एक्सप्लोरर

दिल्ली: जहांगीरपुरी में CCTV कैमरे तो लगे लेकिन 4 महीने बाद भी चालू नहीं हुए, चोर काट ले गए तार

दिल्ली के जहांगीरपुरी में सीसीटीवी कैमरा चोरी करने की कोशिश की गई. स्थानीय लोगों की शिकायत है कि चार महीने पहले सीसीटीवी कैमरे लगाए गए लेकिन अभी तक इसे चालू नहीं किया गया है.

नई दिल्ली: दिल्ली के आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के जहांगीरपुरी इलाके में लगभग 4 महीने पहले लगाए गए सीसीटीवी कैमरे अभी तक चालू नहीं किए गए हैं. मामला G और H ब्लॉक का है जहां ये सीसीटीवी कैमरे चोरों के निशाने पर है. यहां के कुछ कैमरों के तार चोर काट कर ले गए. वहीं कुछ कैमरों को खींचने की कोशिश की लेकिन मोहल्ले में रहने वाले लोगों ने कैमरे बचा लिए.

120 दिन पहले लगाए गए इन सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के लिए ना तो डेटा बेस रजिस्टर (DBR) लगाए गए और ना ही इन्हें देखने के लिए स्क्रीन. लेकिन सीसीटीवी कैमरों के चालू न होने का पता अब चोरों को लग गया है जिससे अब इस कॉलोनी के लोग आए दिन चोरों के निशाने पर बने रहते हैं.

स्थानीय निवासियों में चोरों और लुटेरों की दहशत है. वाहन और वाहन की बैटरी चोरी की शिकायतें आम है. यही नहीं राह चलते लोगों से फोन, पर्स और चैन की छीन छोड़ आए दिन होती रहती है. कैमरे को लेकर दावा है कि हर 30 मीटर पर एक कैमरा लगाए जाएंगे लेकिन काफी दूर दूर कैमरे लगाए जा रहे हैं.

सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने में हो रही लापरवाही पर स्थानीय आम आदमी पार्टी के विधायक पवन शर्मा ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों के चालू किए जाने वाले काम में देरी हो रही है जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है. साथ उन्होंने दावा किया है कि अगले 15 दिन में ये सीसीटीवी कैमरे चालू हो जाएंगे.

वहीं बीजेपी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कथनी और करनी में क्या फर्क है ये उनके ड्रीम प्रोजेक्ट सीसीटीवी कैमरे को लेकर दिखाई दे रहा है. जो वादा उन्होंने साढ़े चार साल पहले किया था वह अभी तक पूरा नहीं कर पाए हैं. इन कैमरों के लिए लगभग 350 करोड़ रुपए का बजट तय हुआ था, बावजूद इसके काम अभी तक पूरा नहीं हुआ.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन आया सामने, जानें क्या कहा?
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन आया सामने, जानें क्या कहा?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें दिल्ली यूपी-बिहार का मौसम
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें यूपी-बिहार का मौसम
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
Jugal Hansraj Birthday: लुक्स में शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, जानें अब कहां हैं जुगल हंसराज?
शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, अब कहां हैं जुगल हंसराज?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget