एक्सप्लोरर

Night Curfew In Delhi: क्या दिल्ली में लगेगा लॉकडाउन? नाइट कर्फ्यू के एलान के बीच केजरीवाल सरकार ने कही ये बात

दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र आज से 30 अप्रैल तक रात का कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है. इसके तहत तत्काल प्रभाव से मंगलवार की रात 10 बजे से ही इसे लागू भी कर दिया है.

नई दिल्ली: दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने आज से 30 अप्रैल तक के लिए राजधानी दिल्ली में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है. हालांकि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बार-बार ये सवाल भी उठ रहा है कि क्या केजरीवाल सरकार दिल्ली में लॉकडाउन लगाने की सोच रही है. लॉकडाउन की आशंकाओं के बीच अब दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार लॉकडाउन लगाने पर विचार नहीं कर रही है और वह अन्य विकल्पों पर गौर कर रही है.

गोपाल राय ने यह भी कहा कि केंद्र को कोरोना वायरस के टीके का निर्यात रोक देना चाहिए और टीकाकरण सभी के लिए खोल देना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार सभी विकल्पों एवं विचारों पर गौर कर रही है. रात के कर्फ्यू की कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश लगाने में भूमिका तो है... लेकिन सरकार पूरी तरह उसपर ही निर्भर नहीं है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम लॉकडाउन लगाने पर विचार नहीं कर रहे हैं. मैं मानता हूं कि हम अन्य वैकल्पिक उपायों से भी उसके प्रसार को रोक सकते हैं.’’

गोपाल राय ने कहा कि केंद्र सरकार को स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए टीकाकरण सभी के लिए खोल देना चाहिए, उन्होंने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्र ने अपने लोगों को टीका लगाने के लिए मापदंड तय कर दिए हैं, जबकि वह टीके का अन्य देशों को निर्यात कर रहे हैं.’’

दिल्ली में 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लागू

आपको बता दें कि दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र आज से 30 अप्रैल तक रात का कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है. इसके तहत तत्काल प्रभाव से मंगलवार की रात 10 बजे से ही इसे लागू भी कर दिया है. अब आज से 30 अप्रैल तक हर रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक शहर में कर्फ्यू रहेगा.

दिल्ली सरकार ने रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक इमरजेंसी सेवाओं और इमरजेंसी सामान को छोड़कर सभी तरह के मूवमेंट पर रोक लगा दी है. इस नाइट कर्फ्यू के दौरान इमरजेंसी सेवाओं और इमरजेंसी सामान के मूवमेंट को पूरी तरह से छूट दी गयी है.

महाराष्ट्र सरकार और अनिल देशमुख SC पहुंचे, बॉम्बे HC के आदेश को चुनौती दी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले रूस-यूक्रेन युद्ध और अब अमेरिका...', भारत के DGP ग्रोथ पर क्या बोले अमित शाह
'पहले रूस-यूक्रेन युद्ध और अब अमेरिका...', भारत के DGP ग्रोथ पर क्या बोले अमित शाह
जेद्दा जा रही फ्लाइट चेन्नई एयरपोर्ट की तरफ डायवर्ट, इंजन में हुई थी खराबी
जेद्दा जा रही फ्लाइट चेन्नई एयरपोर्ट की तरफ डायवर्ट, इंजन में हुई थी खराबी
‘बंगाली जो चाहें, खाएंगे’, बागेश्वर बाबा की टिप्पणी को बंगाल BJP चीफ ने किया खारिज
‘बंगाली जो चाहें, खाएंगे’, बागेश्वर बाबा को बंगाल BJP चीफ की दो टूक
महिलाओं की भागीदारी पर बोले स्पीकर ओम बिरला - 'वो दिन दूर नहीं जब...'
महिलाओं की भागीदारी पर बोले स्पीकर ओम बिरला - 'वो दिन दूर नहीं जब...'

वीडियोज

Delhi Building Collapse: इमारत हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा ! | Breaking News
Chitra Tripathi: हादसा नहीं, हत्या है! | Delhi Building Collapse | Satya Niketan | Delhi | CM Rekha
Delhi Building Collapse: Satya Niketan हादसे के बाद देखिए दिल्ली के अन्य PG की हालत! | Ground Report
Saharanpur Masjid Bulldozer Action: सहारनपुर मस्जिद विवाद में ASI की एंट्री | UP | CM Yogi |Breaking
Moti Bagh Building Collapse | Breaking News: दिल्ली हॅास्टल रेंट एग्रीमेंट आया सामने। Delhi News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
DU में AMU-BHU जैसे हॉस्टल क्यों नहीं मिल सकते? सत्य निकेतन हादसे के बाद उठे सवाल
DU में AMU-BHU जैसे हॉस्टल क्यों नहीं मिल सकते? सत्य निकेतन हादसे के बाद उठे सवाल
मनोज जरांगे की चेतावनी, 'मुंबई में एक भी युवक का खून बहा तो...'
मनोज जरांगे की चेतावनी, 'मुंबई में एक भी युवक का खून बहा तो...'
'मिर्जापुर द मूवी' बनी बॉलीवुड की 5वीं टॉप ए रेटेड वीकेंड ओपनर, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'मिर्जापुर द मूवी' बनी बॉलीवुड की 5वीं टॉप ए रेटेड वीकेंड ओपनर, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
ईशान किशन की सेहत पर गर्लफ्रेंड ने जताई चिंता, 'चेन्नई की झुलसा देने वाली गर्मी...'
ईशान किशन की सेहत पर गर्लफ्रेंड ने जताई चिंता, 'चेन्नई की झुलसा देने वाली गर्मी...'
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
मलबे में जिंदगियां और अरमान..., सत्य निकेतन हादसे को लेकर राहुल का हमला
मलबे में जिंदगियां और अरमान..., सत्य निकेतन हादसे को लेकर राहुल का हमला
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
Embed widget