एक्सप्लोरर

Delhi Excise Policy Scam: 'शराब माफिया के 144 करोड़ माफ क्यों किए?', CM केजरीवाल पर दिल्ली बीजेपी का पलटवार

Delhi Liquor Scam Case: दिल्ली आबकारी नीति घोटाले को लेकर शनिवार (15 अप्रैल) को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीसी की. इसके बाद प्रदेश बीजेपी ने सीएम केजरीवाल और AAP पर पलटवार किया है.

Delhi BJP PC Over Liquor Scam Case: दिल्ली आबकारी नीति घोटाले पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की शनिवार (15 अप्रैल) की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद प्रदेश बीजेपी ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर हमला बोला है. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पार्टी सांसद प्रवेश वर्मा ने सीएम केजरीवाल के सवालों का जवाब दिया है. बीजेपी नेताओं ने सवाल खड़ा किया कि दिल्ली सरकार ने शराब माफिया के 144 करोड़ रुपये माफ क्यों किए थे?

पत्रकारों को संबोधित करते हुए वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ''आज बहुत दिनों के बाद अपने पिंजरे से बाहर निकलकर श्रीमान जी (सीएम केजरीवाल) को फड़फड़ाते देखा है. उनके चेहरे पर बौखलाहट नजर आ रही थी. भाषा का स्तर बिगड़ गया है अरविंद केजरीवाल का. अरविंद केजरीवाल आज अतीक अहमद की भाषा बोल रहे थे. पहले 100 करोड़ लाओ फिर बताऊंगा कि कहां लूट की. मुद्दे की बात नहीं करते. वो शराब पॉलिसी अच्छी थी... हम पूछते हैं कि अगर ये पॉलिसी ठीक थी तो जैसे जांच शुरू हुई तो पॉलिसी वापस क्यों ली? शराब माफिया के 144 करोड़ माफ क्यों किए?''

बीजेपी ने AAP से किए ये सवाल

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ''समीर महेंद्रू को मेरे आदमी ने कहा- विजय नायर किस हैसियत से मंत्री कैलाश गहलोत के घर रह रहे थे. दिनेश अरोड़ा से क्या संबंध है? दिनेश अरोड़ा ने पैसे इकट्ठे किए, किस आधार पर? जो अधिकारी हैं उन्हें अरविंद केजरीवाल के घर मनीष सिसोदिया ने बुलाया. आपने दिल्ली की जनता का ठेका लिया है क्या? आप तय करेंगे... दिल्ली का हर व्यक्ति ईमानदार है जो टैक्स देता है? आप की तरह पैसा नहीं खाया, सिर्फ जांच एजेंसी के नोटिस से घबरा गए हैं. अभी सिर्फ बुलाया है. अंदेशा आप और हमें भी है.''

उन्होंने कहा, ''बड़ी बात नहीं है कि कल राजघाट पर कसम खाएं. दिल्ली की जनता ने संघर्ष किया है शराब पॉलिसी के लिए. अगर आप दोषी नहीं हैं तो घबराहट क्यों है? रोज हमारे 100 कार्यकर्ता यही सवाल पूछेंगे अरविंद केजरीवाल से.''

सीएम केजरीवाल का CBI-ED और पीएम मोदी पर निशाना

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि उन्हें सीबीआई से समन मिला है. उन्होंने कहा, ''पिछले लगभग एक साल से बीजेपी चिल्ला-चिल्लाकर कह रही है कि दिल्ली में कोई शराब घोटाला हो गया. जो भी सबसे बड़ी से बड़ी जांच एजेंसियां हैं वो अपना सारा काम धंधा छोड़कर शराब घोटाले की जांच में लगी हुई हैं. मैं समझता हूं कि अब तक तो उनको शराब घोटाले के बारे में सबकुछ मिल ही गया होगा, सारा पैसा मिल गया होगा.''

केजरीवाल ने कहा कि सीबीआई और ईडी ने झूठ बोलकर मनीष सिसोदिया को फंसाने की कोशिश की और कोर्ट को गुमराह किया. उन्होंने कहा कि शराब घोटाला कुछ है ही नहीं. इसी के साथ सीएम केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ''आज में इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कह रहा हूं कि 17 सितंबर को शाम को सात बजे मैंने नरेंद्र मोदी को एक हजार करोड़ रुपये दिए थे, कर लो गिरफ्तार उनको. ऐसे तो कोई भी इस देश में खड़ा होकर कुछ भी कह देगा. ...गिरफ्तार करोगे इस आधार पर नरेंद्र मोदी को? मेरे पास कोई सबूत तो हो कहने का.''

पीएम मोदी पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

केजरीवाल ने कहा कि ये पॉलिसी इतनी शानदार थी कि भ्रष्टाचार खत्म कर देती पूरे सेक्टर में. केजरीवाल ने कहा, ''मुद्दा भ्रष्टाचार की जांच है ही नहीं, मुद्दा शराब घोटाला है ही नहीं, ऐसा शख्स देश का प्रधानमंत्री जो सिर से लेकर पैर तक भ्रष्टाचार के अंदर डूबा हुआ है, उसके लिए भ्रष्टाचार मुद्दा कैसे हो सकता है?'' 

ये भी पढ़ें: 'अगर मैं चोर हूं तो कोई ईमानदार नहीं', केजरीवाल के आरोपों पर बीजेपी बोली- दुनिया को ज्ञान बांट रहे...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget