एक्सप्लोरर

दिल्ली आबकारी नीति मामला: ईडी की कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी का बयान- 'झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं'

Excise Case: ईडी के बयान के बाद आप ने कहा कि एजेंसी के खुद के डॉक्यूमेंट्स में यह बात है कि केवल एक बैंक अकाउंट और 2 फ्लैट्स अटैच हुए हैं. बैंक अकाउंट में केवल 11 लाख 50 हजार रुपये हैं.

Delhi Excise Case: आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, उनकी पत्नी और अन्य की 52 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त किए जाने के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के बयान के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. आप ने बयान जारी कर कहा है कि उनके खिलाफ झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं.

आप प्रमुख और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी मामले पर बयान दिया है. उन्होंने ट्वीट किया, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपको मनीष सिसोदिया के खिलाफ कुछ नहीं मिला तो आपने ईडी के जरिए मनीष को बदनाम करना चालू कर दिया? आपकी ED शाम से टीवी चैनलों पर झूठी खबरें चलवा रही है कि मनीष सिसोदिया की 52 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त की गई."

उन्होंने आगे कहा कि ईडी ने असल में जो संपत्ति जब्त की है उसके कागजात ये रहे. टोटल 80 लाख की संपत्ति जब्त की है. वो भी 2018 के पहले की है. जब एक्साइज नीति बनी ही नहीं थी. पूरी संपत्ति एक नंबर की है.

केजरीवाल ने कहा कि लोगों ने कभी सोचा नहीं था कि एक दिन ऐसा आएगा जब भारत जैसे महान देश का ऐसा प्रधानमंत्री मिलेगा जो इस तरह खुले आम झूठ बोलकर अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदियों को खत्म करने की कोशिश करेगा. असली भ्रष्टाचारी कौन है. ये आप भी जानते हैं. हिम्मत है तो उन्हें पकड़ कर दिखाएं. 

आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा, "बीजेपी ने मनीष सिसोदिया को बदनाम करने के लिए झूठ का नया पुलिंदा तैयार किया है. ईडी के अपने दस्तावेजों के मुताबिक, मनीष सिसोदिया के पास केवल 81 लाख रुपये की संपत्ति है, जिसमें बैंक खाते में 11 लाख 50 हजार रुपये, 5 लाख रुपये का एक फ्लैट और एक 65 लाख रुपये का फ्लैट शामिल है." 

उन्होंने कहा, ''मनीष सिसोदिया की कुल संपत्ति ईडी के रिकॉर्ड के अनुसार 81 लाख रुपये है, जिसमें भी दो ऐसे फ्लैट हैं दो एक्साइज पॉलिसी आने से पहले के हैं. इससे ये साफ हो जाता है कि केंद्र की मोदी सरकार मनीष सिसोदिया को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. पीएम मोदी को खुद के ईडी के डॉक्यूमेंट्स देखने चाहिए और सिसोदिया और उनके परिवार से माफी मांगनी चाहिए.''

फरवरी में हुई थी गिरफ्तारी

आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को बीती 26 फरवरी को सीबीआई ने आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार किया था. इसी केस से जुड़े मामले में बाद में ईडी ने भी सिसोदिया को गिरफ्तार किया था. 

चार दिन पहले यानी 3 जुलाई को ही दिल्ली हाई कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका भी खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. उन्होंने अपनी पत्नी सीमा सिसोदिया की खराब तबीयत का हवाला देते हुए जमानत की अर्जी दी है. 

ये भी पढ़ें: 

Maharashtra Politics: अजित पवार इस मंत्रालय को लेकर अड़े, सीएम शिंदे और फडणवीस से आज होगी मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

POCSO केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने कर दी 6 लोगों की हत्या, खत्म कर दिया अपना ही परिवार, दिल दहला देने वाली कहानी
POCSO केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने कर दी 6 लोगों की हत्या, खत्म कर दिया अपना ही परिवार
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'अमेरिका पर रत्तीभर भरोसा नहीं', डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच गालिबाफ की दो टूक, कहा- ईरान जंग के लिए तैयार
'US पर रत्तीभर भरोसा नहीं', ट्रंप की धमकी के बीच ईरान की दो टूक, कहा- हम जंग को तैयार
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget