एक्सप्लोरर

Delhi Girl Rape Case: दिल्ली कैंट में बच्ची के साथ रेप-मर्डर पर गृह मंत्रालय सख्त, दिल्ली पुलिस के साथ बैठक, 30 दिन के अंदर फाइल होगी चार्जशीट

Delhi Girl Rape Case: गृह मंत्रालय ने कहा कि दिल्ली पुलिस केस दर्ज होने के 30 दिनों के अंदर अदालत में चार्जशीट दायर करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे इन मामलों को जल्द से जल्द सुनवाई हो सके.

Delhi Girl Rape Case: दिल्ली कैंट इलाके के नांगल एक नौ वर्षीय मासूम बच्ची की कथित रेप और उसके बाद हत्या को लेकर भारी विरोध देखने को मिला था. विपक्षी दलों ने राष्ट्रीय राजधानी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े किए थे. लेकिन, गृह मंत्रालय ने नांगल में रेप व हत्या और मयूर विहार में एक बच्ची के साथ रेप की घटना को बेहद सख्ती के साथ लिया है.

केन्द्रीय गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने गुरूवार को ट्वीट करते हुए कहा- केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देशानुसार, गृह मंत्रालय ने दिल्ली के नांगल इलाके में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले तथा मयूर विहार में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले की दिल्ली पुलिस के साथ समीक्षा की.

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली पुलिस केस दर्ज होने के 30 दिनों के अंदर अदालत में चार्जशीट दायर करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे इन मामलों को जल्द से जल्द सुनवाई हो सके. दोनों ही मामलों की दिल्ली की फास्ट ट्रैक विशेष अदालतों में सुनवाई की जाएगी.

मयूर विहार में 6 साल की बच्ची के साथ रेप

देश की राजधानी दिल्ली में 6 साल की बच्ची के साथ कथित रेप का मामला सामने आया है. दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए एम्स रेफर कर दिया गया है. दरअसल, मामला मयूर विहार पुलिस स्टेशन के अंतर्गत इलाके का है जहां 6 साल की बच्ची के साथ कथित रेप की खबर सामने आयी है.

दिल्ली पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, आईपीसी की धारा-376 एबी, यौन अपराधो से संरक्षण (POCSO) एक्ट समेत एसएसी/एसटी एक्ट संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पूर्वी दिल्ली की डीसीपी प्रियंका कश्यप के मुताबिक, मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि आगे जांच जारी है और उचित कार्रवाई की जाएगी.

दिल्ली कैंट इलाके में 9 साल की बच्ची का कथित रेप व हत्या

इससे पहले, राजधानी दिल्ली कैंट के नांगल इलाके में 9 साल की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. जिसके बाद मृतक बच्ची के माता-पिता ने आरोप लगाया था कि उसका बलात्कार कर हत्या की गई है. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया था कि शमशान घाट के पुजारी ने उनकी सहमति के बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया. वहीं, बच्ची के परिजन समते सैकड़ों की तादाद में जुटे लोगों ने धरना प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ मौत की सजा की मांग की. पुलिस ने बताया कि इस पूरे मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

ये भी पढ़ें: 

Delhi Rape: दिल्ली में 9 साल की मासूम से रेप पर कड़ी प्रतिक्रिया, सीएम केजरीवाल से लेकर प्रियंका गांधी तक ने उठाए ये सवाल

Delhi Rape: सीएम केजरीवाल ने मासूम से रेप के मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए, राहुल गांधी ने भी पीड़ित परिवार से की मुलाकात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
Embed widget