एक्सप्लोरर

दिल्ली समेत उत्तर भारत में भीषण गर्मी से लोग बेहाल, दक्षिण में भी लू का प्रकोप जारी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, हैदराबाद ने चेतावनी दी है कि तेलंगाना के सभी जिलों में सुदूरवर्ती इलाकों में बुधवार से 31 मई तक लू की स्थिति बने रहने की आशंका है. राष्ट्रीय राजधानी में लोगों को अगले दो-तीन दिन तक चिलचिलाती गर्मी और शुष्क मौसम से राहत नहीं मिलने का पूर्वानुमान जताया है.

नई दिल्ली: दिल्ली सहित समूचे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में लोगों को अगले दो-तीन दिन तक चिलचिलाती गर्मी और शुष्क मौसम से राहत नहीं मिलने का पूर्वानुमान जताया है. वहीं, देश के सीमाई राज्यों में जम्मू-कश्मीर के जम्मू और राजस्थान में गर्मी चरम पर रही. दक्षिण भारत के तेलंगाना में भी लू का प्रकोप जारी है. तेलंगाना में 31 मई तक लू का प्रकोप जारी रहने का अनुमान है. वहीं राज्य के आदिलाबाद जिले में मंगलवार को अधिकतम 46.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. स्थानीय मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हवा में नमी का स्तर 15 और 57 फीसदी के बीच घटता-बढ़ता रहा. राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार के दिन भी भीषण गर्मी पड़ने का पूर्वानुमान है और पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है. अधिकारी ने बताया कि शहर में दूर-दराज के इलाकों में लू चल सकती है और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 41.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम अधिकारियों ने इससे पहले अनुमान जताया था कि इस सप्ताह पारा ऊपर चढ़ना जारी रहेगा. निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट ने कहा था कि मई के शेष दिनों में मौसम शुष्क रहेगा और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के कुछ भागों में लू चल सकती है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, हैदराबाद ने चेतावनी दी है कि तेलंगाना के सभी जिलों में सुदूरवर्ती इलाकों में बुधवार से 31 मई तक लू की स्थिति बने रहने की आशंका है. आदिलाबाद में मंगलवार को अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. निजामाबाद में यह 45.9 डिग्री सेल्सियस, नलगोंडा में 45.5 डिग्री सेल्सियस जबकि हैदराबाद में 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने लोगों को सीधे-सीधे धूप के संपर्क से बचने और लू से बचाव के लिये जरूरी उपाय करने की सलाह दी है. रामागुंडम में सोमवार को अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. तेलंगाना के कई हिस्सों में लू की स्थिति बनी हुई है. राज्य सरकार ने लू की स्थिति को देखते हुए बीते शुक्रवार को स्कूलों में 11 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की है.

जम्मू में इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन तेलंगाना में स्कूल 12 जून को खुलेंगे. जम्मू में मंगलवार को इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया और पारा 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि शहर के तापमान में पिछले कुछ दिन से इजाफा हो रहा है. उन्होंने बताया कि शहर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम यानी 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

प्रवक्ता ने बताया कि वैष्णो देवी की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिये आधार शिविर रियासी जिला स्थित कटरा शहर जम्मू संभाग का दूसरा सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने शुक्रवार तक शुष्क मौसम रहने का पूर्वानुमान जताया है. वहीं, राजस्थान के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के चलने से आमजनजीवन प्रभावित रहा. बीकानेर में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

पश्चिमी राजस्थान में लू चलने की आशंका मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार श्रीगंगानगर-जैसलमेर में अधिकतम तापमान 45.2-45.2 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 45.1 और कोटा में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि बाड़मेर में अधिकतम तापमान 44.6, जोधपुर में 44.5, अजमेर में 43.5, और राजधानी जयपुर में 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. विभाग ने आगामी 48 घंटों के दौरान पश्चिमी राजस्थान में लू चलने की आशंका जताई है.

मानहानि मामला: गुजरात की कोर्ट ने राहुल गांधी को 12 जुलाई को पेश होने को कहा

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI ने ED के दो अधिकारियों को दबोचा, क्या है दिलचस्प केस?
CBI ने ED के दो अधिकारियों को दबोचा, क्या है दिलचस्प केस?
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
'फ्री कश्मीर, फ्री शरजील...', जामिया में आपत्तिजनक नारे-प्रदर्शन, इमरान मसूद डिटेन
'फ्री कश्मीर, फ्री शरजील...', जामिया में आपत्तिजनक नारे-प्रदर्शन, इमरान मसूद डिटेन
LIVE: इमरान मसूद को जामिया से पुलिस ने हिरासत में लिया, छात्रों के प्रदर्शन में पहुंचे थे
LIVE: इमरान मसूद को जामिया से पुलिस ने हिरासत में लिया, छात्रों के प्रदर्शन में पहुंचे थे

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP
UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'इमरान खान का फैसला था...', Ex वाइफ ने तलाक पर बयां किया दर्द, कहा- 'हमने नाइंसाफी की'
'इमरान खान का फैसला था...', Ex वाइफ ने तलाक पर बयां किया दर्द, कहा- 'हमने नाइंसाफी की'
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget