस तरीके की चीजें अब आपको ज्यादा नजर आएंगी. बीजेपी ने सीबीआई और ईडी को अपना स्टार कैंपेनर बना दिया है जो अपनी भूमिका निभा रहा है.'

यह भी पढ़ें:-
Delhi Liquor Policy Case: मुख्य सचिव की रिपोर्ट, मनीष सिसोदिया पर शिकंजा, ईडी की एंट्री और फिर संजय सिंह की गिरफ्तारी... पढ़ें 14 महीने में अब तक क्या-क्या हुआ

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
सपा के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
Rajouri Flood: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget