एक्सप्लोरर

दिल्ली में ऑड-ईवन नहीं होगा लागू, NGT के आदेश के बाद पीछे हटी केजरीवाल सरकार

NGT के किसी को भी छूट नहीं देने की शर्तों के बाद केजरीवाल सरकार बैकफुट पर आ गई. इसके बाद केजरीवाल सरकार ने 13 नवंबर से ऑड-ईवन लागू करने का फैसला वापस ले लिया.

नई दिल्ली: दिल्ली में सोमवार से ऑड-ईवन लागू नहीं होगा. दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने ऑड-ईवन लागू करने का अपना फैसला वापस ले लिया है. ये फैसला आज दोपहर तीन बजे हुई एक बैठक में लिया गया. सरकार अब सोमवार को दोबारा एनजीटी जाएगी और उसके बाद ऑड-ईवन लागू करने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा.

दरअसल, एनजीटी ने आज सरकार के ऑड-ईवन फैसले को हरी झंडी देते हुए उसमें कुछ शर्तों को जोड़ दिया था. जिसमें सबसे अहम ये था कि दिल्ली सरकार ने दोपहिया वाहनों को जो छूट दी थी उसे एनजीटी ने अपने फैसले में खारिज कर दिया. एनजीटी के इस आदेश के बाद ही दिल्ली सरकार में हडकंप मच गया, क्योंकि बिना किसी छूट के ऑड-ईवन को लागू करने पर लोगों के सामने भारी समस्याएं आने की आशंका थी.

ऑड ईवन वापस लेने की बड़ी वजह तैयारियों की कमी मानी जा रही है. बस में फ्री यात्रा का एलान तो हुआ था लेकिन ऑड ईवन में बाइक को शामिल करने के बाद लोगों के पैदल हो जाने का खतरा बढ़ गया था. - अभी दिल्ली में करीब 4 हजार डीटीसी की बसें चलती हैं - 4 हजार बसों में करीब 32 लाख लोग रोज सफर करते हैं - औसतन एक बस 800 यात्रियों को सफर कराती है - बाइक बंद होने से करीब 35 लाख से ज्यादा लोग रोज पैदल होंगे - इस हिसाब से 4400 और बसों की फौरन जरूरत होगी - ऐसा नहीं होने पर एक बस में औसतन 1700 लोग सफर करेंगे - ऐसा होने पर बस में चढ़ने वालों की भीड़ बढ़ेगी - भीड़ बढ़ने से कानून व्यवस्था की स्थिति खड़ी होगी शायद यही वजह है कि केजरीवाल सरकार ने अपना फैसला वापस लिया है. क्या दिल्ली में प्रदूषण कम हुआ है? वैक्यूम क्लीनर से धूल की सफाई, पेड़ों पर पानी की बौछार, कंस्ट्रक्शन का काम पूरी तरह से बंद, ट्रकों की एंट्री पर बैन.. दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए ये 4 उपाय अपनाए जा चुके हैं. आपको बता दें - धूल से 38% फीसदी प्रदूषण फैलता है - धूल हटाने के लिए MCD ने 20 वैक्यूम क्लीनर गाड़ियां खरीदी हैं - 12 वैक्यूम क्लीनर गाड़ियां साउथ दिल्ली में हैं - 4-4 वैक्यूम क्लीनर गाड़िया नार्थ और ईस्ट दिल्ली मे हैं रात भर सफाई की गई तब जाकर दिन में मौसम कुछ साफ हुआ. दिल्ली में विजिबिलटी भले थोड़ी अच्छी हो गई हो लेकिन हवा में घुले जहर की वजह से अब भी लोगों को मास्क लगाकर ही निकलना पड़ रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
केंद्र की एक योजना के लिए BJP, कांग्रेस और विजय सरकार ने कर दी बड़ी मांग, रिपोर्ट में खुलासा
केंद्र की एक योजना के लिए BJP, कांग्रेस और विजय सरकार ने कर दी बड़ी मांग, रिपोर्ट में खुलासा
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
CJP Protest Live: फॉर्म 6 पर प्रशांत भूषण से CJI सूर्यकांत बोले- आपकी चिंता का समाधान करने की कोशिश करेंगे
Live: फॉर्म 6 पर प्रशांत भूषण से CJI सूर्यकांत बोले- आपकी चिंता का समाधान करने की कोशिश करेंगे

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget