एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: शिवराज सिंह चौहान बोले- जेल में सड़ जाएंगे देश के टुकड़े करने की बात कहने वाले

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया कि केजरीवाल ने दिल्ली को कुछ नहीं दिया. उन्होंने दिल्ली को गंदा पानी तो दिया, लेकिन प्रदूषण रोकने के लिये कुछ नहीं दिया.

Delhi Election 2020: दिल्ली में विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने पूरे कार्यकाल में मोदी सरकार का नाम लेकर रोते रहे कि काम नहीं करने दे रहे हैं. अब भी वही पीएम हैं, वही गवर्नर हैं. अब क्या हो गया, अब कैसे अपने कामों का ढिंढोरा पीट रहे हैं?

शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया कि केजरीवाल ने दिल्ली को कुछ नहीं दिया. उन्होंने दिल्ली को गंदा पानी तो दिया, लेकिन प्रदूषण रोकने के लिये कुछ नहीं दिया. उन्होंने कहा कि अब चुनाव देखकर केजरीवाल मुफ्त में बिजली, मुफ्त में पानी बांट रहे हैं लेकिन वह भी सिर्फ चुनाव तक ही है.

बीजेपी नेता ने कहा, "भड़काऊ भाषण देने वाले शरजील इमाम को गिरफ्तार कर लिया गया है, मुख्यमंत्री केजरीवाल सुन लें, ये तुम्हारी तरह देशद्रोहियों का साथ देने वाली सरकार नहीं है. यह मोदी जी और अमित शाह जी की सरकार है. जो भी देश में टुकड़े-टुकड़े करने की बात करेगा, उसे जेल की काल कोठरी में डाल के सड़ा दिया जाएगा."

उन्होंने आगे कहा कि दुनिया की कोई ताकत सीएए को लागू होने से रोक नहीं सकती है. चौहान ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून नागरिकता देने का कानून है, छीनने का नहीं. यह मानवीय कानून है और हम सब इसके साथ हैं. मैं केजरीवाल और राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि इस कानून में कहां पर यह लिखा है कि भारत के मुसलमानों को देश से निकाल दिया जाएगा?

उन्होंने कहा कि लोगों में भ्रम फैलाकर विपक्ष ने पूरे देश में आग लगा दी. देश को दंगे की आग में झोंकने की कोशिश की. चौहान ने कहा कि कुछ लोग शाहीन बाग में बैठकर अगर यह सोचते हैं कि सीएए को खत्म कर दिया जाएगा, तो ऐसा नहीं होने वाला. ये मोदी हैं, किसी की गीदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं हैं.

'राम और हनुमान की तरह है मोदी-शाह की जोड़ी' रैलियों के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी राम और हनुमान की तरह काम कर रही है. हम बचपन से नारा लगाते थे ‘जहां हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है’. पीएम मोदी ने 370 हटा दी और 70 साल पुराने कलंक को खत्म किया कर दिया. इन्होंने तीन तलाक को खत्म कर दिया. अयोध्या में 4 महीनों के अंदर राम मंदिर का भव्य निर्माण शुरू हो जाएगा. इसलिए मेरा आग्रह है, राष्ट्रद्रोहियों को जवाब दीजिए और देश प्रेमियों को जिताइए.

#Pradhanmantri2onABP | क्यों लॉर्ड माउंटबेटन ने जम्मू- कश्मीर के महाराजा हरि सिंह को बेवकूफ कहा? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा भारत’, सरकार के 12 साल की उपलब्धियों पर बोले केंद्रीय मंत्री
‘विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा भारत’, सरकार के 12 साल की उपलब्धियों पर बोले केंद्रीय मंत्री
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
'TMC नेताओं के लिए दरवाजे बंद, चाय पिलाने का…' भाजपा नेता का बड़ा बयान
'TMC नेताओं के लिए दरवाजे बंद, चाय पिलाने का…' भाजपा नेता का बड़ा बयान
सीजेपी के प्रोटेस्ट में हंगामा करने की कोशिश, दिल्ली पुलिस ने 6 लोगों को किया अरेस्ट
सीजेपी के प्रोटेस्ट में हंगामा करने की कोशिश, दिल्ली पुलिस ने 6 लोगों को किया अरेस्ट

वीडियोज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget