एक्सप्लोरर

'दिल्ली में BJP वाले मछली की दुकानें बंद करवा रहे', महुआ का दावा

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया है कि बीजेपी कार्यकर्ता दक्षिण-पूर्व दिल्ली में मंदिर के पास मछली और मांस की दुकानों को बंद करने के लिए दुकानदारों को धमका रहे हैं.

Delhi Fish Shop Controversy: तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने दावा किया है कि दक्षिण-पूर्व दिल्ली के चित्तरंजन पार्क (सीआर पार्क) में मछली और मांस की दुकानें बंद कराई जा रही हैं. उन्होंने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता मंदिर के पास होने की वजह से मछली बाजार के दुकानदारों को धमका रहे हैं. मोइत्रा ने एक्स पर लिखा, "भगवा ब्रिगेड के बीजेपी गुंडे सीआर पार्क में मछली खाने वाले बंगालियों को परेशान कर रहे हैं. स्थानीय लोग कहते हैं कि 60 साल में ऐसा कभी नहीं हुआ."

वीडियो में क्या है?

महुआ मोइत्रा के शेयर किए वीडियो में एक शख्स, जो भगवा कपड़े पहने है, कहता है, "मंदिर के पास मछली बाजार नहीं होना चाहिए. सनातन धर्म में किसी को काटना गलत है. यह कहना गलत है कि देवी को मांस चढ़ाया जाता है, शास्त्रों में ऐसा कोई सबूत नहीं है. मांस की दुकानें यहां सनातनियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाती हैं." जवाब में एक दुकानदार कहता है, "यह मछली बाजार डीडीए ने दिया था." फिर शख्स ने कहा, "हां, मुझे पता है. डीडीए अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकता. हम उनकी गलतियों को ठीक करेंगे. सीआर पार्क एक अच्छा इलाका है, यहां विदेशी भी आते हैं, सब देख रहे हैं."

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने बताया साजिश

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने इसे "कुछ राजनीतिक स्वार्थी तत्वों की साजिश" करार देते हुए कहा कि यह वीडियो जानबूझकर सामुदायिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाने के लिए तैयार किया गया लगता है. उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दिल्ली पुलिस से त्वरित और सख्त कार्रवाई की मांग की. 

उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दिल्ली पुलिस से तुरंत और सख्त कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा, "सीआर पार्क का मछली बाजार और वहां के व्यापारी लंबे समय से इस इलाके का हिस्सा हैं और मंदिरों की पवित्रता का पूरा सम्मान करते हुए अपनी रोज़ी-रोटी चला रहे हैं." उन्होंने आगे कहा, "इस तरह की झूठी अफवाहें फैलाना या जानबूझकर विवाद खड़ा करना निंदनीय है. मैं पुलिस से अपील करता हूं कि इस मामले की गहराई से जांच की जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए.

महुआ मोइत्रा ने दिया ये जवाब

महुआ मोइत्रा ने कहा कि बीजेपी के गुंडों को वीडियो में देखा गया है, लेकिन अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है. इस बारे में दिल्ली पुलिस ने अभी कोई बयान नहीं जारी किया है. आगे की जांच और कार्रवाई का इंतजार है.

ये भी पढ़ें-

NIA के 7 अफसरों की टीम तहव्वुर राणा को ला रही भारत, आते ही 26/11 के आरोपी संग सबसे पहले क्या होगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget