एक्सप्लोरर

मोदी से बोले केजरीवाल- ‘सर हड़ताल खत्म कराइए’, IAS अधिकारियों को दिया सुरक्षा का भरोसा

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरावाल के धरने का आज आठवां दिन है. सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है. केजरीवाल ने कहा है कि सर इन आईएएस अधिकारियों की हड़ताल खत्म करवा दीजिए और दिल्ली सरकार को प्लीज काम करने दीजिए. बता दें कि कल आईएएस असोसिएशन ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केजरीवाल के आरोपों का खंडन किया और कहा कि सभी विभाग के अधिकारी काम कर रहे हैं.

केजरीवाल ने क्या ट्वीट किया है?

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है, ‘’ सर पूरी दिल्ली ही नहीं, पूरा देश अब तो आपसे गुहार कर रहा है. इन आईएएस अफ़सरों की हड़ताल ख़त्म करवा दीजिए और लोगों की तरफ से चुनी हुई सरकार को प्लीज़ काम करने दीजिए. जनता बहुत आहत और अपमानित महसूस कर रही है.’’

केजरीवाल के धरने का आज 8वां दिन, तबीयत खराब होने के बाद मंत्री सत्येंद्र जैन अस्पताल में भर्ती

आम आदमी पार्टी ने निकाला विरोध मार्च

आम आदमी पार्टी ने अब एलजी के बजाय सीधे प्रधानमंत्री को निशाने पर लेने की रणनीति के तहत रविवार को मंडी हाउस से पीएम आवास के लिए प्रोटेस्ट मार्च निकाला था. केजरीवाल उप राज्यपाल अनिल बैजल के कार्यालय में धरने पर बैठे हैं. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं. केजरीवाल का आरोप है कि दिल्ली के अधिकारी हड़ताल पर हैं और सरकार के कामकाज में अड़ंगा लगा रहे हैं.

मैं अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करूंगा- केजरीवाल

वहीं, केजरीवाल ने आईएएस अधिकारियों को अपने परिवार का हिस्सा बताते हुए आश्वस्त किया कि वह उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे. केजरीवाल ने कहा, ‘‘मुझे बताया गया कि आईएएस आफिसर्स एसोसिएशन ने आज प्रेस कांफ्रेंस में अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता प्रकट की. मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहूंगा कि मेरे पास जितने अधिकार हैं उसके साथ मैं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करूंगा. यह मेरा कर्तव्य है.’’

आईएएस असोसिएशन ने किया केजरीवाल के आरोपों का खंडन

रविवारको आईएएस असोसिएशन ने केजरीवाल के आरोपों का पुरजोर खंडन किया है. आईएएस असोसिएशन ने कहा कि अफसर हड़ताल पर नहीं हैं. सारे अफसर काम कर रहे हैं और यहां तक कि छुट्टियों के दिन भी काम कर रहे हैं. आईएएस असोसिएशन ने कहा कि चीफ सेक्रटरी पर हमले के बाद से अफसर डरे-सहमे हुए हैं. अफसरों ने कहा कि राजनीतिक कारणों से उन्हें 'टारगेट' किया जा रहा है. वहीं विपक्षी कांग्रेस और बीजेपी केजरीवाल पर काम छोड़कर धरना पॉलिटिक्स करने का आरोप लगा रहें हैं.

धरने के खिलाफ याचिका पर आज सुनाई करेगा हाईकोर्ट

दिल्ली हाइकोर्ट में आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के धरने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई होनी है. याचिका में मांग की गई है कि सीएम को निर्देश दिया जाए कि वो अपना धरना खत्म करें क्योंकि उनके धरने पर होने के चलते दिल्ली में कई तरह के काम रुक गए हैं.

कोर्ट में ये याचिका हरिनाथ राम नाम के एक व्यक्ति की तरफ से दायर की गई है. याचिका में मुख्यमंत्री को अपने दायित्वों और जिम्मेदारियों को पूरा करने का निर्देश देने की मांग की गई है. दिल्ली के सीएम अपने तीन सहयोगियों के साथ 11 जून की शाम से ही उप राज्यपाल अनिल बैजल के कार्यालय में धरने पर बैठे हैं. अपनी मांगों को लेकर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं.

 दिल्ली कांग्रेस की बैठक आज

दिल्ली के मौजूदा राजनीतिक हालात को लेकर आज दिल्ली कांग्रेस की बैठक होगी. बैठक आज दोपहर 3.30 बजे दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ऑफिस में होगी. बैठक में दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन, दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित और दिल्ली के एआईसीसी प्रभारी, सचिव, पूर्व डीपीसीसी अध्यक्ष, पूर्व सांसद, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री इस बैठक में शामिल होंगे.

केजरीवाल ने एलजी से क्या मांगे की हैं? बताया जा रहा था कि केजरीवाल ने एलजी से मिलकर उनके सामने तीन मांगे रखीं थी. इनमें आईएएस अधिकारियों की गैरकानूनी हड़ताल तुरंत खत्म कवाना, काम रोकने वाले आईएएस अधिकारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेना और राशन की डोर-स्टेप-डिलीवरी की योजना को मंजूरी देने की मांग शामिल है. हालांकि कल आईएएस अधिकारियों ने केजरीवाल के काम ना करने और हड़ताल वाले दावे को गलत बता दिया है. उन्होंने कहा कि वह पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं और सरकार उनके बारे में भ्रम फैला रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर में 2 लोगों की हत्या के बाद बवाल, CM हाउस के बाहर रखे शव
मणिपुर में 2 लोगों की हत्या के बाद बवाल, CM हाउस के बाहर रखे शव
उपचुनाव जीत पर विजय सरकार का गिफ्ट, मदुरंतकम-धारापुरम में हजारों करोड़ का पैकेज जारी
उपचुनाव जीत पर विजय सरकार का गिफ्ट, मदुरंतकम-धारापुरम में हजारों करोड़ का पैकेज जारी
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
नेहा बोरा पहुंचीं हाई कोर्ट, दिल्ली पुलिस के नोटिस को दी चुनौती
नेहा बोरा पहुंचीं हाई कोर्ट, दिल्ली पुलिस के नोटिस को दी चुनौती

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget