एक्सप्लोरर

केजरीवाल का आरोपः MCD POLL में वोटर्स को वोट देने से रोका, ‘खराब’ ईवीएम से दिक्कतें

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज राज्य चुनाव आयोग को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि मतदान के दिन ‘‘खराब’’ इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की खबरें दिल्ली के हर हिस्से से आ रही हैं. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने यह आरोप भी लगाया कि मान्य वोटर पर्चियां साथ होने के बाद भी कई वोटरों को नगर निगम में अपने मताधिकार का प्रयोग ‘‘नहीं करने दिया गया.’’ केजरीवाल ने पहले मांग की थी कि वीवीपीएटी से लैस ईवीएम से मतदान कराने का इंतजाम किए जाने तक चुनाव टाल दिए जाएं.

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ईवीएम में खराबी की खबरें पूरी दिल्ली से आ रही हैं, वोटर पर्चियों से लैस लोगों को भी वोट डालने नहीं दिया जा रहा. राज्य चुनाव आयोग कर क्या रहा है ’’ आयोग के एक अधिकारी ने स्वीकार किया कि कुछ जगहों से ‘‘तकनीकी गड़बड़ी’’ की खबरें आई हैं, लेकिन उन गड़बड़ियों को दूर कर दिया गया.

वीवीपीएटी मशीनों से एक पर्ची निकलती है जिसमें उस पार्टी का चुनाव चिह्न अंकित होता है, जिसे मतदाता ने वोट दिया है. यह पर्ची एक बक्से में गिरती है. कोई मतदाता इसे अपने घर नहीं ले जा सकता.

 

बहरहाल, मतदाता वोटर-वेरीफायेबल पेपर ऑडिट ट्रेल पर्चियों को 7 सेकंड तक देख सकते हैं. इससे पहले, अपना वोट डालने के बाद केजरीवाल ने दिल्ली के वोटरों से अपील की कि वे अपने घरों से बाहर निकलें और ‘‘डेंगू एवं चिकनगुनिया मुक्त दिल्ली’’ बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करें.

उन्होंने पत्रकारों को बताया, ‘‘मैं लोगों से अपील करता हूं कि बड़ी संख्या में बाहर निकलें और चिकनगुनिया एवं डेंगू मुक्त दिल्ली बनाने के लिए वोट डालें.’’ यह पूछे जाने पर कि क्या दिल्ली नगर निगम के चुनाव शहर में ‘आप’ सरकार के 2 साल के कामकाज पर जनमत-संग्रह है, इस पर केजरीवाल ने कहा, ‘‘हम देखेंगे जब बुधवार को नतीजे आएंगे.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget