एक्सप्लोरर

BJP ने केजरीवाल पर लगाया कश्मीरियों का मज़ाक उड़ाने का आरोप, कहा- झूठे और भ्रष्ट हैं दिल्ली के सीएम

बीजेपी सांसद विजय गोयल ने कहा कि केजरीवाल अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हैं. किसी का सम्मान नहीं करते हैं. फिल्म टैक्स फ्री करनी है या नहीं ये उनका अधिकार है.

दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री केजरीवाल की ओर से पीएम मोदी के खिलाफ जिस तरह की भाषा का प्रयोग किया गया और कश्मीर फाइल्स फिल्म को झूठा बताकर, विधानसभा में मजाक उड़ाया इसको लेकर दिल्ली बीजेपी चंदगी राम अखाड़े के बाहर प्रदर्शन कर रही है.

यहां बीजेपी कार्यकर्ता केजरीवाल के खिलाफ नारे लगा रहें हैं. केजरीवाल को हिंदू विरोधी बता रहें हैं. मंच पर बीजेपी के बड़े नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, सांसद विजय गोयल और दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता भी मौजूद हैं.

विज्ञापनों में बहुत पैसा खर्च करते हैं केजरीवाल

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि केजरीवाल अपने किए हुए कामों के विज्ञापन में काफी पैसा खर्च करते हैं मैं कहता हूं कि वह भी अपने विज्ञापन यूट्यूब पर डाल दें. उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा में केजरीवाल ने कश्मीरी पंडितों का मजाक उड़ाया. इसका परिणाम उनको विधानसभा में भी उठाना पड़ेगा. जो हश्र कांग्रेस, मुलायम और लालू का हुआ वह केजरीवाल का भी होगा.

वो बाकी फिल्में टैक्स फ्री करते हैं तो इस फिल्म को टैक्स फ्री करने में क्या दिक्कत है. केजरीवाल को आखिर किस वोट बैंक के खोने का डर है जो वह तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हो. केजरीवाल हिंदू होने का दावा करते हैं और आज सभी हिन्दुओं को उनपर शर्म आ रही हैं. केजरीवाल एक भेड़िया की खाल पहने हैं जो इंसानियत का चोला पहनने का नाटक कर रही है. 

कश्मीरियों पर टिप्पणी करके केजरीवाल ने मानिसक दिवालियापन का दिया परिचय

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि केजरीवाल ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करके अपने मानसिक दिवालियापन का परिचय दिया है. उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ सड़क छाप भाषा का इस्तेमाल करके देश का अपमान किया है. केजरीवाल की सारी राजनीति झूठ, भ्रष्टाचार और दोगलेपन पर टिकी है.

2017 में एमसीडी में दिल्ली की जनता ने बीजेपी को जिताया तो इस बार फिर एमसीडी के चुनाव से पहले वो बौखला गए हैं. तीनों एमसीडी को एक करने का बिल जो हम लेकर आए हैं वो इससे बौखलाए हैं. वो मफलरमैन से शुरू हो कर माफीमैन बन गए हैं. जो कुछ कश्मीर में हुआ उसको कौन झूठा बता सकता है. जैसे वो हंस रहें है उसके लिए कोई उनको माफ नहीं करेगा.

कटघरे में खड़े हो गये हैं केजरीवाल

वहीं सांसद विजयगोयल ने कहा कि केजरीवाल अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हैं. केजरीवाल किसी का सम्मान नहीं करते हैं. फिल्म को टैक्स फ्री करने है या नहीं ये उनका अधिकार है लेकिन जैसे मजाक उड़ाया फिल्म को झूठ कहा है. पीएम मोदी पर अशोभनीय टिप्पणी की है, केजरीवाल कटघरे में खड़े हो गए हैं. 5 साल में 21 फिल्में टैक्स फ्री की उनको यूट्यूब पर क्यों नहीं डलवा दीं. ये केजरीवाल का ड्रामा नहीं तो और क्या है. केजरीवाल हिंदू विरोधी हैं. मंदिर में जाते हैं दिखावा करते हैं.

ABP Ideas of India: आज के दौर में फिल्में बनाना कितना मुश्किल है? क्यों फिल्म डायरेक्टर नागेश कुकुनूर ने OTT को बताया वरदान

ABP Ideas of India: आदित्य बिरला एजुकेशन ट्रस्ट की नीरजा बिरला बोलीं, देश में मेंटल हेल्थ को लेकर जागरुकता का है अभाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
Canadian Firing: कनाडा में फिर मास शूटिंग, टोरंटो फेस्टिवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 लोगों की मौत
कनाडा में फिर मास शूटिंग, टोरंटो फेस्टिवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 लोगों की मौत
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Fake Cream By Tissue Paper: दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
Embed widget