एक्सप्लोरर

दिल्ली: आज अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे CM अरविंद केजरीवाल, कार्यकर्ताओं से मांगा ये खास तोहफा

अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से गांव की ज़िम्मेदारी संभालने की अपील की है. उन्होंने कहा कि हमारा मकसद कमी निकालना नहीं, सहयोग करना है. उन्होंने गांव के लिये थ्री स्टेप स्ट्रैटजी का भी सुझाव दिया.

नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल का आज जन्मदिन है. पर वो अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे. शनिवार को केजरीवाल ने स्वतंत्रता दिवस पर देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं संबोधित किया. केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा, कल(रविवार) मैं जन्मदिन नहीं मना रहा हूं, सभी से अपील है कि मेरे घर बंधाई देने मत आइए, लेकिन गिफ्ट में आप ऑक्सी मीटर दे सकते हैं.

केजरीवाल ने कहा कि अपने गांव में अपने इलाके में ऑक्सीजन केंद्र शुरू कीजिए. सभी कार्यकर्ताओं, सपोर्टर्स, डोनर्स से अपील है कि हम ये प्लान कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा गांवों के अंदर हर गांव में एक-एक व्यक्ति को एक-एक ऑक्सी मीटर देकर उस गांव की जिम्मेदारी दी जाए.

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "देश कोरोना से जूझ रहा है. दिल्ली में भी एक समय ऐसा ही था. फिर हमने सबको साथ लेकर उसपर काबू पाया. अभी बाजी जीती नहीं है, लेकिन हालात ठीक हुए हैं. इसके लिए प्लाज्मा बैंक बनाएं, बेड्स बढ़ाएं. अभी देश में बढ़ते कोरोना को लेकर चिंता होती है. जो कर रहे हैं, वो अच्छी बात है, लेकिन अभी कोरोना गांव तक पहुंच रहा है."

दिल्ली सरकार ने केंद्र को दिया ये सुझाव दिल्ली सरकार का मानना है कि कोरोना संक्रमण विकराल रूप धारण कर चुका है. ऐसी स्थिति में यदि कोरोना संक्रमण देश के गांवों में फैल गया तो फिर स्थिति बेहद विकराल हो सकती है. गांवों में संक्रमण फैलने की आशंका को ध्यान में रखते हुए के लिए दिल्ली सरकार ने केंद्र को हर गांव में ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीमीटर और कोरोना टेस्टिंग किट मुहैया कराने का सुझाव दिया है

केजरीवाल बोले- प्रत्येक गांव में टेस्टिंग की सुविधा भी होनी चाहिए मुख्यमंत्री ने कहा, "अगर कोरोना गांव गांव में फैल गया तो बहुत ही विकराल रूप धारण कर सकता है. प्रत्येक गांव में ऑक्सीमीटर और ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने चाहिए. प्रत्येक गांव में टेस्टिंग की सुविधा भी होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 60 हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं और प्रतिदिन एक हजार अधिक लोग कोरोना के कारण अपनी जान गवां रहे हैं."

केजरीवाल ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया जाता है और उसमें हल्के लक्षण हैं तो उसका उपचार घर पर ही किया जा सकता है. थोड़ा ज्यादा बीमार व्यक्ति को ग्राम पंचायत में ऑक्सीजन दी जा सकती है. स्थिति ज्यादा खराब होने पर रोगी को जिला अस्पतालों में भर्ती कराया जा सकता है. ऐसा करने पर कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकेगा, साथ ही अस्पतालों पर दबाव भी नहीं बढ़ेगा.

Weather Update: गुजरात में अगले तीन दिन भारी बारिश की संभावना, मुंबई, दिल्ली में भी एक्टिव रहेगा मानसून Coronavirus: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- भारत में मृत्यु दर वैश्विक औसत से नीचे, संक्रमितों का आंकड़ा 25 लाख के पार
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: जितेन्द्र सिंह ने दिया जेपी नड्डा के घर-ऑफिस में बातचीत का ऑफर, CJP का इनकार, कहा- कहीं और बताएं
LIVE: जितेन्द्र सिंह ने दिया जेपी नड्डा के घर-ऑफिस में बातचीत का ऑफर, CJP का इनकार, कहा- कहीं और बताएं
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
केजरीवाल का सवाल- NEET पेपर लीक केस में CBI ने संजीव मुखिया को दी क्लीन चिट? एजेंसी बोली- नहीं मिला सबूत
केजरीवाल का सवाल- NEET पेपर लीक केस में CBI ने संजीव मुखिया को दी क्लीन चिट? एजेंसी बोली- नहीं मिला सबूत

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
Embed widget